इकोनॉमिक डेवलपमेंट की तेजी के कारण आईपीओ मार्केट बूम पर, अभी और होगी बढ़ोतरी
देश में इस समय आईपीओ मार्किट अपने बूम पर है। डेटा एनालिटिक्स की रिपोर्ट के अनुसार पिछले दो सालों में आईपीओ मार्किट में अच्छा- खासा इजाफा हुआ है। विशेषज्ञों की माने तो आगामी दो महीने में इसमें और अधिक प्रगति हो सकती है।
- Written By: रोजी सिन्हा
आईपीओ मार्केट (सौजन्य : सोशल मीडिया )
देश में इस समय आईपीओ मार्किट बूम पर है। पिछले छह महीनों में कंपनियों ने आईपीओ के जरिए 56,340 करोड़ रुपए जुटाए हैं। डेटा एनालिटिक्स फर्म प्राइमडेटाबेस के मुताबिक 2024-25 की पहली छमाही में 40 भारतीय कॉरपोरेट्स ने मेन बोर्ड आईपीओ के माध्यम से 51,365 करोड़ रुपए जुटाए हैं जो 2023-24 में इसी अवधि में 31 आईपीओ द्वारा जुटाए गए 26,311 करोड़ से करीब दोगुना है। इसके अलावा आगामी नंवबर- दिसबंर में आने वाले शादियों के सीजन में भी इसमें बढोतरी हो सकती है।
बजाज हाउसिंग फाइनेंस का आईपीओ था सबसे बड़ा
आईपीओ के जरिए सबसे ज्यादा फंड उगाहने का रिकॉर्ड साल 2021-22 का था। इस छमाही में 52,325 करोड़ रुपए जुटाए गए थे। इस छमाही में सबसे बड़ा आईपीओ बजाज हाउसिंग फाइनेंस (6,560 करोड़) का था। इसके बाद ओला इलेक्ट्रिक (6,146 करोड़) और भारती हेक्साकॉम (4,275 करोड़) का स्थान रहा। दूसरी ओर, सबसे छोटा आईपीओ क्रोनॉक्स लैब का था, जिसने सिर्फ़ 130 करोड़ जुटाए। औसत डील का आकार ₹1,284 करोड़ था, जो पिछले साल की इसी अवधि में 849 रुपये करोड़ था। इस 40 में से 22 आईपीओ अगस्त और सितंबर में ही आए।
रिटेल निवेशकों की भी आईपीओ में जबरदस्त रुचि
रिटेल निवेशकों ने भी आईपीओ बाजार में जबरदस्त रुचि दिखाई है। बीती छमाही आए आईपीओ में रिटेल निवेशकों से प्राप्त आवेदनों की औसत संख्या दोगुनी से अधिक होकर 20.91 लाख हो गई, जो पिछले वर्ष इसी अवधि में 9.67 लाख थी। खुदरा निवेशकों से सबसे अधिक आवेदन बजाज हाउसिंग फाइनेंस (58.66 लाख) को मिले, उसके बाद अर्केड डेवलपर्स (45.37 लाख) और नॉर्दर्न आर्क (45.13 लाख) का स्थान रहा। आंकड़े बताते हैं कि दूसरी छमाही में कंपनियां आईपीओ के जरिए और भी ज्यादा पैसे जुटाने जा रही हैं। दूसरी छमाही के लिए 26 कंपनियों को सेबी की मंजूरी मिल गई है, जो कुल 72 हजार करोड़ जुटाने जा रही हैं। वहीं, लगभग 89 हजार करोड़ जुटाने की इच्छुक 55 अन्य कंपनियों को सेबी की मंजूरी का इंतजार है।
सम्बंधित ख़बरें
संसद, सड़क और अब विधानसभा…महिला आरक्षण पर घिरा विपक्ष, निंदा प्रस्ताव की तैयारी में BJP बनी यह रणनीति
नासिक के भोंदूबाबा अशोक खरात की बढ़ी मुश्किलें, चौथे मामले में भी जेल; कल 5वें केस में होगी पेशी
गायब हो रहे बलूच छात्र: क्वेटा से ग्वादर तक पाकिस्तानी सुरक्षा बलों का खौफ, युवाओं की सुरक्षा पर मंडराया खतरा
महाराष्ट्र में क्राइम पर होगा कड़ा प्रहार! CM फडणवीस ने नासिक धर्मांतरण और ड्रग्स केस पर बुलाई हाई-लेवल मीटिंग
