होम लोन (सौजन्य : सोशल मीडिया)
नई दिल्ली : हर किसी की सपना होता है कि वो अपने खुद के घर में सूकुन की जिंदगी बिता सके। इस सपने को पूरा करने के लिए लोग काफी समय तक बचत करके पाई पाई जोड़ते हैं। हालांकि ऐसा करने के बाद भी एकमुश्त राशि देकर भी घर खरीदना काफी मुश्किल हो जाता है। ऐसे में अपने घर खरीदने या बनवाने के सपने को पूरा करने के लिए होम लोन का सहारा लेना जरूरी हो जाता है। आज की तारीख में कोई भी बैंक आसानी से होम लोन का ऑप्शन देते हैं।
अगर आप भी होम लोन लेने के बारे में सोच रहे हैं, तो एक बार ज्वाइंट होम लोन पर भी विचार कर सकते हैं। ये लोन नॉर्मल होम लोन के मुकाबले ज्यादा आसानी से उपलब्ध हो जाता है। इस लोन की राशि भी ज्यादा हो सकती है। अगर पति और पत्नी दोनों ही नौकरीपेशा है, तो ज्वाइंट होम लोन लेना आपके लिए सबसे बेहतर विकल्प साबित हो सकता है।
आप अपने परिवार के किसी भी सदस्य के साथ ज्वाइंट होम लोन ले सकते हैं। लेकिन अगर आप महिला एप्लीकेंट के रुप में अप्लाई करते हैं, तो इससे आपको काफी फायदा हो सकता हैं। आप पति और पत्नी के रुप में आपसी सहमति से भी ज्वाइंट लोन ले सकते हैं। अगर लोन लेने वाला पुरुष शादीशुदा नहीं है, तो वो अपनी माता-पिता या फिर बहन को भी आवेदनकर्ता बनाया जा सकता है।
बिजनेस की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
अगर आप अपनी पत्नी के साथ मिलकर ज्वाइंट होम लोन लेना चाहते हैं, तो आप दोनों ही सेक्शन 80C के अंतर्गत इनकम टैक्स बेनेफिट के लिए भी क्लेम कर सकते हैं। आप दोनों को इसकी प्रीपेमेंट करने पर ब्याज की राशि पर 2 लाख रुपये की अलग अलग टैक्स छूट भी मिल सकती है। इतना ही नहीं आपको इस लोन की प्रिसिंपल अमाउंट पर भी 1 साल में ज्यादा से ज्यादा 1.5 लाख रुपये की टैक्स छूट मिल सकती है।
देश के कई बैंक और एनबीएफसी महिला लोन धारकों को रियायती ब्याज दर पर होम लोन उपलब्ध करवा सकते हैं। इन दरों पर आपको नॉर्मल दरों से 0.05 फीसदी तक की कटौती मिल सकती है। इतना ही नहीं अगर होम लोन महिला के नाम पर लिया जा रहा है तो इसके लिए स्टाम्प ड्यूटी और रजिस्ट्रेशन फीस में भी छूट मिल सकती है।