Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 600 अंक से अधिक टूटा, निफ्टी 16,650 से नीचे

सेंसेक्स में सर्वाधिक 3.46 फीसदी की गिरावट आईसीआईसीआई बैंक के शेयर में हुई।

  • By वैष्णवी वंजारी
Updated On: Oct 11, 2025 | 06:23 PM

प्रतीकात्मक फोटो, सोर्स- IANS

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: रूस और यूक्रेन के बीच बढ़ते तनाव के कारण वैश्विक शेयर बाजारों में भारी बिकवाली का रुख रहा और शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 600 अंक से अधिक टूट गया। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में वृद्धि और विदेशी पूंजी की सतत निकासी का असर निवेशकों की धारणा पर पड़ा। इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 613.55 अंक या 1.09 प्रतिशत की गिरावट के साथ 55,633.73 पर था। इसी तरह एनएसई निफ्टी 175.30 अंक या 1.04 प्रतिशत की गिरावट के साथ 16,618.60 पर आ गया।

सेंसेक्स में सर्वाधिक 3.46 फीसदी की गिरावट आईसीआईसीआई बैंक के शेयर में हुई। इसके अलावा एशियन पेंट्स, मारुति, एचडीएफसी, कोटक बैंक और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर भी लाल निशान में थे। वहीं दूसरी ओर, टाटा स्टील, एम ऐंड एम, रिलायंस इंडस्ट्रीज, पॉवर ग्रिड, एनटीपीसी और टेक महिंद्रा के शेयर लाभ में रहे। पिछले सत्र में तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 388.76 अंक यानी 0.70 प्रतिशत की बढ़त के साथ 56,247.28 अंक पर बंद हुआ।

इसी प्रकार नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 135.50 अंक यानी 0.81 प्रतिशत की बढ़त के साथ 16,793.90 अंक पर बंद हुआ। शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों ने सोमवार को 3,948.47 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। इस बीच वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट वायदा 5.73 फीसदी बढ़कर 110.98 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। (एजेंसी)

सम्बंधित ख़बरें

Share Market: शेयर बाजार में मंथली एक्सपायरी पर मंदी, सेंसेक्स 120 अंक टूटा, निफ्टी 26,000 के नीचे

शेयर बाजार धड़ाम…भारत से कोरिया तक कोहराम, Sensex और Nifty इतने अंक लुढ़के

Sensex और Nifty गिरे… Indigo के शेयर में 5% गिरावट, इन Stock में तेजी

धूल धूसरित हुआ शेयर बाजार…एक झटके में लगा 4 लाख करोड़ का फटका, निवेशकों में मच गया हाहाकार!

Huge fall in the stock market sensex breaks more than 600 points nifty below 16650

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 02, 2022 | 11:06 AM

Topics:  

  • Share Market Fall

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.