नागपुर में व्यावसायिक गैस सिलेंडर में ₹993 की बढ़ोतरी: बाजार में हड़कंप, कालाबाजारी की आशंका गहराई
Nagpur Commercial Cylinder Rate Increase: व्यावसायिक गैस सिलेंडर 993 रुपए महंगा होने से कालाबाजारी का खतरा बढ़ा। घरेलू सिलेंडरों के अवैध उपयोग की आशंका, डिजिटल मॉनिटरिंग की मांग।
- Written By: अंकिता पटेल
गैस सिलेंडर कीमत बढ़ोतरी,(सोर्स: सौजन्य AI)
Nagpur LPG Price Hike: व्यावसायिक गैस सिलेंडर की कीमतों में एक ही बार में 993 की भारी बढ़ोतरी के बाद बाजार में हड़कंप मच गया है। इस भारी मूल्य वृद्धि के कारण अब व्यावसायिक उद्देश्यों के लिए घरेलू सिलेंडरों के अनधिकृत उपयोग और उनकी कालाबाजारी होने की गंभीर संभावना पैदा हो गई है।
इस स्थिति को देखते हुए ‘ग्राहक दक्षता कल्याण फाउंडेशन’ ने जिला प्रशासन और पेट्रोलियम मंत्रालय से हस्तक्षेप की मांग की है। फाउंडेशन का कहना है कि केवल दंडात्मक कार्रवाई काफी नहीं है बल्कि सिस्टम में पारदर्शिता लाने के लिए ‘डिजिटल मॉनिटरिंग’ की जानी चाहिए।
आम जनता पर असर
वर्तमान में व्यावसायिक और घरेलू गैस सिलेंडरों की कीमतों के बीच एक बड़ा अंतर पैदा हो गया है। 993 की इस वृद्धि के कारण आशंका है कि कई व्यावसायिक संस्थान सस्ते विकल्प के रूप में घरेलू सिलेंडरों का अवैध उपयोग शुरू कर देंगे। इससे 2 बड़े नुकसान होंगे। सरकार के राजस्व को भारी चपत लगेगी। आम गृहिणियों को घरेलू सिलेंडरों की कृत्रिम किल्लत का सामना करना पड़ेगा। फाउंडेशन ने प्रशासन से ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति अपनाने का आग्रह किया है।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई के अहिल्यानगर में लगेगा रक्षा और सौर ऊर्जा प्रोजेक्ट, तीन बड़े उद्योगों को मिलेगी जमीन
छत्रपति संभाजीनगर में मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की तैयारी, 444 पुलिसकर्मियों का रहेगा बंदोबस्त
छत्रपति संभाजीनगर में श्रद्धा, संस्कृति और सामाजिक एकता का भव्य संगम, महेश नवमी पर निकली शोभायात्रा
छत्रपति संभाजीनगर: महापौर समीर राजूरकर की कोशिशें रंग लाईं, मनपा में नियुक्त हुए दो वरिष्ठ सलाहकार
संयुक्त उड़न दस्ते: राजस्व, आपूर्ति और पुलिस विभाग की टीमें व्यावसाविक क्षेत्रों का तत्काल सर्वेक्षण करें।
दरों का युक्तिकरण: 993 जैसी बड़ी वृद्धि को कम किया जाए और कर प्रणाली में बदलाव हो। ताकि चोरी की प्रवृत्ति कम हो।
यह भी पढ़ें:-नागपुर सहित महाराष्ट्र में आपूर्ति विभाग के ज्यादातर पद खाली, गरीबों तक अनाज पहुंचने में संकट
क्यूआर कोड स्कैनिग: वितरण में पारदर्शिता के लिए प्रत्येक घरेलू सिलेंडर पर क्यूआर कोड आधारित ट्रैकिंग सिस्टम लागू किया जाए।
जनजागरुकता: ग्राहकों को भी सचेत किया।
जाए कि वे अपना सिलेंडर व्यावसायिक उपयीन के लिए न दें, फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष और संरगायक नितिन सोलके ने कहा कि व्यावसायिक सिल्लेडर में 993 की वृद्धि चिंताजनक है। इतने बड़े अंतर से कालाकजानी बढ़ना निश्चित है। सरकार को यह वृद्धि काम कर उद्यमियों को राहत देनी चाहिए, ताकि अवैध उपयोन रुके, हम मांग करते हैं कि डिजिटल प्रणाली से हर सिलेंडर की ट्रैकिंग हो।
