Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 9 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

भारत बना रहेगा दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था, IMF ने 2026 के लिए लगाया 7% ग्रोथ का अनुमान

Indian Economy: हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक टीवी इंटरव्यू में कहा था कि भारत की 7-8 प्रतिशत की आर्थिक वृद्धि अमेरिका के लिए भी एक मानक (बेंचमार्क) हो सकती है।

  • Written By: मनोज आर्या
Updated On: Jul 09, 2026 | 08:25 AM

कॉन्सेप्ट फोटो, (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

International Monetary Fund On Indian Economy: वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं के बावजूद भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली प्रमुख अर्थव्यवस्था बना हुआ है। इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड (आईएमएफ) ने अपने वर्ल्ड इकोनॉमिक आउटलुक (डब्ल्यूईओ) अपडेट में चालू कैलेंडर वर्ष 2026 के दौरान इसके 7 प्रतिशत की वृद्धि दर का अनुमान लगाया है। आईएमएफ ने यह भी अनुमान जताया है कि अगले कैलेंडर वर्ष में भारत की जीडीपी वृद्धि दर कुछ घटकर 6.4 प्रतिशत रह सकती है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत की मजबूत आर्थिक वृद्धि के पीछे निजी खपत (प्राइवेट कंजम्प्शन) और सेवा क्षेत्र (सर्विस सेक्टर) की लगातार मजबूत गतिविधियां प्रमुख वजह हैं। आईएमएफ की रिपोर्ट में भारत के लिए दो अलग-अलग आधारों पर अनुमान दिए गए हैं। पहला भारत के वित्त वर्ष (अप्रैल से मार्च) के आधार पर और दूसरा कैलेंडर वर्ष के आधार पर।

भारत की GDP ग्रोथ रेट का अनुमान

वित्त वर्ष के आधार पर जारी मुख्य अनुमान में आईएमएफ ने चालू वित्त वर्ष 2026-27 के लिए भारत की जीडीपी वृद्धि दर 6.4 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया है, जबकि अगले वित्त वर्ष में इसके बढ़कर 6.7 प्रतिशत होने की उम्मीद जताई है। इन अनुमानों के आधार पर भी भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली प्रमुख अर्थव्यवस्था बना हुआ है। आईएमएफ ने अप्रैल में जारी अपनी पिछली रिपोर्ट की तुलना में चालू वित्त वर्ष के लिए विकास दर का अनुमान 0.1 प्रतिशत घटाया है, जबकि अगले वित्त वर्ष के लिए इसे 0.2 प्रतिशत बढ़ाया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि ईरान युद्ध के प्रभाव से पहले वित्त वर्ष 2025-26 में भारत की विकास दर 7.7 प्रतिशत थी।

सम्बंधित ख़बरें

Share Market Crash: 5 दिनों की रिकॉर्ड तेजी, फिर अचानक क्यों क्रैश हुआ शेयर बाजार? ये हैं गिरावट के बड़े कारण

Share Market Crash: भारतीय शेयर बाजार में तबाही, 1800 अंक टूटा सेंसेक्स; एक झटके में 7 लाख करोड़ स्वाहा

Kusumgar IPO: ₹419 प्रति शेयर पर खुला पब्लिक इश्यू, GMP ₹168; 10 जुलाई तक निवेश का मौका

गाड़ियों में E25 फ्यूल इस्तेमाल करने की कोई जल्दबाजी नहीं, हरदीप सिंह पुरी ने बताया क्या है सरकार का प्लान?

आईएमएफ के अनुसार, भारत की विकास दर वैश्विक औसत से दोगुने से भी अधिक रहने का अनुमान है। संस्था ने इस वर्ष वैश्विक अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर 3 प्रतिशत और अगले वर्ष 3.4 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया है। रिपोर्ट में वैश्विक अर्थव्यवस्था को लेकर अपेक्षाकृत सकारात्मक तस्वीर पेश की गई है। आईएमएफ ने कहा कि अब तक दुनिया की अर्थव्यवस्था ने युद्ध के झटकों का सामना उम्मीद से बेहतर तरीके से किया है।

