DA Hike: सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, 5% बढ़ा महंगाई भत्ता; एरियर के साथ आएगी मोटी सैलरी
DA Hike: आठवें वेतन आयोग की घोषणा के बीच केंद्रीय कर्मचारी जनवरी-जून छमाही के महंगाई भत्ते का इंतजार कर रहे हैं। आमतौर पर इस छमाही का डीए होली के आसपास हो जाता है, लेकिन इस बार अब तक ऐसा नहीं हुआ।
- Written By: मनोज आर्या
(कॉन्सेप्ट फोटो)
Government Employee DA Hike: आठवें वेतन आयोग की घोषणा के बीच केंद्रीय कर्मचारी जनवरी-जून छमाही के महंगाई भत्ते का इंतजार कर रहे हैं। आमतौर पर इस छमाही का डीए होली के आसपास हो जाता है, लेकिन इस बार अब तक ऐसा नहीं हुआ। केंद्रीय कर्मचारियों के इस इंतजार के बीच अब कुछ राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में इजाफा हुआ है। आइए सबकुछ विस्तार से जानते हैं।
मध्य प्रदेश सरकार ने 6वें वेतन आयोग के स्केल के तहत वेतन पाने वाले राज्य सरकार के कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते (DA Hike) यानी डीए में बढ़ोतरी की घोषणा की है। डीए को 252 प्रतिशत से बढ़ाकर 257 प्रतिशत कर दिया गया है। इसका मतलब है कि डीए में 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है।
कब तक कर्मचारियों को मिलेगा लाभ?
यह बढ़ोतरी 1 जुलाई 2025 से पिछली तारीख से लागू होगी। हालांकि, कर्मचारियों को यह बढ़ा हुआ भत्ता 1 अप्रैल, 2026 से उनके वेतन में मिलना शुरू होगा। इस बीच की अवधि यानी एक जुलाई 2025 से 31 मार्च 2026 तक का बकाया मई और अक्टूबर 2026 के बीच छह बराबर मासिक किस्तों में दिया जाएगा। इस चरणबद्ध पेमेंट प्रोग्राम का मकसद राज्य के खजाने पर पड़ने वाले बोझ को कम करना है, साथ ही यह सुनिश्चित करना है कि कर्मचारियों को अंततः उनका पूरा बकाया मिल जाए।
सम्बंधित ख़बरें
GST संग्रह में भारी गिरावट, मई में 20% घटा टैक्स कलेक्शन; क्या सुस्त पड़ रही है देश की इकोनॉमी?
केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी! 63% तक पहुंच सकता है महंगाई भत्ता, सामने आया ये बड़ा संकेत
India Fiscal Deficit: भारत ने हासिल किया बड़ा आर्थिक लक्ष्य, वित्त वर्ष 26 में 4.4% पर रहा राजकोषीय घाटा
India-ओमान के बीच CEPA समझौता से अब किसे होगा ज्यादा फायदा? VIDEO
सरकार ने यह स्पष्ट किया है कि यदि इस अवधि के दौरान कोई कर्मचारी रिटायर होता है या उसका निधन हो गया है तो उसे या उसके नॉमिनेट परिवार के सदस्यों को बकाया राशि की पूरी रकम एकमुश्त दे दी जाएगी, जिससे प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत मिलेगी।
एक लाख सरकारी कर्मचारियों को फायदा
महंगाई भत्ते (DA Hike) की राशि में 50 पैसे या उससे अधिक के किसी भी अंश को अगले पूरे रुपये में बदल दिया जाएगा जबकि 50 पैसे से कम की राशि को नजरअंदाज कर दिया जाएगा। इस फैसले से मुख्य रूप से उन लगभग एक लाख सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों को फायदा होगा जो अभी भी 6वें वेतन आयोग के स्ट्रक्चर के तहत काम कर रहे हैं।
7वें वेतन आयोग के तहत भी DA में इजाफा
इससे पहले 7वें वेतन आयोग के तहत आने वाले कर्मचारियों के लिए भी 3 प्रतिशत डीए बढ़ाया गया था, जिससे उनका डीए बढ़कर 58 प्रतिशत हो गया था। इस संशोधन को महंगाई से निपटने और पुराने वेतनमानों पर काम कर रहे कर्मचारियों की आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने की दिशा में एक कदम बताया है।
यह भी पढ़ें: Sukanya Samriddhi Yojana: बेटियों की पढ़ाई और शादी में पैसे की टेंशन नहीं! सिर्फ ₹250 से शुरू करें ये स्कीम
केंद्रीय कर्मचारियों को कब मिलेगा तोहफा?
केंद्रीय कर्मचारियों को साल 2026 की पहली छमाही में अब तक महंगाई भत्ता नहीं मिला है। ऐसा अनुमान है कि सरकार भत्ते में 2 या 3 पर्सेंट तक का इजाफा कर सकती है। अगर ऐसा हुआ तो महंगाई भत्ता 60 या 61 पर्सेंट हो जाएगा।
