-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Business »
- Lpg Commercial Cylinder Prices Cut Check New Rates Here
महीने की शुरुआती दिन आया गुड न्यूज, LPG सिलेंडर का गिरा भाव; यहां देखें नया रेट
- Written By: मनोज आर्या
कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में लगातार चौथे महीने गिरावट देखने को मिली है। इसका असर यह हुआ कि कमर्शियल सिलेंडर की कीमतें करीब 1900 रुपए से घटकर अब लगभग 1600 रुपए प्रति सिलेंडर हो गई हैं।

प्रतीकात्मक फोटो, सोर्स- सोशल मीडिया
नई दिल्ली: आज एक जुलाई मंगलवार को विमान ईंधन (एटीएफ) की कीमत में 7.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। वहीं, कमर्शियल काम के लिए इस्तेमाल होने वाले गैस सिलेंडर की कीमत में 58.50 रुपये प्रति सिलेंडर की कटौती की गई है। यह कदम अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क दरों में बदलाव को दर्शाता है। पब्लिक सेक्टर फ्यूल रिटेलर्स के अनुसार, कीमतों में तीन दौर की कटौती के बाद राष्ट्रीय राजधानी में विमानन टरबाइन ईंधन (एटीएफ) की कीमत 6,271.5 रुपये प्रति किलोलीटर या 7.5 प्रतिशत बढ़कर 89,344.05 रुपये प्रति किलोलीटर हो गई। राष्ट्रीय राजधानी स्थित एयरपोर्ट देश के सबसे व्यस्त हवाई अड्डों में से एक है। यह वृद्धि अप्रैल से अभी तक तीन बार की कुल कटौती का आधा हिस्सा है।
एटीएफ की कीमत में यह वृद्धि पिछले महीने ईरान पर इजराइल के हमले के बाद अंतरराष्ट्रीय तेल की कीमतों में आई तेजी के अनुरूप है। इस वृद्धि से वाणिज्यिक विमानन कंपनियों पर बोझ बढ़ेगा, जिनके लिए ईंधन परिचालन लागत का करीब 40 प्रतिशत हिस्सा है। मूल्य वृद्धि के प्रभाव पर विमानन कंपनियों से तत्काल कोई टिप्पणी नहीं मिल सकी।
मुंबई में एटीएफ की कीमत
मुंबई में एटीएफ की कीमत 77,602.73 रुपये प्रति किलोलीटर से बढ़ाकर 83,549.23 रुपये प्रति किलोलीटर कर दी गई, जबकि चेन्नई और कोलकाता में इसकी कीमत क्रमशः 92,526.09 रुपये और 92,705.74 रुपये प्रति किलोलीटर कर दी गई। वैट (मूल्य वर्धित कर) जैसे स्थानीय करों के आधार पर दरें हर राज्य में अलग-अलग होती हैं। इसके साथ ही तेल कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 58.5 रुपये की कटौती की है। अब राष्ट्रीय राजधानी में वाणिज्यिक एलपीजी की कीमत प्रति सिलेंडर 1,665 रुपये और मुंबई में 1,616.50 रुपये होगी। एलपीजी की कीमत में यह लगातार चौथी कटौती है। वहीं घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 853 रुपये प्रति 14.2 किलोग्राम रही, जिसमें कोई बदलाव नहीं हुआ है।
सम्बंधित ख़बरें
LPG Delivery: इंडेन गैस का बड़ा ऐलान, अब सिर्फ 4 घंटे में होगी आपके घर पर गैस सिलेंडर की डिलीवरी
Adani UK Port: ब्रिटेन के बंदरगाहों पर चलेगा अडानी का सिक्का, 21 पोर्ट्स पर है अब कंपनी की नजर
Gold-Silver Rate Today: सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट आई, जानें आपके शहर का ताजा भाव
Share Market: शेयर बाजार में सावन की हरियाली, 734 अंक चढ़ा सेंसेक्स; निफ्टी पहुंचा 24,000 के पार
स्मॉल सेविंग स्कीम्स पर सरकार का बड़ा ऐलान, PPF और SSY में मिलेगा इतना ब्याज
अप्रैल में 50 रुपये महंगा हुआ था सिलेंडर
अप्रैल में घरेलू रसोई गैस की कीमत में 50 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की गई थी। सार्वजनिक क्षेत्र की इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी), भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) तथा हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) हर महीने की पहली तारीख को बेंचमार्क अंतरराष्ट्रीय ईंधन की औसत कीमत और विदेशी विनिमय दर के आधार पर एटीएफ एवं रसोई गैस की कीमतों में संशोधन करती हैं। पेट्रोल और डीजल की घरेलू दरें स्थिर बनी हुई हैं। पिछले साल मार्च के मध्य में आम चुनाव से पहले कीमतों में दो रुपये प्रति लीटर की कटौती की गई थी। दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 94.72 रुपये प्रति लीटर है, जबकि डीजल की कीमत 87.62 रुपये प्रति लीटर है।
एजेंसी इनपुट के साथ-
Lpg commercial cylinder prices cut check new rates here
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
LPG Delivery: इंडेन गैस का बड़ा ऐलान, अब सिर्फ 4 घंटे में होगी आपके घर पर गैस सिलेंडर की डिलीवरी
Jul 29, 2026 | 12:15 PMमनी लॉन्ड्रिंग केस में राज कुंद्रा हाई कोर्ट पहुंचे, पीएमएलए अदालत के समन को दी चुनौती
Jul 29, 2026 | 12:10 PMछत्रपति संभाजीनगर जलापूर्ति: हर घर पहुंचेगा पानी, ₹6,000 में मिलेगा नल कनेक्शन, जानें पूरी योजना!
Jul 29, 2026 | 12:08 PMCJP सौरव दास और उमर खालिद का क्या है कनेक्शन? राजीव चंद्रशेखर ने खोला राज, पोस्ट शेयर कर बड़ी साजिश का अंदेशा
Jul 29, 2026 | 12:08 PMKKR ने फिर थामा रयान टेन डोशेट का हाथ, टीम इंडिया छोड़ने के बाद मिली बड़ी जिम्मेदारी
Jul 29, 2026 | 12:03 PMAdani UK Port: ब्रिटेन के बंदरगाहों पर चलेगा अडानी का सिक्का, 21 पोर्ट्स पर है अब कंपनी की नजर
Jul 29, 2026 | 11:57 AMछतरपुर: सार्वजनिक तालाब पर मछली पालन पट्टे का ग्रामीणों ने किया विरोध, कलेक्टर से निरस्तीकरण की मांग
Jul 29, 2026 | 11:54 AMवीडियो गैलरी

मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM
झुकाने वाला चाहिए, सरकार भी झुकती है…संसद में अखिलेश यादव का BJP सरकार पर तंज, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:37 PM
संसद में प्रियंका गांधी का बड़ा हमला, प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन और AK-47 के इस्तेमाल पर उठाए सवाल- VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:24 PM
हमारे 25 विधायक NDA पर भारी, छात्रों के मुद्दे को लेकर बीजेपी पर बरसे तेजस्वी यादव; सरकार को दिया अल्टीमेटम
Jul 28, 2026 | 02:53 PM












