आज कारोबार की हुई धीमी शुरुआत, इतने अंकों के साथ फिसलकर गिरे सेंसेक्स-निफ्टी

आज सोमवार को प्रमुख शेयर सूचकांकों ने तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत की थी। लेकिन विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी के बीच जल्द ही शुरुआती बढ़त बनाने में नाकाम रहे।
शेयर मार्केट, सेंसेक्स-निफ्टी गिरे
आज सेंसेक्स-निफ्टी में गिरावट (सौ.सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

मुंबई। Share Market Update शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव की खबरें सामने आती रहती हैं इसका असर निवेशकों के निवेश पर पड़ता है। आज सोमवार को प्रमुख शेयर सूचकांकों ने तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत की थी। लेकिन विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी के बीच जल्द ही शुरुआती बढ़त बनाने में नाकाम रहे। यहां पर बात करें तो, बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 545.27 अंक चढ़कर 81,770.02 अंक पर पहुंच गया।

एनएसई निफ्टी 124.25 अंक की बढ़त के साथ 24,978.30 अंक पर रहा। हालांकि, जल्द ही दोनों सूचकांक मुनाफावसूली में फंस गए और गिरावट के साथ कारोबार करने लगे। सेंसेक्स 136.52 अंक की गिरावट के साथ 81,060.86 अंक पर और निफ्टी 100.70 अंक फिसलकर 24,753.35 अंक पर कारोबार कर रहा था।

लिस्टेड 30 कंपनियों में ये कंपनियां रही मुनाफे में

सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से टाइटन, एचडीएफसी बैंक, एशियन पेंट्स, एक्सिस बैंक, टाटा स्टील और एचसीएल टेक्नोलॉजीज के शेयर सबसे अधिक मुनाफे में रहे। इसके अलावा एचडीएफसी बैंक के शेयर में करीब तीन प्रतिशत की तेजी आज मार्केट में देखने के लिए मिली है। साथ ही कोटक महिंद्रा बैंक, भारती एयरटेल, इंडसइंड बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा और एनटीपीसी के शेयरों में गिरावट ज्यादा देखने के लिए मिली है। कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर में पांच प्रतिशत से अधिक गिरावट आई।

ये भी पढ़ें- 

क्या रहा ग्लोबल मार्केट का असर

भारतीय शेयर बाजार के अलावा आज सोमवार को एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की 225 और चीन का शंघाई कम्पोजिट फायदे में रहे, जबकि हांगकांग का हैंगसेंग फायदे में रहा। अमेरिकी बाजार शुक्रवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे।

ये भी पढ़ें- 

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.44 प्रतिशत की बढ़त के साथ 73.38 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) शुक्रवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 5,485.70 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। वहीं घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 5,214.83 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे।

इस तरह से आज के शेयर मार्केट का हाल रहा जिसमें गिरावट का असर देखा गया।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com