-
सोम, 29 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Business »
- India Signed 13 Mou With Maldives
भारत से मुंह की खाने के बाद लाइन पर आया मालदीव, 13 एमओयू किए साइन
- Written By: अपूर्वा नायक
भारत ने मालदीव के साथ फेरी सर्विस बढ़ाने और समुद्री संपर्क का विस्तार करने जैसे मुद्दों को लेकर 13 समझौता ज्ञापन यानी एमओयू साइन किए हैं। इन प्रोजेक्ट के लिए ग्रांट अमाउंट 10 करोड़ मालदीव रुपये बतायी जा रही है।

भारत और मालदीव (सौ. X )
माले: भारत के बॉयकॉट मालदीव के बाद इस देश की अर्थव्यवस्था चरमरा गई थी। भारत के इस फैसले के बाद मालदीव ने भारत का लौहा माना था। अब वर्तमान में हालात ये है कि मालदीव ने भारत के साथ 13 समझौते ज्ञापन यानी एमओयू पर साइन किया हैं। इनमें 10 करोड़ मालदीव रुपये के ग्रांट से नौका सर्विस को बढ़ाने, सामुदायिक आजीविका बढ़ाने वाले प्रोजेक्ट और समुद्री संपर्क का विस्तार करने जैसी शर्तें शामिल हैं।
इन समझौता ज्ञापनों यानी एमओयू पर रविवार को साइन किए गए, जो भारतीय अनुदान सहायता योजना- उच्च प्रभाव सामुदायिक विकास परियोजना यानी एचआईसीडीपी फेज-3 के अंतर्गत लागू किए जाने वाले प्रोजेक्ट्स के लिए हैं। मालदीव के विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि साइनिंग सेरेमनी का कार्यक्रम विदेश मंत्रालय में आयोजित हुआ, जो दोनों देशों के बीच लगातार मजबूत होती पार्टनरशिप में एक और मील का पत्थर है।
भारत के उच्चायोग ने एक्स पर किया पोस्ट
इस फेज के अंतर्गत शुरू किए गए 13 प्रोजेक्ट्स की टोटल ग्रांट अमाउंट 10 करोड़ मालदीव रुपये यानी लगभग 55 करोड़ भारतीय रुपये है। मालदीव में भारत के उच्चायोग ने एक्स पर पोस्ट किया कि भारत और मालदीव ने 18 मई को एचआईसीडीपी 3 के अंतर्गत 10 करोड़ मालदीव रुपये के अनुदान के साथ मालदीव में फेरी सर्विस को बढ़ाने के लिए 13 समझौता ज्ञापनों यानी एमओयू पर साइन किए।
सम्बंधित ख़बरें
अमेरिका-ईरान तनाव से दहला शेयर बाजार! 372 अंक टूटकर बंद हुआ सेंसेक्स; निवेशकों का करोड़ों रुपये स्वाहा
ईरान से PM मोदी को न्योता, लेकिन खामेनेई के अंतिम संस्कार में भारत ने क्यों भेजा बिहार का यह बड़ा चेहरा?
Share Market: उतार-चढ़ाव के बीच सपाट खुला शेयर बाजार, फार्मा शेयरों में तेजी, जानें निफ्टी-सेंसेक्स का हाल
ऐसा है ग्लोबल मार्केट का हाल : कोस्पी और निक्केई धड़ाम, क्या भारतीय शेयर बाजार में भी मचेगा हाहाकार?
