-
बुध, 15 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Business »
- India Ban Jute And Other Products Import From Bangladesh
भारत ने बांग्लादेश को दिया 440 वॉट का झटका, कई चीजों का इंपोर्ट किया बैन
- Written By: अपूर्वा नायक
हाल ही में DGFT ने एक नोटिफिकेशन जारी किया है। इस नोटिफिकेशन में जानकारी दी गई है कि भारत ने बांग्लादेश से इंपोर्ट होने वाले जूट और कई और प्रोडक्ट्स पर बैन लगा दिया है।

पीएम मोदी और मोहम्मद यूनुस (सोर्स- सोशल मीडिया)
India Ban Bangladeshi Import: भारत और पड़ोसी देश बांग्लादेश के बीच में काफी समय से तनाव भरा माहौल चल रहा है। बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को भारत में शरण देने के बाद से स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।
भारत और बांग्लादेश के बीच आए तनाव का असर इंपोर्ट पर भी दिखायी दे रहा है। इस तनाव के कारण भारत ने एक बार फिर से बांग्लादेश से जमीनी रास्ते के माध्यम से होने वाले इंपोर्टेड प्रोडक्ट्स और जूट प्रोडक्ट्स पर बैन लगा दिया है। इसके साथ एक बार फिर से जूट के प्रोडक्ट्स को बैन आइटम की लिस्ट में शामिल कर दिया गया है।
विदेश व्यापार महानिदेशालय यानी डीजीएफटी के नोटिफिकेशन के अनुसार, जूट के कुछ प्रोडक्ट का इंपोर्ट सिर्फ जमीनी रास्ते के माध्यम से बैन किया गया है। अभी भी इन चीजों का इंपोर्ट न्हावा शेवा पोर्ट के माध्यम से किया जा सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
IRCTC New Website: आज लॉन्च हो सकती है रेलवे की नई वेबसाइट, तत्काल बुकिंग की झंझट खत्म; जानें क्या कुछ बदलेगा
Gold-Silver Rate: बाजार खुलते ही सोने-चांदी के भाव गिरे, गोल्ड 141471 और चांदी 222266 पर आई, जानें ताजा भाव
PoK Protest Violence: PoK में बवाल पर भारत सख्त, पाकिस्तान को ठहराया जिम्मेदार, मानवाधिकार हनन पर रोक की मांग
Share Market: दो दिनों की गिरावट के बाद शेयर बाजार में हरियाली, 377 अंक चढ़ा सेंसेक्स; निफ्टी 24,214 के पार
भारत ने जूट के लैंड इंपोर्ट को किया बैन
नोटिफिकेशन के अनुसार, भारत और बांग्लादेश बॉर्डर पर किसी भी जमीनी मार्ग से बांग्लादेश से इंपोर्ट की परमिशन नहीं दी जाएगी। भारत ने बांग्लादेश से इंपोर्ट होने वाले जूट या अन्य कपड़ों के बास्ट फाइबर के ब्लीज और सुतली, डोरी, जूट के बोरे और थेले, बिना ब्लीज बुने हुए कपड़े जैसे प्रोडक्ट्स पर बैन लगाया है।
इससे पहले भी 27 जून को भारत के द्वारा बांग्लादेश से सभी जमीनी रास्ते के माध्यम से कुछ जूट प्रोडक्ट्स और बुने हुए कपड़ों के इंपोर्ट पर बैन लगा दिया गया था। हालांकि, ये इंपोर्ट अभी भी सिर्फ महाराष्ट्र के न्हावा शेवा पोर्ट के जरिए किए जा सकते हैं। अप्रैल और मई के महीने में भी भारत ने बांग्लादेश से इंपोर्ट पर इसी तरह बैन लगाने का ऐलान किया था।
ये भी पढ़ें :- US-China Tariff War: ट्रंप का नया दांव! अब 90 दिन तक चीन पर नहीं बरसेगा टैरिफ
रेडिमेड कपड़ों पर भी बैन
17 मई को, भारत ने अपने पड़ोसी देश बांग्लादेश से रेडीमेड कपडों और प्रोसेस्ड फूड जैसे कुछ गुड्स के इंपोर्ट पर पोर्ट बैन लगा दिया था। 9 अप्रैल को, भारत ने मध्य पूर्व, यूरोप, नेपाल और भूटान को छोड़कर कई और देशों को अलग-अलग गुड्स के एक्सपोर्ट के लिए बांग्लादेश को दी जाने वाली ट्रांसशिपमेंट फैसिलिटी वापस ले ली थी। ये कदम बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रधानमंत्री मुहम्मद यूनुस के चीन में दिए गए विवादित बयानों के कारण उठाए गए हैं।
India ban jute and other products import from bangladesh
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
उल्हासनगर को मिलेगा 500 बेड का अत्याधुनिक अस्पताल, स्वास्थ्य मंत्री और सांसद श्रीकांत शिंदे का बड़ा ऐलान
Jul 15, 2026 | 03:41 PMसुप्रिया सुले समर्थन करें तो अच्छा है वरना पश्चिम बंगाल जैसा होगा हाल, परिसीमन बिल पर एकनाथ शिंदे का बड़ा बयान
Jul 15, 2026 | 03:39 PMमुरैना पुलिस पर बड़ा सवाल: थाने के भीतर गुंडा सूची के 17वें नंबर के बदमाश ने सरेआम लगाई पंचायत
Jul 15, 2026 | 03:39 PMWashim Crime: पत्नी की हत्या के बाद शव को कार में लेकर घूमता रहा पति, फिर पुलिस के सामने किया सरेंडर
Jul 15, 2026 | 03:39 PMममता बनर्जी को बड़ा झटका, ED समन के बाद पूर्व मंत्री मदन मित्रा ने छोड़ा साथ; बागी गुट में हुए शामिल
Jul 15, 2026 | 03:39 PMसब्जियां बेच रहे हैं या सोना! नागपुर में बारिश से मंडियों में आवक घटी, अदरक-लहसुन और प्याज के दाम चढ़े
Jul 15, 2026 | 03:38 PM‘गौरी, रीना और किरण ने कभी धर्म नहीं बदला’, निकाह पर फतवे के बीच आमिर खान का दोटूक जवाब
Jul 15, 2026 | 03:32 PMवीडियो गैलरी

बांकीपुर की जनता के बीच पहुंचे नितिन नबीन, BJP उम्मीदवार के समर्थन में किया चुनाव प्रचार- VIDEO
Jul 15, 2026 | 02:33 PM
कोलकाता एयरपोर्ट की 136 साल पुरानी मस्जिद पर विवाद, सुरक्षा बनाम आस्था की बहस तेज-VIDEO
Jul 15, 2026 | 02:28 PM
‘हाफ एनकाउंटर’ पर भड़के पप्पू यादव, बोले- कानून से नहीं चलेगा बिहार- VIDEO
Jul 15, 2026 | 02:09 PM
टीकमगढ़ में राशन की बोरी से निकला जानवर का सिर और हड्डियां, मचा हड़कंप- VIDEO
Jul 15, 2026 | 01:44 PM
नागपुर के सरकारी पार्क में लहलहा रही थी गांजे की फसल, BJP नेता के वीडियो शेयर करने पर मचा हड़कंप; VIDEO वायरल
Jul 14, 2026 | 11:09 PM
अयोध्या के बाद अंबाजी मंदिर में दान की चोरी, CCTV ने खोली पोल; प्रशासन ने उठाया ऐतिहासिक कदम, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:53 PM














