यात्रीगण कृपया ध्यान दें! रेलवे ने फिर बदल दिया तत्काल टिकट बुकिंग का नियम, अब करना होगा ये काम
Train Ticket Booking Update: ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक जरूरी खबर आ रही है। भारतीय रेलवे ने काउंटर से तत्काल टिकट बुकिंग के नियमों में बदलाव कर दिया है। जानें क्या है नया नियम।
- Written By: मनोज आर्या
भारतीय रेलवे, (कॉन्सेप्ट फोटो)
Railway Window Ticket Booking Rules: भारतीय रेलवे ने बुकिंग के समय यात्रियों की सुविधा बढ़ाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। इसके तहत अब तत्काल टिकट की बुकिंग फिजिकल रिजर्वेशन काउंटर्स पर वन-टाइम पासवर्ड (ओटीपी) वेरिफिकेशन के माध्यम से होगी। रिपोर्ट्स में सरकारी सूत्रों के हवाले से बताया गया कि इस सिस्टम को 17 नवंबर से पायलट आधार पर शुरू कर दिया गया है।
शुरुआत में ट्रेनों की संख्या सीमित थी, लेकिन अब इसे 52 ट्रेनों तक बढ़ा दिया गया है। आने वाले समय में चरणबद्ध तरीके से इसे बाकी की ट्रेनों में लागू किया जाएगा। नई प्रक्रिया के तहत, फिजिकल रिजर्वेशन काउंटर्स पर तत्काल टिकट की बुकिंग करते समय यात्रियों को ओटीपी प्राप्त होगा और इसके बाद ही टिकट की बुकिंग हो पाएगी। यह ओटीपी, उस मोबाइल नंबर पर आएगा, जो यात्री ने रिजर्वेशन फॉर्म में दिया होगा।
तत्काल टिकट की हेराफेरी रोकने की कोशिश
मंत्रालय ने कहा कि तत्काल टिकट तब ही जारी की जाएगी, जब ओटीपी वेरिफाई हो जाएगा। इससे अधिक मांग वाली तत्काल टिकट की हेराफेरी पर रोक लगाई जा सकती है। अधिकारियों के मुताबिक, इस कदम के जरिए रेलवे की कोशिश तत्काल टिकट को सही यात्रियों तक पहुंचाने की है। यह नया कदम इस साल टिकटिंग इकोसिस्टम में किए गए बड़े बदलाव का हिस्सा है।
सम्बंधित ख़बरें
Flipkart Food Delivery: जोमैटो-स्विगी की बढ़ेगी टेंशन! फूड डिलीवरी मार्केट में एंट्री कर रहा है फ्लिपकार्ट
भारतीय रेलवे की नई पहल: टिकट जांच के दौरान बॉडी वॉर्न कैमरा पहनेंगे टीटीई, विवादों और शिकायतों पर लगेगी लगाम
महाराष्ट्र-गुजरात बॉर्डर पर लगा 40 KM लंबा जाम, मूसलाधार बारिश से NH-48 ठप, सेना फंसी और कई ट्रेनें रद्द
Income Tax Day: कैश में घर पर कितना पैसा रख सकते हैं आप? जानिए इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के नियम
जुलाई में भी रेलवे ने किया था बड़ा बदलाव
जुलाई में रेलवे ने ऑटोमेटेड या फ्रॉड ट्रांजैक्शन को रोकने के लिए ऑनलाइन तत्काल बुकिंग के लिए आधार-आधारित ओटीपी वेरिफिकेशन शुरू किया था। इसके बाद, 1 अक्टूबर से आईआरसीटीसी वेबसाइट या मोबाइल ऐप पर बुकिंग विंडो खुलने के पहले 15 मिनट के दौरान सिर्फ आधार से ऑथेंटिकेटेड यूजर्स को ही रिजर्व्ड जनरल टिकट बुक करने की इजाजत दी गई।
ये भी पढ़ें: कच्चा तेल, महंगाई और डॉलर की मार…इन 3 कारणों से घुटने टेक रहा रुपया; आम आदमी पर क्या असर?
नियमों में बदलाव से यात्रियों को मिलेगी सुविधा
अधिकारियों का कहना है कि रेलवे के इन कदमों से पारदर्शिता में इजाफा होगा, यात्रियों के लिए सुविधा बढ़ेगी और खराब तत्वों की ओर से आने वाले परेशानी में कमी आएगी। उन्होंने आगे कहा कि इन सुधारों का मकसद आम यात्रियों को पीक डिमांड के दौरान टिकट पाने का बेहतर मौका देना है।
