Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Parliament Session |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

भारत-पाक तनाव से बिखरा शेयर मार्केट, निवेशकों में मचा हाहाकार, फिर भी आसमान छू रहे ये शेयर

Stock market : आज आईटी को छोड़कर दूसरे सभी इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए। मीडिया, मेटल, पीएसयू, टेलीकॉम, पावर, तेल एवं गैस, रियल्टी में 2-3 फीसदी की गिरावट आई।

  • By अर्पित शुक्ला
Updated On: Apr 25, 2025 | 07:33 PM

शेयर मार्केट, (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Follow Us
Close
Follow Us:

नवभारत डेस्क: एक्सिस बैंक में बिकवाली और भारत-पाक सीमा पर बढ़ते तनाव के बीच शुक्रवार को स्थानीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों सेंसेक्स और निफ्टी में खासी गिरावट दर्ज की गई। बीएसई का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स शुरुआती बढ़त को गंवाते हुए 588.90 अंक यानी 0.74 प्रतिशत टूटकर 79,212.53 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 1,195.62 अंक टूटकर 78,605.81 अंक पर आ गया था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के सूचकांक निफ्टी में दूसरे दिन भी गिरावट जारी रही और यह 207.35 अंक यानी 0.86 प्रतिशत गिरकर 24,039.35 अंक पर बंद हुआ।

विशेषज्ञों ने कहा कि मंगलवार को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव की चिंताओं ने बाजार की धारणा को प्रभावित किया। आईटी सूचकांक को छोड़कर सभी सूचकांक लाल निशान में बंद हुए। मुनाफावसूली के कारण मिडकैप सूचकांक और स्मॉलकैप सूचकांक में दो प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई।

भारत-पाक तनाव से निवेशक सतर्क

जियोजित इन्वेस्टमेंट लिमिटेड के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ”भारत-पाक सीमा पर बढ़ते तनाव के बीच निवेशकों ने सतर्क धारणा बना ली है। ऊंचे मूल्यांकन और तिमाही नतीजों की सुस्त शुरुआत के चलते मिडकैप एवं स्मॉलकैप शेयरों में बिकवाली देखी गई।” सेंसेक्स के शेयरों में अदाणी पोर्ट्स, एक्सिस बैंक, इटरनल (जोमैटो), बजाज फिनसर्व, पावर ग्रिड, मारुति, बजाज फाइनेंस, टाटा मोटर्स, टाटा स्टील और एनटीपीसी में सबसे अधिक गिरावट हुई। दूसरी तरफ, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, इन्फोसिस, टेक महिंद्रा, अल्ट्राटेक सीमेंट, इंडसइंड बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर बढ़त के साथ बंद हुए।

क्या बोले एक्सपर्ट

एसएमसी ग्लोबल सिक्योरिटीज के मुख्य कार्यपालक अधिकारी अजय गर्ग ने कहा कि शुक्रवार को निफ्टी के उच्च स्तर पर खुलने के बावजूद पाकिस्तान के साथ बढ़ते तनाव के कारण सूचकांक में गिरावट देखी गई। गर्ग ने कहा, ”भू-राजनीतिक तनाव के साथ ही निवेशकों के मुनाफावसूली करने से भी बाजार में गिरावट बढ़ी।” रेलिगेयर ब्रोकिंग लिमिटेड के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (शोध) अजीत मिश्रा ने कहा, ”भू-राजनीतिक अनिश्चितता ने निवेशकों को जोखिम से बचने के लिए प्रेरित किया। ऐसे में हाल की जोरदार तेजी के बाद मुनाफावसूली शुरू हो गई है।” बीएसई स्मॉलकैप सूचकांक में 2.56 प्रतिशत और मिडकैप सूचकांक में 2.44 प्रतिशत की गिरावट आई। क्षेत्रवार सूचकांकों में सेवा खंड में 3.11 प्रतिशत, उपयोगिता खंड में 2.96 प्रतिशत, रियल्टी में 2.87 प्रतिशत, बिजली में 2.77 प्रतिशत, उपभोक्ता विवेकाधीन वस्तुओं में 2.28 प्रतिशत, औद्योगिक वस्तुओं में 2.19 प्रतिशत और पूंजीगत सामान में 2.06 प्रतिशत की गिरावट हुई।

बिजनेस की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

वहीं आईटी क्षेत्र में तेजी रही। बीएसई पर 3,246 शेयरों में गिरावट आई, जबकि 719 शेयर बढ़कर बंद हुए और 119 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्केई और हांगकांग का हैंगसेंग बढ़कर बंद हुए। चीन का शंघाई कंपोजिट मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ। यूरोप के बाजार दोपहर के सत्र में बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। अमेरिकी बाजार बृहस्पतिवार को बढ़त के साथ बंद हुए थे। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बृहस्पतिवार को 8,250.53 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.50 प्रतिशत गिरकर 66.24 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

Market outlook sensex nifty closed with a decline know how it may move on

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 25, 2025 | 07:33 PM

Topics:  

  • Bussiness News
  • Latest News
  • Share Market
  • Stock Market

सम्बंधित ख़बरें

1

अमेरिकी से तनातनी के बीच चीन-भारत आए साथ, चीनी विदेश मंत्री के साथ एस जयशंकर ने की बैठक

2

शेयर मार्केट में बंपर उछाल, 676 अंक चढ़कर बंद हुआ सेसेक्स; इस सेक्टर ने मचाया धमाल

3

Maharashtra 1st Conclave 2025: एक ऐसा मंच…जहां आकार लेता है महाराष्ट्र का विजन

4

इन 3 कारणों से गिरा Suzlon Energy का शेयर, 11 महीने में ₹40,000 करोड़ स्वाहा

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.