महाराष्ट्र: मुंबई में गोदरेज कंपनी ने खरीदा राज कपूर का बंगला
- Written By: वैष्णवी वंजारी
Updated On:
Feb 17, 2023 | 11:37 AM
नई दिल्ली: गोदरेज प्रॉपर्टीज लिमिटेड ने शुक्रवार को कहा कि उसने मुंबई के चेंबूर में दिग्गज फिल्म अभिनेता, निर्देशक और निर्माता राज कपूर के बंगले को खरीदा है। कंपनी की योजना इस जगह पर एक लग्जरी आवासीय परियोजना विकसित करने की है। कंपनी ने शेयर बाजार को बताया कि यह जमीन राज कपूर के कानूनी वारिस कपूर परिवार से खरीदी गई है। सौदे के मूल्य का खुलासा नहीं किया गया है।
इससे पहले मई 2019 में गोदरेज प्रॉपर्टीज ने गोदरेज आरकेएस परियोजना विकसित करने के लिए कपूर परिवार से चेंबूर में आर के स्टूडियो का अधिग्रहण किया था। गोदरेज प्रॉपर्टीज के प्रबंध निदेशक और सीईओ गौरव पांडेय ने कहा, ”हम इस प्रतिष्ठित परियोजना को अपने पोर्टफोलियो में जोड़कर खुश हैं और यह मौका देने के लिए हम कपूर परिवार के आभारी हैं।” (एजेंसी)
सम्बंधित ख़बरें
Godrej Group में बड़ा बदलाव! नादिर गोदरेज ने छोड़ी कुर्सी, अब पिरोजशा गोदरेज संभालेंगे ग्रुप की कमान
SC: गोदरेज प्रॉपर्टीज लिमिटेड को बड़ा झटका, 12% ब्याज के साथ चुकाना होगा 244 करोड़ का हर्जाना
भीषण गर्मी से राहत: Tata की क्रोमा पर मिल रहे हैं जबरदस्त डिस्काउंट में AC, जानिए बेस्ट डील्स
WAVES Summit 2025: मुंबई में प्राइम फोकस तो पनवेल में गोदरेज बनाएगी फिल्म सिटी, फडणवीस सरकार ने MoU पर किए हस्ताक्षर
Maharashtra godrej company buys raj kapoors bungalow in mumbai
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Published On:
Feb 17, 2023 | 11:37 AM