13 MoUs signed under the HICDP Phase III b/w Maldives and India, supported by generous grant assistance of MVR 100 million. These will enhance Ferry services, for an equitable development across Maldives. A testament to the growing partnership b/w🇲🇻&🇮🇳 @MEAIndia@HCIMaldives pic.twitter.com/ncZ1XzzZ4j — Ministry of Foreign Affairs 🇲🇻 (@MoFAmv) May 18, 2025
भारत, मालदीव के लोगों के लिए समुद्री संपर्क बढ़ाने के लिए मालदीव सरकार के साथ पार्टनरशिप करके खुश है। मालदीव सरकार की ओर से विदेश मंत्री अब्दुल्ला खलील और मालदीव में भारत के उच्चायुक्त जी बालासुब्रमण्यम ने समझौता ज्ञापनों यानी एमओयू पर साइन किए।
भारत के इंपोर्ट एक्शन से थर्राया बांग्लादेश, करोड़ों के नुकसान से हो गया परेशान
आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लक्षद्वीप दौरे के बाद से भारत और मालदीव के बीच आपसी संबंधों में मतभेद आ गया था। जिसके कारण लोगों ने बॉयकॉट मालदीव नाम की मुहिम भी शुरू कर दी थी जिसके कारण इस देश के टूरिज्म सेक्टर को भारी नुकसान हुआ था। इस नुकसान से उभरने के लिए मालदीव ने भारत के साथ दुश्मनी भूलकर दोस्ती और मदद के लिए हाथ बढ़ाया है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
India signed 13 mou with maldives
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
ज्योतिरादित्य सिंधिया का 4 दिवसीय गुना प्रवास; लगभग ₹350 करोड़ की विकास परियोजनाओं की दी सौगात
Jun 29, 2026 | 06:55 PMझारखंड में अंधविश्वास बना मौत का कारण! तांत्रिक के कहने पर राख खा रहा था परिवार, 10 दिन में पांच की मौत
Jun 29, 2026 | 06:54 PMWeather Update: मानसून की देरी से तप रहा प्रयागराज, भीषण गर्मी और उमस से बेहाल लोग; बारिश का बेसब्री से इंतजार
Jun 29, 2026 | 06:49 PMमैंने कोई नियम नहीं तोड़ा… नागपुर CP का पदभार संभालते ही RSS विवाद पर क्या बोले विश्वास नांगरे पाटिल?
Jun 29, 2026 | 06:41 PMसीहोर जिला अस्पताल में सरेआम गुंडागर्दी, सुरक्षा व्यवस्था की खुली पोल; जमकर चलीं लाठियां
Jun 29, 2026 | 06:40 PMपेपर लीक सरकार वीक! NEET के बाद TET पेपर लीक पर बरसे अबू आजमी, पूछा- कब बंद होगा बच्चों के भविष्य से खिलवाड़?
Jun 29, 2026 | 06:39 PMपाकिस्तान में ब्लॉकबस्टर, भारत में फ्लॉप रही थी ‘आवारापन’, 19 साल बाद इमरान हाशमी को मिल रहा है दूसरा मौका
Jun 29, 2026 | 06:37 PMवीडियो गैलरी

जो खतरा बनेगा, उसका एनकाउंटर होगा! अखिलेश यादव पर जमकर बरसे रवि किशन – VIDEO
Jun 29, 2026 | 12:08 PM
UP में अवैध मजार गरजा बाबा का बुलडोजर, गाजियाबाद में भारी पुलिस बल के बीच किया जमींदोज, देखें VIDEO
Jun 28, 2026 | 09:32 PM
मिर्जापुर के एक्टर का रो-रोकर बुरा हाल, बोले- हमें जान से मारने की मिल रही धमकी; VIDEO वायरल
Jun 28, 2026 | 09:21 PM
पास में ही था डस्टबिन, फिर भी ट्रेन की सीट के नीचे फैलाया कचरा; महिला का VIDEO देख भड़के लोग
Jun 28, 2026 | 09:11 PM
भरत तिवारी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आते ही फूटा लोगों का गुस्सा, बिहार में बड़े बवाल के मिले संकेत! VIDEO
Jun 28, 2026 | 02:36 PM
वाराणसी के मालवीय पुल से गंगा में कूद रही थी युवती, देवदूत बनकर आए युवक ने ऐसे बचाई जान- देखें यह VIDEO
Jun 27, 2026 | 11:01 PM














