-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Business »
- Donald Trump Has Decided To Extend His Decision Of Tariff Suspension On China For 90 Days
US-China Tariff War: ट्रंप का नया दांव! अब 90 दिन तक चीन पर नहीं बरसेगा टैरिफ
- Written By: अपूर्वा नायक
अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump ने चीन पर लगाए गए टैरिफ सस्पेंशन को 90 दिनों के लिए आगे बढ़ा दिया है। साथ ही उन्होंने ये भी जानकारी दी है कि उन्होंने एक एग्जीक्यूटिव ऑर्डर साइन किया है।

अमेरिका और चीन (सो. सोशल मीडिया)
Tariff War: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के द्वारा लगाए जाने वाले टैरिफ को लेकर एक ताजा खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि अमेरिका ने चीन पर टैरिफ सस्पेंशन को और ज्यादा आगे बढ़ाने का फैसला लिया है।
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन पर टैरिफ सस्पेंशन के अपने फैसले को 90 दिनों के लिए आगे बढ़ाने का फैसला लिया है। इससे दुनिया की सबसे बड़ी 2 अर्थव्यवस्था के बीच टेंशन कुछ देर के लिए टल गई हैं। ट्रंप ने अपने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट कर जानकारी दी है कि उन्होंने एक एग्जीक्यूटिव ऑर्डर साइन किया है। साथ ही चीन ने भी टैरिफ सस्पेंशन को आगे बढ़ाने के बारे में सोचा है। ऐसे में ये जानना अहम हो जाएगा कि क्या टैरिफ वॉर थोड़ी देर के लिए थम सकता है?
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 11 अगस्त 2025 को चीन पर टैरिफ सस्पेंशन को 90 दिनों के लिए आगे बढ़ा दिया है। उन्होंने कहा है कि मैनें एक एग्जीक्यूटिव ऑर्डर साइन किया है, जो चीन पर टैरिफ सस्पेंशन को 90 दिनों के लिए आगे बढ़ाएगा। बाकी एग्रीमेंट जैसा का वैसा रहेगा।
सम्बंधित ख़बरें
EPFO New Rule: बदल गया आपकी सैलरी से कटने वाला पीएफ, अब ₹1,800 का नया नियम; पैसे निकालना भी हुआ और आसान
EPF Scheme 2026: ईपीएफओ ने नए पेंशन नियम लागू किए, क्लेम में देरी पर मिलेगा 12% का भारी भरकम ब्याज
भारतीय इकोनॉमी की ऊंची उड़ान, जून में रिकॉर्ड 1.94 लाख करोड़ रुपये रहा GST कलेक्शन; जानें कितनी हुई बढ़ोतरी
बातचीत एक तरफ, बदला दूसरी तरफ! ईरान की सीधी चेतावनी- अयातुल्लाह खामेनेई के खून का बदला लेकर ही मानेंगे
चीन से छेड़ी थी जंग
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पद संभालते ही अमेरिका और चीन ने एक दूसरे पर हमलावर कार्रवाई शुरु कर दी थी। अमेरिका और चीन ने एक दूसरे के प्रोडक्ट्स पर जोरदार टैरिफ लगाया था, जो ट्रिपल डिजिट लेवल तक पहुंच गया था। इससे दोनों देशों के बीच में ट्रेड में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि मई 2025 में दोनों देशों ने टैरिफ को अस्थायी तौर पर कम करने का फैसला लिया था। पिछली डेडलाइन 12 अगस्त 2025 को सुबह 12:01 बजे खत्म होने वाली थी। लेकिन अगर ऐसा होता, तो अमेरिका चीन के इंपोर्ट्स पर पहले से ही मौजूद 30 फीसदी टैरिफ को और भी ज्यादा आगे बढ़ा सकता था और जवाबी कार्रवाई में चीन भी अमेरिका के एक्सपोर्ट्स पर अपने टैरिफ को आगे बढ़ा सकता था।
ये भी पढ़ें :- अरबपतियों की लिस्ट में होगी अडानी की Wild Card Entry, लैरी एलिसन से दूर नंबर 1 का ताज
चीन ने आगे बढ़ाया सस्पेंशन
अमेरिका के टैरिफ सस्पेंशन को आगे बढ़ाने पर चीन की ओर से भी रिएक्शन सामने आ गया है। डोनाल्ड ट्रंप के ऐलान के बाद चीनी स्टेट मीडिया ने जानकारी देते हुए बताया है कि स्टॉकहोम में हुई यूएस और चीन वार्ता के बाद दोनों देशों ने ट्रूस को आगे बढ़ाने का ज्वाइंट स्टेटमेंट जारी किया है। चीन ने भी अपने पहले के टैरिफ हाइक को 90 दिनों के लिए सस्पेंड कर दिया है और 10 फीसदी ड्यूटी बनाए रखी है। चीनी मीडिया के अनुसार, चीन ने जेनेवा ज्वाइंट डिक्लेरेशन के अंतर्गत अमेरिका के खिलाफ नॉन-टैरिफ काउंटरमेजर्स को सस्पेंड या हटाने के लिए आवश्यक कदम उठाने का प्रॉमिस किया है।
Donald trump has decided to extend his decision of tariff suspension on china for 90 days
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
वर्धा जिले में जून में केवल 71% बारिश: 1.13 लाख हेक्टेयर में खरीफ की बुआई पूरी, अब मूसलाधार वर्षा की प्रतीक्षा
Jul 02, 2026 | 03:23 PMमहिदपुर में हैवानियत की हद: जमीन में हिस्सा मांगने पर महिला के बाल काटे, जूतों की माला पहनाकर गांव में घुमाया
Jul 02, 2026 | 03:23 PMसमय पर कर्ज चुकाने का मिला इनाम! नागपुर विभाग में किसानों को 53 करोड़ की ब्याज माफी, फसल ऋण हुआ ब्याज-मुक्त
Jul 02, 2026 | 03:22 PMफोन पर बात करने में मग्न था युवक, अचानक 25 फीट गहरे सीवर में गिरा; बीएमसी की लापरवाही फिर हुई उजागर
Jul 02, 2026 | 03:16 PMVB-G RAM G: महाराष्ट्र में युवाओं-महिलाओं को मिलेगा बंपर रोजगार, सरकार पूरे राज्य में आयोजित करेगी कार्यशालाएं
Jul 02, 2026 | 03:16 PMमहायुति में टकराव, रोहित पवार का बड़ा दावा, 2029 में चुनाव रद्द कराने की योजना बना रही है बीजेपी
Jul 02, 2026 | 03:10 PMEPFO New Rule: बदल गया आपकी सैलरी से कटने वाला पीएफ, अब ₹1,800 का नया नियम; पैसे निकालना भी हुआ और आसान
Jul 02, 2026 | 03:08 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM













