Silver Price Fall: सोने-चांदी की कीमतों पर ईरान युद्ध की मार, कुछ ही घंटों में 12,000 रुपये सस्ता हुए सिल्वर
Silver Rate Fall: गुरुवार को शेयर बाजार की गिरावट के बीच सोने-चांदी के दाम भी तेजी से गिरे। MCX पर चांदी 5% से ज्यादा टूटी, जबकि सोना भी करीब 2.5% फिसला, वैश्विक कारणों से दबाव बढ़ा।
- Written By: अक्षय साहू
चांदी की कीमत में भारी गिरावट (सोर्स- सोशल मीडिया)
Silver Price Crash: शेयर बाजार में भारी गिरावट के बीच गुरुवार को सोने और चांदी की कीमतों में भी तेज गिरावट देखने को मिली। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी के भाव में 5 फीसदी से अधिक की गिरावट दर्ज की गई, जबकि सोने की कीमत लगभग 2.5 फीसदी तक फिसल गई।
दोपहर करीब साढ़े 12 बजे के बाद चांदी की कीमतों में अचानक तेज गिरावट शुरू हुई और देखते ही देखते यह करीब 12,000 रुपये प्रति किलो तक सस्ती हो गई। इसी तरह सोने के दामों में भी लगभग 4,500 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट देखी गई। वर्तमान में चांदी की कीमत MCX पर करीब 2.35 लाख रुपये प्रति किलो के आसपास कारोबार कर रही है, जबकि सोना ट्रेडिंग के दौरान 1.51 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम से नीचे तक चला गया।
मिडिल ईस्ट में तनाव गिरावट की वजह
इस गिरावट के पीछे कई वैश्विक कारण बताए जा रहे हैं। मिडिल ईस्ट में जारी तनाव एक प्रमुख वजह है। पहले अमेरिका द्वारा ईरान के तेल ढांचे पर हमले की खबर सामने आई, जिसके जवाब में ईरान ने भी कतर के एक बड़े ऑयल रिफाइनरी प्लांट पर हमला कर दिया। इस टकराव से क्षेत्र में अस्थिरता और बढ़ गई है और बड़े आर्थिक नुकसान की आशंका जताई जा रही है। इसी बीच कच्चे तेल की कीमतों में उछाल देखा गया है और यह 113 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया है। तेल ढांचे पर हमलों ने युद्ध जैसे हालात को और गंभीर बना दिया है।
सम्बंधित ख़बरें
Gold-Silver Rate Today: भारत में सोने-चांदी की कीमतों में रिकॉर्ड तेजी, जानिए आपके शहर में सोने-चांदी का भाव
Gold-Silver Rate Today: आज देश में सोने-चांदी के भाव में रिकॉर्ड तेजी, जानिए प्रमुख शहर में सोने-चांदी का ताजा
क्या FSSAI के एक्शन पर फिरा पानी? डाबर के पक्ष में आया दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, जानिए पूरा मामला
Forex Reserve: डॉलर के मुकाबले मजबूत होगा रुपया? भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में ऐतिहासिक तेजी, देखें आंकड़े
इसके अलावा, अमेरिका के फेडरल रिजर्व के हालिया फैसले ने भी बाजार पर असर डाला है। फेड ने ब्याज दरों को स्थिर रखने का निर्णय लिया है और संकेत दिए हैं कि इस वर्ष दरों में कटौती की संभावना सीमित है। फेड चेयरमैन जेरोम पॉवेल के अनुसार, वैश्विक तनावों के चलते आर्थिक स्थिति चुनौतीपूर्ण बनी हुई है। इस फैसले के बाद अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने-चांदी पर दबाव बढ़ गया और भारी बिकवाली देखी गई।
जनवरी में 4.20 लाख थी चांदी की कीमत
पिछले लगभग दो वर्षों में सोने-चांदी की कीमतों में लगातार तेजी देखने को मिली थी। 29 जनवरी 2026 को चांदी ने रिकॉर्ड स्तर छूते हुए 4.20 लाख रुपये प्रति किलो तक पहुंच बनाई थी। हालांकि, इसके बाद मुनाफावसूली के चलते कीमतों में गिरावट शुरू हो गई और 2 फरवरी को यह घटकर लगभग 2.25 लाख रुपये प्रति किलो तक आ गई।
यह भी पढ़ें- Stock Market Crash: शेयर बाजार में मचा हाहाकार, ईरान जंग के चलते सेंसेक्स 1500 टूटा ,निफ्टी भी धड़ाम
अब एक बार फिर चांदी इसी स्तर के आसपास ट्रेड कर रही है और अपने उच्चतम स्तर से लगभग 1.85 लाख रुपये प्रति किलो सस्ती हो चुकी है। सामान्यतः वैश्विक तनाव के समय सोना-चांदी को सुरक्षित निवेश माना जाता है, लेकिन इस बार बाजार की दिशा उलटी दिखाई दे रही है, और दोनों धातुओं पर दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है।
