Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

स्विगी के बाद IPO लाने की तैयारी में जुटा Zepto, कंपनी के सीईओ ने बताई कब होगी लॉन्चिंग

जेप्टो ने कहा है कि वह पूरी तरह से भारतीय स्वामित्व वाली इकाई बनने और प्रॉफिट बनाने के रास्ते पर है। कंपनी ने हाल ही में प्रमुख घरेलू निवेशकों से 35 करोड़ डॉलर का वित्तपोषण जुटाया है। 

  • Written By: मनोज आर्या
Updated On: Dec 02, 2024 | 07:37 PM

अगले साल पेश हो सकता है जेप्टो का आईपीओ

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: रोजमर्रा के जरूरत के सामान की इंस्टैंट डिलीवरी करने वाली कंपनी जेप्टो अब आईपीओ लाने जा रही है। जेप्टो ने कहा है कि वह पूरी तरह से भारतीय स्वामित्व वाली इकाई बनने और प्रॉफिट बनाने के रास्ते पर है। कंपनी ने हाल ही में प्रमुख घरेलू निवेशकों से 35 करोड़ डॉलर का वित्तपोषण जुटाया है।  कंपनी के सह-संस्थापक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) आदित पालिचा 2025 में कंपनी के आईपीओ को लेकर विचार कर रहे हैं।न्यूज एंजेसी पीटीआई से बातचीत में पालिचा ने पारंपरिक किराना दुकानों की बढ़ोतरी में रुकावट के आरोपों का खंडन किया।

उन्होंने कहा कि ये बातें वास्तविक आंकड़ों पर आधारित नहीं हैं और रोजगार सृजन सहित उद्योग द्वारा अब तक हासिल किए गए शुद्ध सकारात्मक (परिणामों) को कम करके आंकते हैं। पालिचा ने कहा कि जेप्टो जैसे 10 मिनट में डिलीवरी वाले मॉडल ने लाखों नौकरियां पैदा की हैं, वेतन में वृद्धि की है, तथा उपभोक्ताओं और श्रमिकों दोनों के लिए फायदा ही पहुंचाया है।

बिजनेस से जुड़ी अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें 

सम्बंधित ख़बरें

आठ फरवरी का इतिहास : दुनिया के पहले इलेक्ट्रानिक शेयर बाजार नासडैक की शुरुआत

Elon Musk का मास्टर स्ट्रोक: स्पेसएक्स और एक्स AI का हुआ विलय, जल्द आएगा साल का सबसे बड़ा IPO

शेयर मार्केट की ABC: IPO में जीएमपी क्या होता है, रजिस्ट्रार और बुक रनिंग लीड मैनेजर का रोल; जानें सबकुछ

कमाई के लिए हो जाइए तैयार! 9 जनवरी को आ रहा है 2026 का पहला IPO, जानें कितना है GMP और प्राइस बैंड

पालिचा ने आरोपों का किया खंडन

इसके अलावा, उन्होंने कहा कि किराने का सामान और डेली यूज के सामानों के लिए बड़े पैमाने पर क्रियान्वित इंस्टैंट कॉमर्स मॉडल अभूतपूर्व है। यह वैश्विक स्तर पर पर बेजोड़ है। उन्होंने कहा कि यह भारतीय प्रौद्योगिकी की अद्वितीय ताकत को दर्शाता है। आंकड़ों और संख्याओं के साथ पालिचा ने खुदरा वितरकों के एक समूह द्वारा लगाए गए बाजार खराब करने वाली कीमतों जैसे आरोपों का खंडन किया। उन्होंने कहा कि मंच पर बेचे जाने वाले 99.8 प्रतिशत उत्पाद लागत से अधिक कीमत पर बिकते हैं। उन्होंने कहा कि सही मायने में पिछले कुछ वर्षों में इंस्टैंट कॉमर्स के बारे में बनाए गए विचार सही नहीं है और आंकड़े भी इसकी पुष्टि नहीं करते हैं। अत: बाजार खराब करने वाले मूल्य निर्धारण का आरोप वास्तव में सही नहीं है।

ग्राहकों को बेहतर सेवा देने की कोशिश

खाद्य गुणवत्ता सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर उन्होंने माना कि इसको लेकर चिंताएं हैं कि उद्योग किस तरह से प्रक्रियाओं को उपभोक्ता-अनुकूल बना सकता है। पालिचा ने कहा कि उद्योग इस जांच का स्वागत करता है और कंपनी के हित ग्राहकों के साथ जुड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि इसलिए हम एफएसएसएआई (भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण) के साथ विवाद में नहीं हैं… हम उन्हें एक भागीदार के रूप में देखते हैं जो हमारे ग्राहकों को बेहतर सेवा प्रदान करने में हमारी मदद कर सकता है।

Instant commerce company zepto ipo may be launched next year said ceo aadit palicha

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 02, 2024 | 07:33 PM

Topics:  

  • IPO

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.