-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Business »
- Investment In Equity Mutual Funds Increased By 24 Percent In June
FD नहीं म्यूचुअल फंड में बढ़ रहा लोगों का विश्वास, जून में 24 प्रतिशत उछला निवेश
- Written By: अपूर्वा नायक
एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया यानी एम्फी ने बुधवार को कुछ आंकड़े जारी किए गए हैं। जिसके अनुसार पता चला है कि जून के महीने में इक्विटी म्यूचुअल फंड में 23,587 करोड़ रुपये का इंवेस्टमेंट हुआ है।

(कॉन्सेप्ट फोटो)
नई दिल्ली : पिछले कई सालों से निवेश के लिए कई प्रकार देखे जा सकते हैं। अब लोग ज्यादा रिटर्न के कारण फिक्स्ड डिपॉजिट में निवेश करने की जगह म्यूचुअल फंड में निवेश कर रहे हैं। हाल ही में कुछ आंकड़ों के अनुसार जानकारी पता चली है कि इक्विटी म्यूचुअल फंड यानी एमएफ में नेट इंवेस्टमेंट जून के महीने में 24 प्रतिशत से बढ़कर 23,587 करोड़ रुपये हो गया है। इसमें लगातार 5 महीने से जारी निकासी का सिलसिला अब टूटा है।
एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया यानी एम्फी ने बुधवार को कहा कि लगातार 52वें महीने म्यूचुअल फंड योजनाओं में नेट फ्लो पॉजिटिव बना रहा है जो इंवेस्टर्स के निरंतर विश्वास को दर्शाता है।
एम्फी की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, इक्विटी म्यूचुअल फंड में जून के महीने में 23,587 करोड़ रुपये का इंवेस्टमेंट हुआ, जो मई के महीने में हुए 19,013 करोड़ रुपये के इंवेस्टमेंट से ज्यादा है। 5 महीनों की गिरावट के बाद नेट इक्विटी फंड प्रवाह में यह पहली बढ़त दर्ज की गई।
सम्बंधित ख़बरें
MIDH Scheme: किसानों के लिए वरदान! जानिए क्या है यह योजना और इसके फायदे?
Monsoon Business: बारिश के मौसम में कम बजट में शुरू करें ये 3 बिजनेस, होगी बंपर कमाई
Industrial Production Growth: भारत की औद्योगिक उत्पादन वृद्धि दर जून में 7.3 प्रतिशत तक मजबूत हुई
Income Tax Return भरने वालों की होड़, 4.7 करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ा; 31 जुलाई के बाद लगेगा जुर्माना
नेट फ्लो दिसंबर में घटकर 41,156 करोड़ रुपये, जनवरी में 39,688 करोड़ रुपये, फरवरी में 29,303 करोड़ रुपये, मार्च में 25,082 करोड़ रुपये और अप्रैल में घटकर 24,269 करोड़ रुपये रह गया था। इस गिरावट के नतीजे से पहले नवंबर में 35,943 करोड़ रुपये का इंवेस्टमेंट हुआ था। दूसरी ओर, लोन फंड ने समीक्षाधीन महीने में 1,711 करोड़ रुपये की नेट डिपॉजिट दर्ज की गई जबकि मई में यह 15,908 करोड़ रुपये था।
इससे पहले, अप्रैल में फंड ने 2.2 लाख करोड़ रुपये का चौंका देने वाला इंवेस्टमेंट दर्ज किया गया है। कुल मिलाकर, म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री में जून के महीने में 49,000 करोड़ रुपये से ज्यादा का इंवेस्टमेंट हुआ जो मई के महीने में 29,000 करोड़ रुपये से ज्यादा है।
इस इंवेस्टमेंट से इंडस्ट्री की मैनेजमेंट अंडर असेट जून तक बढ़कर रिकॉर्ड 74.4 लाख करोड़ रुपये हो गई, जो मई के आखिर में 72.2 लाख करोड़ रुपये थी। ज्यादातर इक्विटी सेगमेंट में जून में जहां अच्छा इंवेस्टमेंट हुआ, वहीं इक्विटी से जुड़ी बचत योजनाएं यानी ईएलएसएस एकमात्र ऐसी कैटेगरी रही जिसमें 556 करोड़ रुपये की नेट डिपॉजिट दर्ज की गई।
एप्पल के COO की कमान होगी भारतीय के हाथ में, मुरादाबाद से रखते हैं ताल्लुक
इक्विटी फंड कैटेगरीज में फ्लेक्सी कैप फंड ने जून महीने में सबसे ज्यादा 5,733 करोड़ रुपये का इंवेस्टमेंट आकर्षित किया। इसके अलावा, स्मॉल कैप फंड में 4,024 करोड़ रुपये और मिड कैप फंड में 3,754 करोड़ रुपये का मजबूत निवेश हुआ। इसके अलावा लार्ज कैप फंड में 1,694 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश हुआ।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Investment in equity mutual funds increased by 24 percent in june
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
31 अक्टूबर तक का मौका: अनधिकृत निर्माणों और लेआउट को नियमित कराने के लिए मनपा ने जारी किया नया परिपत्र
Jul 29, 2026 | 03:52 PMछत्रपति संभाजीनगर में बाइक चोरों का आतंक: अलग-अलग इलाकों से 7 मोटरसाइकिलें पार, जांच में जुटी पुलिस
Jul 29, 2026 | 03:52 PMShirdi News: शिर्डी में साईं बाबा को चढ़ा 1 करोड़ का स्वर्ण मुकुट, गुरु पूर्णिमा पर भक्त की अनूठी गुरु दक्षिणा
Jul 29, 2026 | 03:50 PMराज्यसभा में पास हुआ वंदे मातरम बिल, अपमान करने पर मिलेगी 3 साल की सजा
Jul 29, 2026 | 03:47 PM‘क्या देकर मिनिस्टर बन गई…’ कंगना रनौत के बयान पर राखी सावंत का पलटवार, वीडियो हुआ वायरल
Jul 29, 2026 | 03:45 PMDell ने भारत में लॉन्च किए धांसू AI लैपटॉप, XPS 13 से Alienware 15 तक मिले दमदार फीचर्स, जानिए कीमत और खासियत
Jul 29, 2026 | 03:41 PMLingerie Shopping Tips: सही ब्रा खरीदना क्यों है इतना मुश्किल? जानिए कैसे चुनें अपनी बॉडी के लिए परफेक्ट फिट
Jul 29, 2026 | 03:38 PMवीडियो गैलरी

लोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PM
भोपाल में किसान आंदोलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त, लोगों ने प्रशासन से की बेहतर व्यवस्था की मांग-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:13 PM
‘युवाओं को हाशिए पर मत डालिए’… लोकसभा में ओवैसी की मोदी सरकार को खुली चेतावनी-VIDEO
Jul 29, 2026 | 12:44 PM
मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM














