-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Business »
- India Merchandise Exports Rose 7 29 Percent To 3724 Billion Dollar In July
ट्रंप के टैरिफ को भारत ने दिखाया ठेंगा, जुलाई में एक्सपोर्ट 7.29 प्रतिशत बढ़ा; सरकार ने दिए आंकड़े
- Written By: मनोज आर्या
India's Export: इस साल जुलाई में भारत का व्यापारिक निर्यात 7.29 प्रतिशत बढ़कर 37.24 अरब डॉलर पर पहुंच गया है, जबकि पिछले साल इसी महीने यह आंकड़ा 34.71 अरब डॉलर था।

प्रतीकात्मक तस्वीर
India’s Exports In July 2025: इस साल जुलाई में भारत का व्यापारिक निर्यात 7.29 प्रतिशत बढ़कर 37.24 अरब डॉलर पर पहुंच गया है, जबकि पिछले साल इसी महीने यह आंकड़ा 34.71 अरब डॉलर था। यह जानकारी सरकार की ओर से गुरुवार को दी गई। वाणिज्य सचिव सुनील बर्थवाल ने कहा कि अनिश्चित वैश्विक नीतिगत माहौल के बावजूद, जुलाई और वित्त वर्ष 26 में अब तक भारत के सेवा और व्यापारिक निर्यात में मजबूत वृद्धि हुई है और यह वैश्विक निर्यात वृद्धि से कहीं अधिक है।
वाणिज्य सचिव ने जानकारी देते हुए आगे कहा कि जुलाई महीने में व्यापारिक निर्यात के प्रमुख घटक इंजीनियरिंग गुड्स, इलेक्ट्रॉनिक गुड्स, दवाएं और फार्मा, जैविक और अजैविक रसायन, रत्न और आभूषण थे। व्यापारिक निर्यात में यह वृद्धि अगस्त के अंत में लागू होने वाले उच्च अमेरिकी टैरिफ से पहले शिपमेंट में वृद्धि के कारण भी है।
जुलाई में 8.6 प्रतिशत बढ़ा इंपोर्ट
आंकड़ों के अनुसार, जुलाई में आयात भी सालाना आधार पर 8.6 प्रतिशत बढ़कर 64.59 अरब डॉलर हो गया। इस महीने देश का व्यापार घाटा 27.35 अरब डॉलर रहा। चालू वित्त वर्ष के अप्रैल-जुलाई के दौरान, कुल निर्यात अब 3.07 प्रतिशत बढ़कर 149.2 अरब डॉलर हो गया है, जबकि आयात इस अवधि में 5.36 प्रतिशत बढ़कर 244.01 अरब डॉलर हो गया है।
सम्बंधित ख़बरें
Share Market Crash: भारतीय शेयर बाजार में तबाही, 1800 अंक टूटा सेंसेक्स; एक झटके में 7 लाख करोड़ स्वाहा
Kusumgar IPO: ₹419 प्रति शेयर पर खुला पब्लिक इश्यू, GMP ₹168; 10 जुलाई तक निवेश का मौका
गाड़ियों में E25 फ्यूल इस्तेमाल करने की कोई जल्दबाजी नहीं, हरदीप सिंह पुरी ने बताया क्या है सरकार का प्लान?
Gold-Silver Rate Today: 1.45 लाख के नीचे आया गोल्ड, चांदी गिरकर 2.29 लाख पर, जानें आज का ताजा भाव
अमेरिकी टैरिफ पर क्या बोले वाणिज्य सचिव?
बर्थवाल ने आगे कहा कि अमेरिका द्वारा घोषित टैरिफ में भारी वृद्धि के बाद, सरकार अन्य देशों को देश के निर्यात में विविधता लाने के प्रयास कर रही है। सरकार मुक्त व्यापार समझौतों को तेजी से आगे बढ़ाने और यूरोपीय संघ, ब्रिटेन, ईएफटीए, ओमान, आसियान, न्यूजीलैंड, पेरू और चिली जैसे मौजूदा समझौतों की समीक्षा करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया कि सरकार निर्यात प्रोत्साहन योजना को मजबूत करना चाहती है। निर्यात प्रमोशन प्रयासों के लिए विदेशों में मिशनों को संगठित करके शीर्ष 50 आयातक देशों पर ध्यान केंद्रित करने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं।
ये भी पढ़ें: ट्रंप के फैसले से अमेरिका का बुरा हाल! 71 कंपनियां हुई दिवालिया; सरकारी कर्ज में रिकॉर्ड इजाफा
जेम्स एंड ज्वेलरी एक्सपोर्ट में भी बंपर उछाल
रत्न एवं आभूषण निर्यात संवर्धन परिषद (जीजेईपीसी) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, इस वर्ष जुलाई के दौरान रत्न एवं आभूषणों का कुल सकल निर्यात 15.98 प्रतिशत की जोरदार वृद्धि के साथ 2.18 अरब डॉलर (18,756.28 करोड़ रुपए) हो गया, जबकि पिछले वर्ष इसी महीने यह 1.88 अरब डॉलर (15,700.0 करोड़ रुपए) था। जीजेईपीसी ने कहा कि यह तेज ग्रोथ अगस्त से शुरू होने वाले टैरिफ खतरों से बचाव के लिए जुलाई के दौरान व्यापार गतिविधियों में तेजी के कारण हुई है। भारत त्योहारों के मौसम में प्रवेश कर रहा है और उसके बाद पश्चिम में छुट्टियों का मौसम है, इसलिए व्यापार का एक बड़ा हिस्सा जुलाई 2025 में ही समाप्त हो चुका है।
India merchandise exports rose 7 29 percent to 3724 billion dollar in july
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
NMC की सख्ती: 70 मेडिकल कॉलेजों को नोटिस, CCTV और निगरानी प्रणाली तुरंत करना होगा अनिवार्य
Jul 08, 2026 | 07:21 PMविदिशा में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, महिलाएं भी लाठी-डंडे लेकर कूदीं; देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 07:18 PMस्वतंत्रता दिवस तक नहीं सीख पाए मराठी तो सीधे लाइसेंस कैंसल, प्रताप सरनाइक ने दी ऑटो-टैक्सी चालकों को चेतावनी
Jul 08, 2026 | 07:03 PME20 Petrol पर केजरीवाल के सवाल, 29 ऑटो कंपनियों से मांगा जवाब; पुरानी गाड़ियों की सुरक्षा पर उठाए सवाल
Jul 08, 2026 | 06:58 PMBhandara News: भंडारा में शिक्षकों के 700 रिक्त पद भरने की मांग, कलेक्ट्रेट पर जनआक्रोश मोर्चा
Jul 08, 2026 | 06:58 PMसागर में ‘नारी शक्ति’ का ऐक्शन, देवरी में महिलाओं का ऑपरेशन नशामुक्ति; डंडे लेकर रात में दे रहीं गश्त
Jul 08, 2026 | 06:54 PMक्या है PM मोदी का अष्टलक्ष्मी प्लान? सिंधिया ने बताई पूरी योजना, कहा- भारत के नए ग्रोथ इंजन बनेंगे ये राज्य
Jul 08, 2026 | 06:50 PMवीडियो गैलरी

लखनऊ-दिल्ली अग्निकांड के बाद MDA की सख्त कार्रवाई, शहर के कई कोचिंग सेंटरों को किया सील- VIDEO
Jul 08, 2026 | 01:48 PM
नितिन नबीन की ‘हॉट सीट’ पर BJP का बड़ा दांव! 26 साल तक जमीनी काम करने वाले इस कार्यकर्ता को दिया टिकट
Jul 08, 2026 | 12:37 PM
‘मैं हारा हुआ सिपाही नहीं’… प्रशांत किशोर का भावुक बयान, वीडियो में कही बड़ी बात
Jul 08, 2026 | 11:59 AM
इस्तीफे से भ्रष्टाचार खत्म नहीं होता, राम मंदिर ट्रस्ट पर AAP सांसद संजय सिंह का बड़ा हमला- VIDEO
Jul 08, 2026 | 11:20 AM
Meerut Robbery Case: हनीमून मना रही ‘लेडी डॉन’ ज्योति चौधरी गिरफ्तार, Instagram Reel से खुला राज। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 11:09 PM
सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:56 PM














