क्या आपका भी PPO नंबर खो गया है? इस आसान तरीके से मिनटों में पता करें

PPO Number: पेंशन पेमेंट ऑर्डर नंबर कर्मचारी पेंशन योजना के तहत पेंशन लेने वाले रिटायर्ड लोगों के लिए एक जरूरी पहचान है। इसे कर्मचारी भविष्य निधि संगठन द्वारा मैनेज किया जाता है।
Know Your PPO Number
प्रतीकात्कम तस्वीर
Published on: 
Updated on: 

How To Know Your PPO Number: एम्प्लॉई पेंशन स्कीम यानी ईपीएस के तहत पेंशन पाने वाले रिटायर्ड कर्मचारियों के लिए पीपीओ नंबर काफी महत्वपूर्ण होता है। ईपीएफओ द्वारा जारी की जाने वाली यह 12 अंकों की संख्या पेंशन वितरण ट्रैक करने, रिकॉर्ड अपडेट करने या शिकायत दर्ज करवाने में मददगार होती है। अगर पीपीओ नंबर खो जाए तो इसे इन तरीकों से प्राप्त किया जा सकता है।

  • ईपीएफओ पेंशनर्स पोर्टलः वेबसाइट खोलें। इसके 'नो योर पीपीओ नंबर सेक्शन में जाएं। यहां बैंक अकाउंट नंबर या ईपीएस मेंबर आईडी डालें। पीपीओ नंबर तुरंत दिख जाएगा।
  • उमंग एपः एप खोलें। इसमें ईपीएफओ सर्च करें। पेंशनर्स सर्विसेज पर जाएं। यहां से 'नो योर पीपीओ नंबर' पर जाएं। आधार या अकाउंट नंबर डालें। पीपीओ नंबर मिल जाएगा।
  • डिजिलॉकरः डिजिलॉकर पर लॉग इन करके ईपीएफओ डिटेल सर्च करें। मांगी DigiLockar गई जानकारी भरें। पीपीओ नंबर और अन्य जरूरी दस्तावेज मिल जाएंगे।
  • ऑफलाइन तरीकाः अपनी पेंशन बैंक ब्रांच पर जाएं। पेंशन खाता नंबर दें। बैंक स्टाफ आपको पीपीओ नंबर बता देगा। पीपीओ नंबर मिलते ही तुरंत कहीं सेफ सेव कर लें। जैसे मोबाइल या डायरी, ताकि कभी जरूरत पड़ने पर परेशानी न हो।
  • टोल-फ्री नंबर: ईपीएफओ के टोल-फ्री नंबर 14470 पर कॉल करें। सहायता के लिए, आप ईपीएफओ कार्यालय भी जा सकते हैं।

ऑफलाइन कैसे मिलेगा PPO नंबर?

अगर आप ऑनलाइन तरीकों में सहज नहीं हैं, तो अपनी पेंशन देने वाले बैंक के ब्रांच में जाएं। अपनी पेंशन से जुडे़ सेविंग अकाउंट का नंबर बैंक अधिकारी को दें। वे अपने सिस्टम से आपका PPO नंबर निकालकर आपको दे सकते हैं।

अपने PPO नंबर को सुरक्षित रखें

PPO नंबर मिलने के बाद, अपने PPO डॉक्यूमेंट की डिजिटल कॉपी सहेजें या नंबर को सुरक्षित रूप से लिख लें। यह लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने, पेंशन डेटा को अपडेट करने और EPFO के माध्यम से किसी भी सर्विस लेने के लिए जरूरी होता है।

PPO नंबर की क्या होती है जरूरत?

पेंशन पेमेंट ऑर्डर (PPO) नंबर कर्मचारी पेंशन योजना (EPS) के तहत पेंशन लेने वाले रिटायर्ड लोगों के लिए एक जरूरी पहचान है। इसे कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) द्वारा मैनेज किया जाता है। यह 12 अंकों का नंबर पेंशन को ट्रैक करने, रिकॉर्ड अपडेट करने या शिकायत दर्ज करने में मदद करता है। अगर आपका PPO नंबर खो गया है या आपको PPO डॉक्यूमेंट नहीं मिला है, तो इसे ऑनलाइन और ऑफलाइन तरीकों से आप पा सकते हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com