शेयर मार्केट में गिरावट का असर, टॉप-7 कंपनियों का मार्केट कैप ₹2.16 लाख करोड़ घटा, TCS को सबसे ज्यादा नुकसान
Share Market: टीसीएस और आरआईएल के अलावा 20-24 अप्रैल के कारोबारी सत्र के दौरान, जिन कंपनियों का मार्केट कैप कम हुआ है, उनमें HDFC बैंक, LIC, भारती एयरटेल, ICICI बैंक और एलएंडटी का नाम शामिल है।
- Written By: मनोज आर्या
शेयर मार्केट, (प्रतीकात्मक तस्वीर)
Sensex Top-10 Companies Market Capital: भारतीय शेयर बाजार की टॉप-10 में से सात कंपनियों का मार्केट कैप दो लाख करोड़ रुपये से अधिक कम हो गया है और इसमें टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) और रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) को सबसे अधिक नुकसान हुआ है। इस दौरान सेंसेक्स 1,829.33 अंक या 2.33 प्रतिशत की गिरावट के साथ 76,664.21 और निफ्टी 455.60 अंक या 1.87 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 23,897.95 पर बंद हुआ।
टीसीएस और आरआईएल के अलावा 20-24 अप्रैल के कारोबारी सत्र के दौरान, जिन कंपनियों का मार्केट कैप कम हुआ है, उनमें एचडीएफसी बैंक, एलआईसी, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक और एलएंडटी का नाम शामिल हैं।
TCS के शेयरों में सबसे तेज गिरावट
इसके अलावा, एचयूएल, एसबीआई और बजाज फाइनेंस के मार्केट कैप में इजाफा हुआ है। टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) के शेयरों में सबसे तेज गिरावट दर्ज की गई, जिससे कंपनी का मूल्यांकन 66,699.44 करोड़ रुपए घटकर 8,67,364.12 करोड़ रुपये रह गया। रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में भी भारी गिरावट दर्ज की गई और इसका बाजार मूल्यांकन 50,670.34 करोड़ रुपये घटकर 17,96,647.50 करोड़ रुपये हो गया।
सम्बंधित ख़बरें
MIDH Scheme: किसानों के लिए वरदान! जानिए क्या है यह योजना और इसके फायदे?
Monsoon Business: बारिश के मौसम में कम बजट में शुरू करें ये 3 बिजनेस, होगी बंपर कमाई
Industrial Production Growth: भारत की औद्योगिक उत्पादन वृद्धि दर जून में 7.3 प्रतिशत तक मजबूत हुई
Income Tax Return भरने वालों की होड़, 4.7 करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ा; 31 जुलाई के बाद लगेगा जुर्माना
HDFC को 23 हजार करोड़ का नुकसान
एचडीएफसी बैंक के बाजार पूंजीकरण में 23,090.05 करोड़ रुपये की गिरावट आई और यह घटकर 12,08,225.48 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जबकि भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के बाजार पूंजीकरण में 19,670.75 करोड़ रुपये की गिरावट आई और यह घटकर 5,13,020.56 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है।
भारती एयरटेल के शेयरों में भी 19,406.59 करोड़ रुपये की गिरावट आई और इसका मूल्यांकन घटकर 11,05,718.62 करोड़ रुपये हो गया।आईसीआईसीआई बैंक का बाजार पूंजीकरण 14,663.27 करोड़ रुपये घटकर 9,50,345.40 करोड़ रुपये हो गया, और लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) का बाजार मूल्यांकन 11,142.62 करोड़ रुपये घटकर 5,52,171.88 करोड़ रुपये हो गया।
HUL के मार्केट कैप में इजाफा
दूसरी तरफ, हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (एचयूएल) के बाजार मूल्यांकन में 20,652.91 करोड़ रुपये की वृद्धि हुई, जिससे इसका मार्केट कैप बढ़कर 5,47,219.80 करोड़ रुपये हो गया। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के बाजार पूंजीकरण में भी 19,522.76 करोड़ रुपये की वृद्धि हुई, जिससे इसका मार्केट कैप बढ़कर 10,16,752.53 करोड़ रुपये हो गया। वहीं, बजाज फाइनेंस का बाजार मूल्यांकन 8,253.64 करोड़ रुपये की वृद्धि हुई और इसका मार्केट कैप बढ़कर 5,73,690.81 करोड़ रुपये हो गया।
यह भी पढ़ें: Share Market Outlook: सोमवार को कैसा रहेगा शेयर बाजार? ये अहम फैक्टर्स तय करेंगे मार्केट की चाल
साप्ताहिक नुकसान के बावजूद, रिलायंस इंडस्ट्रीज भारत की सबसे मूल्यवान कंपनी के रूप में अपनी स्थिति बरकरार रखने में सफल रही, जिसके बाद एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, आईसीआईसीआई बैंक, टीसीएस, बजाज फाइनेंस, लार्सन एंड टुब्रो, हिंदुस्तान यूनिलीवर और एलआईसी का स्थान रहा।