भारत के मुकाबले अमेरिका का ग्रोथ रेट

आईएमएफ के अनुसार, युद्ध का असर कमोडिटी कीमतों, महंगाई की उम्मीदों और वित्तीय परिस्थितियों पर सीमित रहा है। साथ ही, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) में हो रही प्रगति और इसके तेजी से बढ़ते उपयोग के कारण वैश्विक तकनीकी क्षेत्र में मांग बढ़ी है, जिसने पश्चिम एशिया में युद्ध के नकारात्मक प्रभाव को कुछ हद तक संतुलित किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, चीन, जो दुनिया की दूसरी सबसे तेजी से बढ़ने वाली प्रमुख अर्थव्यवस्था है, उसकी विकास दर इस वर्ष 4.6 प्रतिशत रहने का अनुमान है, जो अगले वर्ष घटकर 4.1 प्रतिशत रह सकती है। वहीं, अमेरिका के लिए इस वर्ष 2.3 प्रतिशत और अगले वर्ष 2.2 प्रतिशत की वृद्धि दर का अनुमान लगाया गया है।

हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक टीवी इंटरव्यू में कहा था कि भारत की 7-8 प्रतिशत की आर्थिक वृद्धि अमेरिका के लिए भी एक मानक (बेंचमार्क) हो सकती है। ट्रंप ने कहा कि अमेरिका की विकास दर को वहां का फेडरल रिजर्व ऊंची ब्याज दरें बनाए रखकर प्रभावित कर रहा है, जिससे महत्वाकांक्षी विकास लक्ष्य हासिल करना मुश्किल हो रहा है।

तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में भारत

आईएमएफ के अनुसार, यूरोपीय संघ (ईयू) की अर्थव्यवस्था इस वर्ष केवल 0.9 प्रतिशत और अगले वर्ष 1.2 प्रतिशत की दर से बढ़ने का अनुमान है। आईएमएफ का भारत को लेकर यह अनुमान अन्य वैश्विक संस्थाओं और वित्तीय संगठनों के अनुमानों के भी अनुरूप है, जो भारत को दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में शामिल मानते हैं। विश्व बैंक ने पिछले महीने जारी अपनी रिपोर्ट में भारत की चालू वित्त वर्ष में 6.6 प्रतिशत और अगले वित्त वर्ष में 7.2 प्रतिशत की विकास दर का अनुमान लगाया था। संयुक्त राष्ट्र ने भी इस वर्ष भारत की आर्थिक वृद्धि दर 6.4 प्रतिशत रहने का अनुमान जताया है।

संयुक्त राष्ट्र के ग्लोबल इकोनॉमिक मॉनिटरिंग ब्रांच के प्रमुख अर्थशास्त्री इंगो पिटरले ने पिछले महीने कहा था कि भारत में उपभोक्ता मांग, सार्वजनिक निवेश और सेवा निर्यात के मजबूत प्रदर्शन के कारण आर्थिक वृद्धि संरचनात्मक रूप से मजबूत बनी हुई है।

यह भी पढ़ें: Share Market Crash: 5 दिनों की रिकॉर्ड तेजी, फिर अचानक क्यों क्रैश हुआ शेयर बाजार? ये हैं गिरावट के बड़े कारण

भारत के ग्रोथ रेट पर RBI का अनुमान

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने भी पिछले महीने चालू वित्त वर्ष के लिए भारत की विकास दर 6.6 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया था। वहीं, बैंक ऑफ अमेरिका की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि वर्ष 2026 में भारत की जीडीपी वृद्धि दर 7 प्रतिशत तक पहुंच सकती है, जबकि अप्रैल में उसका अनुमान 6.2 प्रतिशत था। इसके अलावा, गोल्डमैन सैक्स ने भी पिछले महीने के अंत में कैलेंडर वर्ष 2026 के लिए भारत की जीडीपी वृद्धि दर के अपने अनुमान को 6.5 प्रतिशत से बढ़ाकर 6.8 प्रतिशत कर दिया था।

Indian economy is world fastest growing imf projecting 7 percent gdp growth in 2026

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 09, 2026 | 08:25 AM

Topics:  

  • Business News
  • IMF
  • Indian Economy

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.