110 फीसदी की जगह महज 10% टैरिफ, प्रीमियम शराब भी सस्ती; EU से ट्रेड डील में भारत को एक साथ हुए इतने फायदे
India-Europian Union Deal: इस डील के तहत भारत ने यूरोप से आने वाले कई उत्पादों पर लगने वाला टैक्स खत्म करने या कम करने पर सहमति दी है। अब विमान, अंतरिक्ष से जुड़े उपकरण सस्ती दरों पर भारत आ सकेंगी।
- Written By: मनोज आर्या
यूरोपिय यूनियन के नेताओं के साथ पीएम मोदी, (सोर्स-IANS)
India-Europian Union Trade Deal: भारत और यूरोपीय यूनियन (EU) के बीच करीब 18 साल तक चली बातचीत के बाद आखिरकार फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) हो गया है। यह घोषणा 16वें भारत-EU शिखर सम्मेलन में की गई। न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक यह समझौता साल 2027 से लागू हो सकता है।
इस डील का सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि भारत में यूरोप से आने वाली महंगी कारें सस्ती हो जाएंगी। अभी BMW और मर्सिडीज जैसी यूरोपीय कारों पर करीब 110% टैक्स लगता है, जिसे घटाकर लगभग 10% किया जाएगा। इससे इन कारों की कीमतों में बड़ी कमी आ सकती है।
इंपोर्टेड शराब पर टैक्स में बड़ी छूट
इसके अलावा यूरोप से आने वाली शराब और वाइन पर भी टैक्स कम होगा। फिलहाल इन पर 150% तक टैक्स लगता है, जिसे घटाकर 20 से 30% के बीच लाया जा सकता है। भारत दुनिया की चौथी और EU दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। दोनों मिलकर वैश्विक GDP का लगभग 25% और दुनिया के कुल व्यापार का करीब एक-तिहाई हिस्सा रखते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
8th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियों की चमकेगी किस्मत! क्या ₹1 लाख के पार जाएगी बेसिक सैलरी? जानें नया अपडेट
1 मई से बदल जाएंगे LPG सिलेंडर बुकिंग के नियम? डिलीवरी सिस्टम में होगा बदलाव, कीमतों को लेकर क्या है नया अपडेट
मार्च में कारों की बंपर सेल, पैसेंजर व्हीकल्स की थोक बिक्री में 16% का तगड़ा उछाल; इन कंपनियों का रहा दबदबा
ओवरटाइम के नए नियम, अब मनमर्जी से काम नहीं करा सकेंगी कंपनियां; लेबर कोड ने कर्मचारियों को दिए ये अधिकार
मेडिकल उपकरण के 90% उत्पाद टैक्स फ्री
इस फ्री ट्रेड डील के तहत भारत ने यूरोप से आने वाले कई उत्पादों पर लगने वाला भारी टैक्स खत्म करने या काफी कम करने पर सहमति दी है। अब रसायन, विमान, अंतरिक्ष से जुड़े उपकरण और मेडिकल मशीनें सस्ती दरों पर भारत आ सकेंगी। खास बात यह है कि मेडिकल और सर्जिकल उपकरणों के करीब 90% सामान अब टैक्स-फ्री होंगे, जिससे इलाज से जुड़ी मशीनें और उपकरण सस्ते हो सकते हैं।
यूरोपीय खाद्य उत्पादों पर भी बड़ी राहत
समझौते के बाद यूरोप से आने वाले खाद्य उत्पादों पर भी बड़ी राहत मिलेगी। जैतून का तेल, मार्जरीन और दूसरे वनस्पति तेलों पर अब कोई टैक्स नहीं लगेगा। शराब पर लगने वाले टैक्स में भी बड़ी कटौती की गई है। अभी यूरोपीय शराब पर 150% टैक्स लगता है, जिसे घटाकर 20 से 30% किया जाएगा। बीयर पर टैक्स 110% से घटकर 50% होगा, जबकि स्पिरिट पर 40% टैक्स लगाया जाएगा।
सस्ती होंगी BMW और मर्सिडीज कारें
भारत-यूरोपीय यूनियन इस फ्री ट्रेड डील के तहत कारों और मशीनों पर भी बड़ी राहत दी गई है। भारत ने यूरोप से आने वाली कारों के लिए हर साल 2.5 लाख गाड़ियों का कोटा तय किया है। इन कारों पर लगने वाला आयात शुल्क धीरे-धीरे घटाकर सिर्फ 10% तक कर दिया जाएगा, जिससे BMW और मर्सिडीज जैसी कारें पहले से सस्ती हो सकेंगी।
ट्रेड डील से यूरोप को क्या-क्या फायदा?
- यूरोप से आने वाली शराब और वाइन पर टैक्स कम हो सकता है, जिससे भारत में यूरोपीय शराब सस्ती मिलेगी।
- BMW, मर्सिडीज, पॉर्श जैसी यूरोपीय प्रीमियम कार कंपनियों के लिए भारत में बिक्री आसान होगी।
- अभी इन कारों पर 110% टैक्स लगता है, जो डील के बाद पहले 40% और आगे चलकर 10% तक आ सकता है।
- भारत सरकार ने 15,000 यूरो से महंगी कुछ यूरोपीय कारों पर तुरंत टैक्स घटाने पर सहमति दी है।
- यूरोप की IT, इंजीनियरिंग, टेलीकॉम और बिजनेस सर्विस कंपनियों को भारत में ज्यादा काम और अवसर मिलेंगे।
ट्रेड डील से भारत को होने वाले फायदे?
- भारतीय कपड़े, जूते और लेदर प्रोडक्ट्स पर लगने वाली 10% ड्यूटी कम या खत्म हो सकती है, जिससे गारमेंट, लेदर और फुटवियर सेक्टर को फायदा होगा।
- फ्रांस और जर्मनी जैसे EU देश भारत में डिस्ट्रिब्यूशन फैक्ट्रियां लगा सकते हैं, जिससे भारतीय हथियार कंपनियों को EU के डिफेंस फंड्स तक पहुंच मिल सकती है।
- फार्मा और केमिकल सेक्टर में भारत का निर्यात हर साल 20–30% तक बढ़ सकता है, क्योंकि दवाओं की मंजूरी और नियम आसान होंगे।
- यूरोप के कार्बन टैक्स से भारत को राहत मिलने की उम्मीद है, जिससे स्टील, एल्युमिनियम और हाइड्रोजन जैसे सेक्टर को लाभ होगा।
- भारत में यूरोप से आने वाली शराब, कारें और इंडस्ट्रियल प्रोडक्ट्स सस्ते हो सकते हैं, क्योंकि उन पर लगने वाला भारी टैक्स घटेगा।
यह भी पढ़ें: ये भारत के इतिहास की सबसे बड़ी ट्रेड डील…India-EU डील पर क्या कुछ बोले पीएम मोदी?
मशीनरी पर 44% टैक्स भी होंगे खत्म
इसके अलावा मशीनरी पर लगने वाला 44% तक का भारी टैक्स और रसायनों पर 22% शुल्क भी लगभग खत्म कर दिया जाएगा। वहीं, विमान और अंतरिक्ष से जुड़े लगभग सभी उत्पाद अब बिना किसी टैरिफ के भारत में आयात किए जा सकेंगे। इससे भारत के एविएशन और अंतरिक्ष सेक्टर को बड़ा फायदा मिलने की उम्मीद है।
