

LPG Cylinder e-KYC Deadline: एलपीजी सिलेंडर उपयोगकर्ताओं के लिए अहम जानकारी है। दरअसल, आज यानी की रविवार, 16 अगस्त के ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी करने की आखिरी तारीख है। अगर उपभोक्ता अपने एलपीजी कनेक्शन से संबंधित ई-केवाईसी नहीं करवाते हैं, तो वे 17 अगस्त से एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग नहीं कर सकेंगे।
बिजनेस टुडे में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक, इंडियन ऑयल ने सभी उपभोक्ताओं से 16 अगस्त तक ई-केवाईसी को पूरा करने की बात कही है। हालांकि, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के लाभार्थियों पर यह लागू नहीं होगा। लेकिन, इन ग्राहकों के लिए भी ई-केवाईसी जरूरी है।
इंडियन ऑयल की तरफ से यह स्पष्ट कर दिया गया है कि अगर ग्राहक तय समय के भीतर ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी नहीं करते हैं, तो उन्हें एलपीजी सिलेंडर नहीं मिलेगा। कंपनी ने समय-सीमा के भीतर ही ग्राहकों से ई-केवाईसी पूरा करने की अपील की है। हालांकि, ई-केवाईसी नहीं करने पर ग्राहकों का कनेक्शन रद्द नहीं होगा। केवल वह सिलेंडर की बुकिंग नहीं कर सकेंगे। एक बार वेरिफिकेशन पूरा होने के बाद फिर से ग्राहकों को एलपीजी सिंलेडर मिल जाएगा।
ई-केवाईसी की प्रक्रिया बेहद ही आसान है, जिसे घर बैठे किया जा सकता है। इसके लिए उपभोक्ता को सबसे पहले इंडेन, एचपी या भारत गैस का ऑफिशियल ऐप डाउनलोड करना होगा। इसके बाद ऐप में जाकर फेस विरेफिकेशन प्रोसेस को पूरा करना होगा। ध्यान रहे कि प्रक्रिया पूरी करने के बाद स्टेटस जरूर देख लें।
ऑनलाइन के अलावा ग्राहक ऑफलाइन मोड में ई-केवाईसी की प्रक्रिया मौजूद है। इसके लिए ग्राहकों को गैस एजेंसी जाना होगा, जहां से उन्होंने अपने एलपीजी सिलेंडर का कनेक्शन कराया है। यहां बॉयोमेट्रिक विकल्प अपनाया जाएगा। ध्यान रहे कि आपको मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड करवाना होगा, जो भविष्य में हमेशा आपके साथ रहे। क्योंकि बुकिंग की प्रकिया इसी मोबाइल नंबर के जरिए पूरी होगी।
गौरतलब है कि भारत सरकार ने एलपीजी सिलेंडर बुकिंग करने के नियमों में बदलाव किया है। अब बिना ओटीपी के एलपीजी सिलेंडर की डिलीवरी नहीं होगा। पंजीकृत मोबाइल नंबर से ही सिलेंडर की बुकिंग की जा सकेगी। ग्रामीण इलाकों में एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग के लिए 45 दिनों का समय निर्धारित किया गया है। वहीं, शहरी इलाकों में 25 दिनों के बाद दूसरा सिलेंडर बुक किया जा सकता है।