IRCTC यात्रियों को खिला रहा घटिया खाना, रेल मंत्री ने राज्यसभा में दी जानकारी

Indian Railways: केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने राज्यसभा में बताया कि रेलवे ने वित्त वर्ष 2021 और 2025 के बीच रेलगाड़ियों में परोसे जाने वाले घटिया भोजन से संबंधित 19,427 शिकायतें दर्ज की।
Indian Railway Food Complaint
(कॉन्सेप्ट फोटो)
Published on
Updated on

Indian Railways Food Complaints: केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने राज्यसभा में एक लिखित उत्तर में बताया कि भारतीय रेलवे ने वित्त वर्ष 2021 और 2025 के बीच रेलगाड़ियों में परोसे जाने वाले घटिया भोजन से संबंधित 19,427 शिकायतें दर्ज की। हालांकि शिकायतें वित्त वर्ष 2024 के 7,026 से घटकर वित्त वर्ष 2025 में 6,645 हो गईं। लेकिन कुल मिलाकर ये आंकड़े वित्त वर्ष 2021 की केवल 253 शिकायतों से काफी ज्यादा हैं।

भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी), जिसे रेलगाड़ियों में खानपान सेवाएं प्रदान करने का काम सौंपा गया है, का दावा है कि उसने 3,137 मामलों में जुर्माना लगाने, 9,627 चेतावनियां जारी करने और विक्रेताओं को 4,467 सलाह देने जैसे कड़े कदम उठाए।

लगातार बढ़ रही शिकायतें

शिकायतों में यह तेज वृद्धि प्रतिदिन परोसे जाने वाले भोजन की संख्या में वृद्धि और एक विशाल एवं जटिल खानपान नेटवर्क में भोजन की गुणवत्ता को बनाए रखने में निरंतर चुनौतियों को दर्शाती है. आईआरसीटीसी एक क्लस्टर टेंडर प्रणाली के माध्यम से खानपान का प्रबंधन करता है जहां 20 ठेकेदार वंदे भारत, राजधानी, शताब्दी और दुरंतो एक्सप्रेस जैसी प्रीमियम ट्रेनों में भोजन का प्रबंधन करते हैं।

ट्रेने में खाने को लेकर मिली शिकायतों की संख्या

वर्ष संख्या जुर्माना चेतावनी लाइसेंस रद्द उचित सलाह अन्य
2020-21 253 46 89 1 77 40
2021-22 1,082 157 601 0 232 92
2022-23 4,421 616 2,653 0 871 281
2023-24 7,026 977 3,289 0 1,740 1,020
2024-25 6,645 1,341 2,995 0 1,547 762
कुल 19,427 3,137 9,627 1 4,467 2,195

(अन्य में वे शिकायतें शामिल हैं जिनकी पुष्टि नहीं हुई है और जिनका समाधान बोर्ड पर किया गया) इस दावे के बावजूद कि प्रति भोजन परोसे जाने वाली शिकायतें अपेक्षाकृत कम रहती हैं, शिकायतों की भारी संख्या ने आईआरसीटीसी को निगरानी में भारी वृद्धि करने के लिए प्रेरित किया है।  बेस किचन के अंदर सीसीटीवी निगरानी का उद्देश्य अस्वच्छता और गलत तौर-तरीकों को रोकना है।

सिर्फ 80 रुपये में मिलेगी भेज थाली

गौरतलब है कि हाल ही में भारतीय रेलवे ने चलती हुई ट्रेन में स्वादिष्ट शाकाहारी भोजन का थाली परोसने की सुविदा शुरू की है। इस वेज थाली की कीमत केवल 80 रुपये होगी। रेलवे बोर्ड के एक सीनियर अधिकारी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि दो माह पहले नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर पायलट प्रोजेक्ट के रूप में यह योजना शुरू की गई थी।

यात्रियों को होगी सुविधा

रेलवे अधिकारी ने आगे कहा कि एक गैर सरकारी संस्थान ने नई दिल्ली स्टेशन से वेज थाली की डिलीवरी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों में शुरू की। रेल यात्रियों की अच्छी प्रतिक्रिया को देखते हुए इसे अब चरणबद्ध तरीके से देशभर में विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर शुरू किया जा रहा है। इस योजना से रेलवे से यात्रा करने वालों पैसेंजर्स को काफी सुविधा मिलेगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com