-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Business »
- Market Capitalization Of Six Of The Top 10 Sensex Companies Declined By Rupees 70325 Crore
सेंसेक्स की टॉप-10 कंपनियों के मार्केट कैप में गिरावट, 70 हजार करोड़ का नुकसान
- Written By: मनोज आर्या
शेयर बाजार में कमजोरी के रुख के बीच सबसे अधिक नुकसान एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक को हुआ। पिछले सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 626.01 अंक या 0.74 प्रतिशत के नुकसान में रहा।

(कॉन्सेप्ट फोटो)
नई दिल्ली: पिछले हफ्ते शेयर बाजार में लगातार जारी उतार-चढ़ाव के बीच सेंसेक्स की शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से छह के मार्केट कैप में सामूहिक रूप से 70,325.5 करोड़ रुपये की गिरावट आई। शेयर बाजार में कमजोरी के रुख के बीच सबसे अधिक नुकसान एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक को हुआ। पिछले सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 626.01 अंक या 0.74 प्रतिशत के नुकसान में रहा। शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज, भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई), इन्फोसिस और हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड का बाजार मूल्यांकन बढ़ा।
वहीं, एचडीएफसी बैंक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS), भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) और बजाज फाइनेंस की बाजार हैसियत घट गई। सप्ताह के दौरान एचडीएफसी बैंक का मूल्यांकन 19,284.8 करोड़ रुपये घटकर 15,25,339.72 करोड़ रुपये रह गया। आईसीआईसीआई बैंक के बाजार मूल्यांकन में 13,566.92 करोड़ रुपये की गिरावट आई और यह 10,29,470.57 करोड़ रुपये पर आ गया।
बजाज फाइनेंस को भी बड़ा नुकसान
बीते सप्ताह में बजाज फाइनेंस की बाजार हैसियत 13,236.44 करोड़ रुपये घटकर 5,74,977.11 करोड़ रुपये पर और एलआईसी की 10,246.49 करोड़ रुपये के नुकसान के साथ 5,95,277.16 करोड़ रुपये पर आ गई। टीसीएस के बाजार पूंजीकरण में 8,032.15 करोड़ रुपये की गिरावट आई और यह 12,37,729.65 करोड़ रुपये पर आ गया। भारती एयरटेल की बाजार हैसियत 5,958.7 करोड़ रुपये घटकर 11,50,371.24 करोड़ रुपये रह गई। इस रुख के उलट रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार मूल्यांकन 15,359.36 करोड़ रुपये बढ़कर 20,66,949.87 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इन्फोसिस का मूल्यांकन 13,127.51 करोड़ रुपये बढ़कर 6,81,383.80 करोड़ रुपये हो गया।
सम्बंधित ख़बरें
धूत ट्रांसमिशन का IPO आया, 829 से 871 रुपये तय हुआ प्राइस बैंड, जानें निवेश की पूरी डिटेल
Share Market में मंदी की आहट? लगातार बढ़त के बाद औंधे मुंह गिरा बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में भारी गिरावट
Share Market: सोमवार की रैली के बाद फिसला निफ्टी, 79132 अंक के पार पहुंचा सेंसेक्स, बचाई बाजार की लाज
शराब शौकीनों के लिए बड़ा झटका! ओल्ड मोंक, रॉयल चैलेंज समेत कई ब्रांड्स पर लगा बैन, FSSAI ने लिया एक्शन
एमपी में नया प्लांट लगाएगी हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड, 400 करोड़ का होगा निवेश
एसबीआई के मार्केट कैप में हुई बढ़ोतरी
हिंदुस्तान यूनिलीवर का बाजार पूंजीकरण 7,906.37 करोड़ रुपये बढ़कर 5,49,757.36 करोड़ रुपये रहा। भारतीय स्टेट बैंक का मूल्यांकन 5,756.38 करोड़ रुपये बढ़कर 7,24,545.28 करोड़ रुपये रहा। शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: एचडीएफसी बैंक, टीसीएस, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, इन्फोसिस, एलआईसी, बजाज फाइनेंस और हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड का स्थान रहा।
शुक्रवार को कैसा रहा था बाजार
हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को शेयर बाजार से उतार-चढ़ाव की स्थिती बनी रही। कारोबार के दौरान बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक हरे निशान के साथ खुले थे। हालांकि, बाजार की शुरुआत सपाट रही थी। शुक्रवार के दिन प्री ओपनिंग सेशन में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज यानी बीएसई का सेंसेक्स 67.34 अंक बढ़कर 83,306.81 अंक के स्तर पर कारोबार किया। वहीं, एनएसई का निफ्टी भी 23.55 अंक की बढ़त के साथ 25,428.85 अंक पर ओपन हुआ था।
Market capitalization of six of the top 10 sensex companies declined by rupees 70325 crore
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
अब बिना इंश्योरेंस नहीं मिलेगा पेट्रोल, सुप्रीम कोर्ट का सरकार को सख्त निर्देश, जानें क्या है नया नियम
Aug 05, 2026 | 09:20 AMदतिया में आज कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, निकाला जाएगा विजयी जुलूस, पीसीसी चीफ जीतू पटवारी भी होंगे शामिल
Aug 05, 2026 | 09:20 AMProtein Intake: बिना अंडे और मांस के रोजाना 90gm प्रोटीन इस तरीके से पूरा करें, जानें वेजिटेरियन डाइट प्लान
Aug 05, 2026 | 09:15 AMबिना टेंट, बिना छत बारिश में डटे छात्र, रांची में भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र नाथ की बिगड़ी तबीयत, VIDEO वायरल
Aug 05, 2026 | 09:11 AMNavabharat Nishanebaaz: बिना माफी मांगे करते हैं माफ, इस तरह दिखाते अपना रुआब
Aug 05, 2026 | 09:01 AMLock Upp 2: फिनाले की रेस में बड़ा उलटफेर, ये कंटेस्टेंट बना दूसरा फाइनलिस्ट
Aug 05, 2026 | 08:57 AMझारखंड और UP में ‘आसमान’ से बरसी मौत, आकाशीय बिजली और करंट लगने से 13 लोगों की जान गई, कई घायल
Aug 05, 2026 | 08:50 AMवीडियो गैलरी

सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM
NEET आंदोलन से चमके CJP के अभिजीत दीपके पर संकट, पढ़ाई के खर्च पर उठे सवाल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 03:13 PM














