-
मंगल, 28 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Business »
- Gold Silver Price 15 Jan 2026 Silver Above 290000 Gold Rates
2,90,000 के पार निकली चांदी, सोने ने भी मारी छलांग, अंतर्राष्ट्रीय बाजार ने बदला मूड, चेक करें लेटेस्ट रेट
- Written By: अक्षय साहू
Gold-Silver Rate Today: सोने और चांदी की कीमतों में 15 जनवरी 2026 को तेजी देखी गई। 24 कैरेट सोना 1,44,010 रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी 2,90,100 रुपये प्रति किलो हो गई।

सोने-चांदी की कीमतों में तेजी जारी (सोर्स- सोशल मीडिया)
Gold-Silver Price 15 Jan: 15 जनवरी 2026 को सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है। पिछले साल की तरह इस साल के शुरूआती महीनों में भी कीमती धातुओं में मजबूत रुझान बना हुआ है। चांदी की कीमतें लगभग 3,00,000 रुपये प्रति किलो तक पहुँच गई हैं। भारत में आज 24 कैरेट सोने का भाव 1,44,010 रुपये प्रति दस ग्राम हो गया है।
गुरूवार को 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 1,32,010 रुपये प्रति दस ग्राम और 18 कैरेट सोने का भाव 1,08,010 रुपये प्रति दस ग्राम दर्ज किया गया। वहीं, एक किलो चांदी की कीमत 2,90,100 रुपये प्रति किलो हो गई है। हालांकि, कुछ शहरों में चांदी के भाव 2,95,000 तक पहुंच गया है।
अंतर्राष्ट्रीय बाजार में चांदी फिसली
अंतर्राष्ट्रीय बाजार में आज सोने का हाजिर भाव 4,595.30 डॉलर प्रति औंस रहा, जबकि चांदी का भाव 87.960 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ इंडिया (MCX) पर बुधवार को सोना 1,43,201 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी 2,89,000 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी।
सम्बंधित ख़बरें
Gold-Silver Rate: सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए राहत! हफ्ते के पहले दिन फिर घटे दाम, जानिए अपने शहर का भाव
Gold-Silver Rate Today: भारतीय सर्राफा बाजार में सोने-चांदी के दाम बढ़े, जानिए आज का ताजा भाव
Gold-Silver Rate Today: आज भारत में सोने और चांदी की कीमतों में हुए बदलाव, जानें आज का ताजा भाव
Gold-Silver Rate Today: सोने के भाव में 3497 रुपये की भारी गिरावट, चांदी भी 8641 रुपये लुढ़की, जानें ताजा भाव
सोने और चांदी की कीमतों में तेजी के पीछे बढ़ती जियोपोलिटिकल टेंशन मुख्य कारण मानी जा रही है। अमेरिका और वेनेजुएला के बीच तनाव के साथ ही अमेरिका और ईरान के संबंधों में भी बढ़ती खिंचाव से निवेशक सेफ-हेवेन असेट्स की ओर आकर्षित हो रहे हैं। इसके अलावा, मेटल्स की मांग में भी वृद्धि ने कीमती धातुओं की कीमतों को ऊपर धकेला है। ऐसे में वैश्विक मार्केट में मामूली गिरावट के बावजूद आने वाले समय में सोने और चांदी की कीमतों में और तेजी की संभावना बनी हुई है।
प्रमुख शहरों में सोने-चांदी का भाव
देश के प्रमुख शहरों में सोने-चांदी की कीमतों की बात करें तो दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,44,160 रुपये प्रति दस ग्राम, 22 कैरेट 1,32,160 रुपये और 18 कैरेट 1,08,010 रुपये प्रति दस ग्राम रही।
यह भी पढ़ें: Budget 2026: पति-पत्नी को मिल सकता है ज्वाइंट टैक्स रिटर्न का विकल्प, टैक्स देनदारी होगी कम
वहीं, मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,44,010 रुपये, 22 कैरेट 1,32,010 रुपये और 18 कैरेट 1,08,010 रुपये प्रति दस ग्राम पर था। इसी प्रकार हैदराबाद में 24 कैरेट सोने का भाव 1,44,010 रुपये प्रति दस ग्राम, चेन्नई में 24 कैरेट 1,44,890 रुपये, 22 कैरेट 1,32,810 रुपये और 18 कैरेट 1,10,810 रुपये प्रति दस ग्राम दर्ज किया गया। अहमदाबाद में 24 कैरेट 1,44,060 रुपये और कोलकाता में 24 कैरेट सोने का भाव 1,44,010 रुपये प्रति दस ग्राम तक पहुंच गया।
Gold silver price 15 jan 2026 silver above 290000 gold rates
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ से मिली पहचान, ‘महारानी’ से मिला सम्मान, जानिए हुमा कुरैशी के करियर के बड़े पड़ाव
Jul 28, 2026 | 06:38 AMLIVEआज की ताजा खबर 28 जुलाई LIVE: नीलाद्रि बिजे अनुष्ठान के साथ संपन्न हुई 2026 की जगन्नाथ रथ यात्रा
Jul 28, 2026 | 06:22 AMBirthday Horoscope: किन राशि को मिलेंगे शिक्षा, नौकरी और दांपत्य जीवन के नए अवसर, जानें आज का जन्मदिन राशिफल
Jul 28, 2026 | 06:15 AMAyesha Jhulka Birthday: ‘पहला नशा’ से रातोंरात बनीं स्टार, फिर एक विवाद ने बदल दी आयशा जुल्का की पूरी जिंदगी
Jul 28, 2026 | 06:05 AMAmazon Great Freedom Sale 2026 का ऐलान, 7 अगस्त से शुरू होगी मेगा सेल, स्मार्टफोन से लेकर लैपटॉप तक बड़ी छूट
Jul 28, 2026 | 04:24 AMAaj Ka Rashifal: वृषभ और तुला का जागेगा भाग्य, मकर को होगा धन लाभ, जानें सभी राशियों का भविष्यफल
Jul 28, 2026 | 12:05 AMछिंदवाड़ा में जंतर-मंतर जैसे हालात; एसएके नर्सिंग कॉलेज की 60 छात्राएं न्याय की लड़ाई में सड़क पर उतरीं
Jul 27, 2026 | 11:59 PMवीडियो गैलरी

Datia By Election; पीसी शर्मा का शिवराज पर बड़ा हमला, बोले— असली डकैत तो बीजेपी वाले हैं, देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:37 PM
ट्रक ड्राइवरों से लिफ्ट लेकर ट्रेनिंग जाती थीं मीराबाई चानू, कॉमनवेल्थ गेम्स में रचा इतिहास, देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:27 PM
हंगामे के बीच संसद में पेश हुआ नया बिल, अब नकल माफियाओं पर कसेगा शिकंजा! देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:22 PM
स्कूल में 5 साल के मासूम ने की पैंट में किया पेशाब, तो टीचर ने लाइटर से जला डाला प्राइवेट पार्ट! देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 09:45 PM
दतिया उपचुनाव से पहले बड़ा सियासी उलटफेर! BJP पार्षद के घर में लगी सेंध, बेटी ने थामा कांग्रेस का हाथ- VIDEO
Jul 27, 2026 | 09:37 PM
वाराणसी की दालमंडी में फिर चला बुलडोजर, 180 निर्माण हुए जमींदोज; लंगड़ा हाफिज मस्जिद पर कार्रवाई शुरू- VIDEO
Jul 27, 2026 | 09:12 PM














