Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • बुध, 8 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

ED ने जेट एयरवेज की 538 करोड़ रुपये की संपत्ति की जब्त, मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ा है मामला

  • Written By: किर्तेश ढोबले
Updated On: May 29, 2024 | 03:53 PM

नरेश गोयल (File Photo)

Follow Us
Follow Us:

नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बुधवार को एयरलाइन जेट एयरवेज (Jet Airways ) के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग (Money Laundering Case) के आरोपों की जांच के तहत 538 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की है। जांच एजेंसी ने एक बयान में यह बात कही। इससे पहले केंद्रीय एजेंसी  ईडी ने 31 अक्टूबर को जेट एयरवेज के संस्थापक नरेश गोयल और पांच अन्य के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया था। 

जानकारी के लिए बता दें कि ईडी ने एयरलाइन जेट एयरवेज के मालिक नरेश गोयल को 1 सितंबर को धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत गिरफ्तार किया था। जेट एयरलाइन के मालिक पर केनरा बैंक ने आरोप लगाया कि विमानन कंपनी को दिए गए लोन को कथित तौर पर व्यक्तिगत खर्चों और अपनी निजी देनदारियों को चुकाने के लिए इस्तेमाल किया गया।

Directorate of Enforcement (ED) has provisionally attached properties worth Rs 538.05 Crore under the provisions of Prevention of Money Laundering Act (PMLA) 2002 in the money laundering investigation against Jet Airways (India) Limited (JIL). The attached properties include 17… https://t.co/XhT6Ioxro5 pic.twitter.com/l47Hy7kv36 — ANI (@ANI) November 1, 2023

सम्बंधित ख़बरें

Pakistan Plane Missing: UAE से कराची आ रहा 27 साल पुराना बोइंग 737 कार्गो विमान अरब सागर में लापता

भारत का पलटवार: ऑपरेशन सिंदूर में राफेल, स्कैल्प और हैमर मिसाइल से पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानों का खात्मा

Jet Airways मामले पर सुप्रीम कोर्ट आज सुनाएगा फैसला, SBI ने दायर की थी याचिका

ईडी के बयान के अनुसार, “कुर्क की गई संपत्तियों में विभिन्न कंपनियों और व्यक्तियों जैसे मेसर्स जेटएयर प्राइवेट लिमिटेड, मेसर्स जेट एंटरप्राइजेज प्राइवेट लिमिटेड, वहीं, नरेश गोयल, उनकी पत्नी अनीता गोयल और बेटे निवान गोयल के नाम पर 17 आवासीय फ्लैट, बंगले और वाणिज्यिक परिसर शामिल हैं। जो कि लंदन, दुबई और भारत भर के विभिन्न राज्यों में स्थित है।”

गौरतलब है कि एजेंसी ने केनरा बैंक, मुंबई के एक लिखित शिकायत के आधार पर सीबीआई, बीएस एंड एफबी दिल्ली द्वारा दर्ज की गई एफआईआर के आधार पर इस मामले की जांच शुरू की थी। इस केस में जेट  एयरवेज के मालिक पर धोखाधड़ी, आपराधिक साजिश, आपराधिक विश्वासघात और आपराधिक कदाचार के अपराध का आरोप लगाया गया था। जेआईएल और इसके प्रमोटर और निदेशकों के परिणामस्वरूप बड़े पैमाने पर 538.62 करोड़ रुपये का एनपीए हुआ। 

Jet airways properties worth rs 538 crore seized in money laundering case

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 01, 2023 | 05:01 PM

Topics:  

  • Jet Airways

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.