प्रतीकात्मक तस्वीर
नई दिल्ली: होम लोन की तरह जमीन खरीदने के लिए भी आप लोन की मदद ले सकते हैं। लैंड पर्चेज लोन के जरिए आसानी से जमीन खरीदी जा सकती है। क्योंकि इसमें आप एक तरह से पैसे किस्तों में देते हैं। हालांकि बाकी लोन की तरह इसमें भी ब्याज देना पड़ता है। लैंड पर्चेज लोन लेना होम लोन से थोड़ा महंगा पड़ सकता है। होम लोन और लैंड पर्चेज लोन दोनों में कई तरह की सामानताएं होती है।
हालांकि, जमीन खरीदने के लिए लोन लेने पर आपको ज्यादा ब्याज देना पड़ सकता है। इस बारे में मिली जानकारी के मुताबिक लैंड पर्चेज लोन लेने पर आपको 8.6 फीसदी से लेकर 17 फीसदी तक सालाना ब्याज देना होता है।
वहीं इसमें टेन्योर, होम लोन के मुकाबले कम होता है। लैंड पर्चेज लोन में 5 साल से लेकर 20 साल तक का टेन्योर होता है। लैंड पर्चेज लोन की पात्रता होम लोन जैसी ही होती है। अगर आप जमीन खरीदने के लिए लोन ले रहे हैं, तो उम्र 21 वर्ष होनी चाहिए। वहीं अधिकतम उम्र 65 साल से ज्यादा ना हो। इसके साथ ही लैंड पर्चेज लोन लेने के लिए कुछ दस्तावेजों की भी जरूरत है।
बिजनेस सेक्टर की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें
इस महंगाई के जमाने में अपनी मनपंसद वस्तु या सामान खरीदने के लिए हमें लोन का सहारा लेना पड़ता है। लोन के जरिए आप कोई सामान किस्तों में खरीद सकते हैं। हालांकि इसमें आपको ब्याज देना होगा। अक्सर हम होम लोन, पर्सनल लोन, एजुकेशन लोन इत्यादि के बारे में जानते हैं। बैंक या वित्तीय संस्थान के जरिए जमीन खरीदने के लिए भी लोन ले सकते हैं। जिसे लैंड पर्चेज लोन कहा जाता है। इसमें आपको होम लोन के मुकाबले ज्यादा ब्याज चुकाना होता है।