3 सालों में 5 गुना बढ़ा भारत का स्मार्टफोन एक्सपोर्ट, ये हैं टॉप 5 देशों की लिस्ट
कॉमर्स मिनिस्ट्री के आंकड़ों के अनुसार, पिछले कुछ सालों में भारत के स्मार्टफोन एक्सपोर्ट लिमिट में भारी बढ़त देखने के लिए मिली है। भारत स्मार्टफोन एक्सपोर्टर के रुप में तेजी से उभरा है।
- Written By: अपूर्वा नायक
स्मार्टफोन एक्सपोर्ट (सौ. Pinterest )
पिछले 3 सालों में अमेरिका को भारत का स्मार्टफोन एक्सपोर्ट 5 गुना तक बढ़ गया है। साथ ही इस अवधि के दौरान जापान को एक्सपोर्ट 4 गुना हो गया है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार ये जानकारी मिली है।
इस तरीके से आज स्मार्टफोन एक्सपोर्ट ने देश से पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स और डायमंड के एक्सपोर्ट को पीछे छोड़ दिया है। आंकड़ों के अनुसार, साल 2024-25 में स्मार्टफोन एक्सपोर्ट 55 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24.14 अरब डॉलर पर पहुंच गया है, जो साल 2023-24 में 15.57 अरब डॉलर और साल 2022-23 में 10.96 अरब डॉलर था।
भारत से सबसे ज्यादा एक्सपोर्ट होता है स्मार्टफोन
कॉमर्स मिनिस्ट्री के एक ऑफिसर ने ये जानकारी देते हुए कहा है कि इस तेज बढ़त के साथ स्मार्टफोन भारत का सबसे ज्यादा एक्सपोर्ट करने वाला प्रोडक्ट बन गया है। इसने पहली पेट्रोलियम प्रोडक्ट और डायमंड को पीछे छोड़ दिया है। ऑफिसर ने कहा है कि पिछले 3 सालों में इस सेक्टर में भारी बढ़त आयी है, जिससे देश एक मुख्य ग्लोबल मैन्यूफैक्चरर और कंज्यूमर सेंटर में बदल गया है। उन्होंने कहा है कि इस बढ़त में प्रोडक्शन से जुड़ी प्रोत्साहन यानी पीएलआई स्कीम का खास योगदान रहा है। पीएलआई से जहां इंवेस्टमेंट बढ़ा है, साथ ही लोकल प्रोडक्शन को भी बढ़ावा मिला है और भारत को ग्लोबल वैल्यू सीरीज से ज्यादा गहराई से जोड़ने में मदद मिल सकती है।
सम्बंधित ख़बरें
AI+ ने लॉन्च किए Nova 2 Neo 5G और Nova 2 Pro 5G, India’s Got Nova शो में समय रैना-राजीव माखनी ने क्या बोला?
7000mAh बैटरी वाला Moto G77 Power इस दिन होगा लॉन्च, कीमत जानकर मिडिल क्लास हो जाएगा खुश
Samsung की बढ़ेगी टेंशन, Apple का पहला Foldable iPhone Ultra करेगा एंट्री, जानिए किसमें मिलेगा ज्यादा दम?
Oppo का नया धमाका, AI Key से लेकर 50MP कैमरा तक मिलेंगे तगड़े फीचर्स, Reno 16 Series की लॉन्च डेट आई सामने
इटली और नीदरलैंड में बढ़ा एक्सपोर्ट
आंकड़ों के अनुसार, नीदरलैंड को एक्सपोर्ट साल 2022-23 के 1.07 अरब डॉलर से बढ़कर साल 2024-25 में 2.2 अरब डॉलर हो गया। इसके साथ ही, इटली को एक्सपोर्ट 72 करोड़ डॉलर से बढ़कर 1.26 अरब डॉलर तक हो गया है। चेक रिपब्लिक का भी एक्सपोर्ट 65 करोड़ डॉलर से बढ़कर 1.17 अरब डॉलर हो गया है।
बदल गए ईपीएफओ के ये 5 नियम, आपकी बचत पर हो सकता है सीधा असर
ये हैं टॉप 5 एक्सपोर्टर देश
पिछले वित्त वर्ष में अमेरिका, नीदरलैंड, जापान, इटली और चेक रिपब्लिक ऐसे 5 देश हैं, जहां स्मार्टफोन एक्सपोर्ट में सबसे ऊंची बढ़त दर्ज हुई है। सिर्फ अमेरिका को साल 2024-25 में स्मार्टफोन का एक्सपोर्ट 10.6 अरब डॉलर का हो गया है। अमेरिकी को स्मार्टफोन का एक्सपोर्ट साल 2022-23 में 2.16 अरब डॉलर और साल 2023-24 में 5.57 अरब डॉलर रहा था। जापान को एक्सपोर्ट में भी बढ़त हुई है। जापान को एक्सपोर्ट साल 2022-23 के 12 करोड़ डॉलर से साल 2024-25 में 52 करोड़ हो गया है।
