Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

भले महंगा बिक रहा पेट्रोल-डीजल, लेकिन Indian Oil की हो रही मोटी कमाई; पहली तिमाही में 83% का मुनाफा

Inidian Oil Q1 Result: कंपनी ने अपनी नियामकीय फाइलिंग में बताया कि वित्त वर्ष 26 की पहली तिमाही में परिचालन मार्जिन एक साल पहले के 2.91 प्रतिशत से बढ़कर 4.61 प्रतिशत हो गया, हालांकि पिछली तिमाही में य

  • Written By: मनोज आर्या
Updated On: Aug 14, 2025 | 06:18 PM

प्रतीकात्मक तस्वीर

Follow Us
Close
Follow Us:

Indian Oil Q1 Result: सार्वजनिक क्षेत्र की महारत्न कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) ने गुरुवार को वित्त वर्ष 26 की अप्रैल-जून अवधि के नतीजे पेश किए। कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 83 प्रतिशत बढ़ा है। कंपनी के द्वारा शेयर बाजार में दी गई जानकारी के अनुसार, वित्त वर्ष 26 की पहली तिमाही में नेट पॅ  लाभ 6,808.12 करोड़ रुपए रहा, जो पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही के 3,722.63 करोड़ रुपए से अधिक है।

हालांकि, यह आंकड़ा मार्च 2025 तिमाही में दर्ज 8,367.63 करोड़ रुपए के लाभ से कम था। वित्त वर्ष 26 की पहली तिमाही में परिचालन से राजस्व सालाना आधार पर केवल 0.9 प्रतिशत बढ़कर 2,21,849.02 करोड़ रुपए हो गया है, जो एक साल पहले समान अवधि में 2,19,864.34 करोड़ रुपए था।

पहली तिमाही में कंपनी का कुल खर्च

चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में कंपनी का कुल खर्च 2,14,830.24 करोड़ रुपए रहा, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में यह 2,16,125.54 करोड़ रुपए था। कंपनी के कुल खर्च में प्रमुख योगदान उपभोग की गई सामग्री की लागत है, जो वित्त वर्ष 26 की पहली तिमाही में 1,09,450.8 करोड़ रुपए रही है। इस दौरान स्टॉक-इन-ट्रेड की खरीद पर 47,904.81 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं। वहीं, उत्पाद शुल्क 29,508.37 करोड़ रुपए और अन्य व्यय 13,031.67 करोड़ रुपए रहा है। ईबीआईटीडीए पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि के 10,452.51 करोड़ रुपए से 32.5 प्रतिशत बढ़कर 13,850.66 करोड़ रुपए हो गया है।

सम्बंधित ख़बरें

AI से नौकरियां खत्म होंगी या मिलेंगी? CEA अनंत नागेश्वरन की चेतावनी, बोले- वक्त रहते संभल जाओ; वरना…

DA Hike: होली से पहले सरकार खोलेगी खजाना! केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को मिलेगा महंगाई भत्ते का गिफ्ट

31 दिसंबर 2025 से पहले हुए रिटायर…तो नहीं बढ़ेगी पेंशन, क्या है इस दावे की असलियत? 8वें वेतन पर बड़ा अपडेट

आम आदमी की जेब पर बड़ा बोझ! 10 महीने के हाई लेवल पर थोक महंगाई; सब्जियां और दालें हुईं और महंगी

पिछले साल के मुकाबले 14% टूटा शेयर

कंपनी ने अपनी नियामकीय फाइलिंग में बताया कि वित्त वर्ष 26 की पहली तिमाही में परिचालन मार्जिन एक साल पहले के 2.91 प्रतिशत से बढ़कर 4.61 प्रतिशत हो गया, हालांकि पिछली तिमाही में यह 4.96 प्रतिशत से कम था। वार्षिक लाभ में तेज वृद्धि के बावजूद, नतीजों के बाद आईओसी के शेयर की कीमत में गिरावट आई। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) पर शेयर 1.58 प्रतिशत गिरकर 140.15 रुपए पर बंद हुआ। पिछले छह महीनों में आईओसी के शेयरों में 19.65 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, लेकिन पिछले एक साल की तुलना में शेयर ने 14 प्रतिशत का घाटा दिया है।

ये भी पढ़ें: 2010 में सिर्फ ₹8 था कीमत, अब 1.08 करोड़ के पार पहुंचा बिटकॉइन; एक साल में 57 लाख बढ़ा

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन क्या है?

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) भारत का सबसे बड़ा एनर्जी ग्रुप है, जो पूरी तरह से हाइड्रोकार्बन वैल्यू चेन में शामिल है। यह पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के प्रशासनिक नियंत्रण में एक महारत्न सार्वजनिक क्षेत्र का उपक्रम (PSU) है। IOCL की मुख्य गतिविधियों में रिफाइनिंग, पाइपलाइन परिवहन, पेट्रोलियम उत्पादों, पेट्रोकेमिकल्स और प्राकृतिक गैस का मार्केटिंग शामिल है। यह कच्चे तेल और गैस की खोज और उत्पादन भी करता है।

Indian oil profit rises 83 percent to rupees 6 808 crore in q1 fy26

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 14, 2025 | 06:18 PM

Topics:  

  • Business News
  • IOCL
  • Today Business News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.