-
मंगल, 28 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Business »
- January 16 2026 Gold Slips Silver Price Surges 20 Percent In Four Days
हफ्ते के आखिरी दिन फिसला सोना, चांदी ने फिर भरी उंची उड़ान, 4 दिन में हुई 20 प्रतिशत महंगी
- Written By: अक्षय साहू
Gold-Silver Rate Today: पिछले कुछ दिनों से सोने की कीमतों में हल्की गिरावट और चांदी में तेज उछाल देखा गया है, जहां निवेशकों का रुझान सुरक्षित विकल्पों की ओर बढ़ा है।

4 दिन में 20 प्रतिशत महंगी हुई चांदी (सोर्स- सोशल मीडिया)
Gold-Silver Price on 16 Jan: पिछले कई दिनों से सोने और चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। वैश्विक आर्थिक संकेतों, डॉलर की चाल और निवेशकों की रणनीति का सीधा असर कीमती धातुओं पर पड़ रहा है। आज यानी 16 जनवरी को घरेलू बाजार में सोने की कीमतों में मामूली गिरावट दर्ज की गई, जबकि चांदी की कीमतों में तेज उछाल देखने को मिला है।
आज 16 जनवरी को चांदी की कीमतों में जोरदार तेजी देखने को मिली है। घरेलू बाजार में 1 किलो चांदी की कीमत बढ़कर 1,95,100 रुपये पहुंच गई है। वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी की कीमत 91.20 डॉलर प्रति औंस पर आ गई है, जबकि इससे पहले यह 93.52 डॉलर प्रति औंस का रिकॉर्ड स्तर छू चुकी थी।
चांदी में रिकॉर्ड तेजी
डेटा के अनुसार, सिल्वर ने पिछले चार सेशंस में 20 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़त दर्ज की है और बीते एक साल में इसकी कीमत लगभग तीन गुना हो चुकी है। मेटल्स फोकस के मुताबिक, अमेरिकी बाजार में धातुओं को देश में ही रखने की प्रवृत्ति और फिजिकल सिल्वर की मजबूत मांग बनी हुई है। इसके अलावा ब्याज दरों को लेकर अनिश्चितता, फेडरल रिजर्व पर राजनीतिक दबाव और सख्त विदेश नीति ने निवेशकों को सोना, चांदी, प्लेटिनम और पैलेडियम जैसे सुरक्षित विकल्पों की ओर आकर्षित किया है।
सम्बंधित ख़बरें
Gold-Silver Rate: सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए राहत! हफ्ते के पहले दिन फिर घटे दाम, जानिए अपने शहर का भाव
Gold-Silver Rate Today: भारतीय सर्राफा बाजार में सोने-चांदी के दाम बढ़े, जानिए आज का ताजा भाव
Gold-Silver Rate Today: आज भारत में सोने और चांदी की कीमतों में हुए बदलाव, जानें आज का ताजा भाव
Gold-Silver Rate Today: सोने के भाव में 3497 रुपये की भारी गिरावट, चांदी भी 8641 रुपये लुढ़की, जानें ताजा भाव
अन्य प्रमुख शहरों में सोने की कीमत
देश की राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 1,43,760 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। वहीं 22 कैरेट सोना 1,31,790 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है। मुंबई की बात करें तो यहां 24 कैरेट सोना 1,43,610 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,31,640 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है।
चेन्नई और कोलकाता में आज 24 कैरेट सोने का भाव 1,43,610 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 1,31,640 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई। इसी तरह पुणे और बेंगलुरु में भी 24 कैरेट सोना 1,43,610 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,31,640 रुपये प्रति 10 ग्राम पर उपलब्ध है।
यह भी पढ़ें: Share Market में लौटी रौनक: सेंसेक्स 288 अंक उछला, निफ्टी 25696 के पार, निवेशकों में उत्साह
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की स्थिति
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में नरमी देखी गई है। आज वैश्विक स्तर पर सोना गिरकर 614.45 डॉलर प्रति औंस पर आ गया है। हालांकि वैश्विक अनिश्चितताओं के चलते सोने की मांग सुरक्षित निवेश विकल्प के रूप में बनी हुई है।
January 16 2026 gold slips silver price surges 20 percent in four days
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ से मिली पहचान, ‘महारानी’ से मिला सम्मान, जानिए हुमा कुरैशी के करियर के बड़े पड़ाव
Jul 28, 2026 | 06:38 AMLIVEआज की ताजा खबर 28 जुलाई LIVE: नीलाद्रि बिजे अनुष्ठान के साथ संपन्न हुई 2026 की जगन्नाथ रथ यात्रा
Jul 28, 2026 | 06:22 AMBirthday Horoscope: किन राशि को मिलेंगे शिक्षा, नौकरी और दांपत्य जीवन के नए अवसर, जानें आज का जन्मदिन राशिफल
Jul 28, 2026 | 06:15 AMAyesha Jhulka Birthday: ‘पहला नशा’ से रातोंरात बनीं स्टार, फिर एक विवाद ने बदल दी आयशा जुल्का की पूरी जिंदगी
Jul 28, 2026 | 06:05 AMAmazon Great Freedom Sale 2026 का ऐलान, 7 अगस्त से शुरू होगी मेगा सेल, स्मार्टफोन से लेकर लैपटॉप तक बड़ी छूट
Jul 28, 2026 | 04:24 AMAaj Ka Rashifal: वृषभ और तुला का जागेगा भाग्य, मकर को होगा धन लाभ, जानें सभी राशियों का भविष्यफल
Jul 28, 2026 | 12:05 AMछिंदवाड़ा में जंतर-मंतर जैसे हालात; एसएके नर्सिंग कॉलेज की 60 छात्राएं न्याय की लड़ाई में सड़क पर उतरीं
Jul 27, 2026 | 11:59 PMवीडियो गैलरी

Datia By Election; पीसी शर्मा का शिवराज पर बड़ा हमला, बोले— असली डकैत तो बीजेपी वाले हैं, देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:37 PM
ट्रक ड्राइवरों से लिफ्ट लेकर ट्रेनिंग जाती थीं मीराबाई चानू, कॉमनवेल्थ गेम्स में रचा इतिहास, देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:27 PM
हंगामे के बीच संसद में पेश हुआ नया बिल, अब नकल माफियाओं पर कसेगा शिकंजा! देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:22 PM
स्कूल में 5 साल के मासूम ने की पैंट में किया पेशाब, तो टीचर ने लाइटर से जला डाला प्राइवेट पार्ट! देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 09:45 PM
दतिया उपचुनाव से पहले बड़ा सियासी उलटफेर! BJP पार्षद के घर में लगी सेंध, बेटी ने थामा कांग्रेस का हाथ- VIDEO
Jul 27, 2026 | 09:37 PM
वाराणसी की दालमंडी में फिर चला बुलडोजर, 180 निर्माण हुए जमींदोज; लंगड़ा हाफिज मस्जिद पर कार्रवाई शुरू- VIDEO
Jul 27, 2026 | 09:12 PM














