Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बीते साल देश में बेहद अमीर लोगों की संख्या 7.5% घटीः रिपोर्ट

  • By मनोज पांडे
Updated On: May 29, 2024 | 03:53 PM

File Photo

Follow Us
Close
Follow Us:

दिल्ली: भारत में बेहद अमीर लोगों की संख्या पिछले साल 7.5% गिरकर 12,069 पर आ गई है, लेकिन अगले पांच साल में इसके फिर से बढ़कर 19,119 हो जाने की संभावना है। एक रिपोर्ट में यह उम्मीद जताई गई है। संपत्ति सलाहकार फर्म नाइट फ्रैंक ने बुधवार को जारी एक रिपोर्ट में कहा कि तीन करोड़ डॉलर से अधिक की हैसियत रखने वाले बेहद अमीर भारतीयों की संख्या वर्ष 2022 में 12,069 रही। यह वर्ष 2021 की तुलना में 7.5% की गिरावट को दर्शाता है।

 2027 तक बढ़कर 19,119 हो जाने की संभावना

हालांकि, सलाहकार फर्म ने ‘द वेल्थ रिपोर्ट 2023′ में कहा कि देश में बेहद अमीर लोगों की संख्या 2027 तक बढ़कर 19,119 हो जाने की संभावना है।  वहीं देश में अरबपतियों की संख्या अगले पांच वर्षों तक 195 तक पहुंचने की उम्मीद है। वर्ष 2022 में अरबपति भारतीयों की संख्या बढ़कर 161 हो गई जबकि 2021 में इनकी संख्या 145 रही थी। रिपोर्ट के मुताबिक, देश में 10 लाख डॉलर से अधिक संपत्ति वाले अमीर लोगों की संख्या बढ़कर पिछले साल 7,97,714 हो गई जबकि 2021 में इनकी संख्या 7,63,674 थी। अगले पांच साल में इस संख्या के बढ़कर 16,57,272 हो जाने की उम्मीद है। रिपोर्ट कहती है कि वर्ष 2022 में वैश्विक स्तर पर अत्यधिक धनवान लोगों की संख्या में 3.8% की गिरावट दर्ज की गई जबकि इसके एक साल पहले 2021 में इनकी संख्या 9.3% बढ़ी थी। 

आर्थिक मंदी के दुष्प्रभावों से पड़ा असर

पिछले साल भू-राजनीतिक अनिश्चितता रहने और आर्थिक मंदी के दुष्प्रभावों ने बेहद अमीर लोगों के लिए संपत्ति खड़ी करने के अवसरों पर असर डाला। भारत में भी बेहद अमीर लोगों की संपत्ति पर इन कारणों से असर पड़ा और सालाना आधार पर इनकी संख्या 7.5% गिर गई। बेहद अमीर भारतीयों की संपत्ति ब्याज दरों में बढ़ोतरी और रुपये के मुकाबले डॉलर के मजबूत होने से भी प्रभावित हुई।  के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक शिशिर बैजल ने कहा कि हाल के समय में प्रमुख एवं गैर-प्रमुख क्षेत्रों में गतिविधियां तेज रहने से भारत की आर्थिक वृद्धि को गति मिली है। इसके अलावा भारत के एक वैश्विक स्टार्टअप केंद्र बनने से भी नई संपत्ति खड़ी हो रही है। (एजेंसी)

Last year the number of extremely rich people in the country decreased by 7 5 percent report

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 17, 2023 | 05:47 PM

Topics:  

  • Billionaires
  • India

सम्बंधित ख़बरें

1

Elon Musk बने दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति, नेटवर्थ 750 बिलियन डॉलर के करीब

2

Pre-Approved Personal Loan: मिनटों में मिलने वाला पैसा आप पर भारी न पड़ जाए! इन बातों का रखें ध्यान

3

हम्पी चिंतन शिविर: निर्मला सीतारमण ने AI और डिजिटल टूल्स पर दिया जोर, आसान होगा बिजनेस करना

4

IBM का बड़ा धमाका: 2030 तक 50 लाख भारतीय युवाओं को मिलेगी AI और क्वांटम तकनीक की फ्री ट्रेनिंग

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.