-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Business »
- Jayashree Ullal Becomes Richest Indian Origin Ceo Ahead Of Nadella Pichai
जयश्री उल्लाल की बड़ी उछाल…बनी भारतीय मूल की सबसे अमीर CEO, नडेला-पिचाई को भी छोड़ा पीछे
- Written By: अक्षय साहू
Richest Indian Origin CEO: अरिस्टा नेटवर्क्स की CEO जयश्री उल्लाल 2008 से कंपनी का नेतृत्व कर रही हैं। उनकी संपत्ति 50,170 करोड़ रुपये, सत्या नडेला और सुंदर पिचाई से कहीं अधिक है।

जयश्री उल्लाल (सोर्स- सोशल मीडिया)
Jayshree Ullal Becomes Richest Indian Origin CEO: भारतीय मूल के सबसे अमीर CEO की लिस्ट जब भी बनाई जाती है, उसमें सबसे पहला नाम सत्या नडेला और सुंदर पिचाई का आता है। लेकिन अब यह तस्वीर बदल चुकी है। हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2025 के अनुसार, अरिस्टा नेटवर्क्स की अध्यक्ष और CEO जयश्री उल्लाल ने इस रेस में नया नाम जोड़ा है। जिन्होंने सैलरी और संपत्ति के मामले में सत्या नडेला और सुंदर पिचाई को भी पीछे छोड़ दिया है।
उनकी कुल संपत्ति अब 50,170 करोड़ रुपये तक पहुंच चुकी है। यह न केवल सत्या नडेला (लगभग 9,770 करोड़ रुपये) और सुंदर पिचाई (लगभग 5,810 करोड़ रुपये) से बहुत आगे है, बल्कि उन्हें दुनिया की सबसे अमीर भारतीय मूल की प्रोफेशनल CEO बनाता है। यह सफलता सिलिकॉन वैली में भी सुर्खियों में रही है।
2008 से अरिस्टा नेटवर्क्स की CEO
जयश्री उल्लाल 2008 से अरिस्टा नेटवर्क्स का नेतृत्व कर रही हैं। यह कंपनी क्लाउड नेटवर्किंग और हाई-परफॉर्मेंस डेटा सेंटर्स के क्षेत्र में ग्लोबल लीडर मानी जाती है। Forbes के अनुसार, 2024 में अरिस्टा नेटवर्क्स का सालाना राजस्व लगभग 7 बिलियन डॉलर रहा, जो पिछले साल से लगभग 20% ज्यादा है। कंपनी की इस सफलता में उल्लाल की रणनीतिक सोच और तकनीकी समझ महत्वपूर्ण रही। उल्लाल के पास अरिस्टा नेटवर्क्स के लगभग 3% शेयर हैं, जिनमें से कुछ उन्होंने अपने परिवार के भविष्य के लिए सुरक्षित रखे हैं। कंपनी के शेयरों में तेजी ने उनकी संपत्ति को नई ऊंचाई पर पहुंचा दिया है।
सम्बंधित ख़बरें
Sundar Pichai: स्टैनफोर्ड में सुंदर पिचाई का विरोध, भाषण के दौरान छात्रों ने की नारेबाजी और वॉकआउट
दुनिया का सबसे अमीर शख्स कौन सा फोन चलाता है? क्या है खास फीचर्स
डेलीहंट की पेरेंट कंपनी VerSe Innovation के साथ जुड़े PR Ramesh, स्टार्टअप को अब मिलेगी नई उड़ान
मोबाइल यूजर्स के लिए बड़ी खबर, Google Maps में आया बड़ा AI अपडेट, अब रास्ता पूछते ही मिल जाएगा स्मार्ट जवाब
जयश्री उल्लाल का जन्म 27 मार्च 1961 को लंदन में हुआ था। बचपन में वह भारत आ गईं और नई दिल्ली में पढ़ीं। उनके पिता एक प्रतिष्ठित भौतिक विज्ञानी थे और शिक्षा मंत्रालय से जुड़े रहे। उन्होंने दिल्ली के जीसस एंड मैरी कॉन्वेंट स्कूल से पढ़ाई की, इसके बाद परिवार अमेरिका चला गया।
AMD से की थी करियर की शुरूआत
अमेरिका में उन्होंने इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में स्नातक और इंजीनियरिंग मैनेजमेंट में मास्टर्स किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने सेमीकंडक्टर और नेटवर्किंग सेक्टर में काम शुरू किया। उनके तेज निर्णय लेने और दूरदर्शी नेतृत्व के कारण उन्हें जल्दी पहचान मिली।
यह भी पढ़ें: नेतन्याहू के एक दांव से पस्त हुए मुस्लिम मुल्क…दुनिया के नक्शे पर आया एक और देश, मचा बवाल
अपने शुरुआती करियर में उन्होंने AMD और Fairchild Semiconductor जैसी कंपनियों में काम किया। बाद में Cisco में उनका योगदान बड़ा साबित हुआ, जहाँ उन्होंने स्विचिंग डिवीजन को कंपनी के सबसे मजबूत बिजनेस सेक्शन में बदल दिया। 2008 में उन्होंने Cisco छोड़कर अरिस्टा नेटवर्क्स की कमान संभाली। उस समय कंपनी छोटी थी और संसाधन सीमित थे, लेकिन उनके नेतृत्व में अरिस्टा नेटवर्क्स ने ग्लोबल टेक मार्केट में अपनी अलग पहचान बनाई।
Jayashree ullal becomes richest indian origin ceo ahead of nadella pichai
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
महिदपुर में हैवानियत की हद: जमीन में हिस्सा मांगने पर महिला के बाल काटे, जूतों की माला पहनाकर गांव में घुमाया
Jul 02, 2026 | 03:23 PMसमय पर कर्ज चुकाने का मिला इनाम! नागपुर विभाग में किसानों को 53 करोड़ की ब्याज माफी, फसल ऋण हुआ ब्याज-मुक्त
Jul 02, 2026 | 03:22 PMफोन पर बात करने में मग्न था युवक, अचानक 25 फीट गहरे सीवर में गिरा; बीएमसी की लापरवाही फिर हुई उजागर
Jul 02, 2026 | 03:16 PMVB-G RAM G: महाराष्ट्र में युवाओं-महिलाओं को मिलेगा बंपर रोजगार, सरकार पूरे राज्य में आयोजित करेगी कार्यशालाएं
Jul 02, 2026 | 03:16 PMमहायुति में टकराव, रोहित पवार का बड़ा दावा, 2029 में चुनाव रद्द कराने की योजना बना रही है बीजेपी
Jul 02, 2026 | 03:10 PMEPFO New Rule: बदल गया आपकी सैलरी से कटने वाला पीएफ, अब ₹1,800 का नया नियम; पैसे निकालना भी हुआ और आसान
Jul 02, 2026 | 03:08 PM10 साल से अधिक सेवा वाले कर्मचारियों के लिए अतिरिक्त पद, महाराष्ट्र के 15,000 से अधिक लोग इसका लाभ उठाएंगे
Jul 02, 2026 | 03:06 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














