Hexaware Technologies IPO : आज होगा इस आईटी सर्विस प्रोवाइडर कंपनी के आईपीओ का अलॉटमेंट, ऐसे करें स्टेट्स चेक
हेक्सावेयर टेक्नोलॉजीज के शेयर 19 फरवरी बुधवार के दिन बीएसई और एनएसई पर लिस्टेड हुए हैं। इस आईपीओ का साइज 8750 करोड़ रुपये का हैं। ये किसी भी इंडियन आईटी सर्विस कंपनी का सबसे बड़ा पब्लिक इश्यू हैं।
- Written By: अपूर्वा नायक
आईपीओ मार्केट (सौ. सोशल मीडिया )
नई दिल्ली : आईटी सर्विस प्रोवाइडर कंपनी हेक्सावेयर टेक्नोलॉजीज के आईपीओ को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि इस कंपनी में आईपीओ का अलॉटमेंट 17 फरवरी सोमवार को हो गया है। जिन इंवेस्टर्स को शेयर अलॉट हुए हैं, वे रजिस्ट्रार या बीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर अलॉटमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं। हेक्सावेयर टेक्नोलॉजीज का आईपीओ सब्सक्राइब करने के लिए बुधवार 12 फरवरी को खुला था और शुक्रवार को बंद हो गया था। हेक्सावेयर टेक्नोलॉजीज ने अपने आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 674-708 रुपये प्रति शेयर तक किया गया है।
हेक्सावेयर टेक्नोलॉजीज के शेयर 19 फरवरी बुधवार के दिन बीएसई और एनएसई पर लिस्टेड हुए हैं। इस आईपीओ का साइज 8750 करोड़ रुपये का हैं। ये किसी भी इंडियन आईटी सर्विस कंपनी का सबसे बड़ा पब्लिक इश्यू हैं। इससे पहले देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज यानी टीसीएस ने साल 2004 में अपने पब्लिक इश्यू के माध्यम से 4,713 करोड़ रुपये जुटाए थे।
ऐसे करें हेक्सावेयर टेक्नोलॉजीज का अलॉटमेंट स्टेटस
अगर आप हेक्सावेयर टेक्नोलॉजीज आईपीओ का अलॉटमेंट स्टेटस रजिस्ट्रार की वेबसाइट पर चेक करना चाहते हैं, तो आपको इसके लिए https://kosmic.kfintech.com/ipostatus/ पर क्लिक करना होगा।
सम्बंधित ख़बरें
शेयर बाजार में ब्लैक मंडे! सेंसेक्स 75,000 के नीचे फिसला, चौतरफा बिकवाली से निवेशकों के डूबे अरबों रुपये
Share Market: तेज गिरावट या लौटेगी हरियाली, सोमवार को कैसा रहेगा बाजार? ये फैक्टर्स तय करेंगे मार्केट की चाल
विदेशी निवेशकों की वापसी के बाद भी Share Market सुस्त, 75,490 अंकों पर खुला सेंसेक्स, निफ्टी की भी धीमी शुरुआत
Share Market: शेयर मार्केट ओपनिंग रही दमदार, सेंसेक्स 74947 और निफ्टी 23530 के स्तर पर खुला
इस आईपीओ का लेटेस्ट जीएमपी
ग्रे मार्केट प्राइस में हेक्सावेयर टेक्नोलॉजीज को अब तक काफी ठंडा रिस्पॉन्स मिला है। कंपनी के शेयर ग्रे मार्केट में सोमवार यानी 17 फरवरी को लगभग 709 रुपये का कारोबार कर रहे थे। ये इश्यू प्राइस के अपर एंड 708 रुपये से सिर्फ 1 रुपये ज्यादा है। इस तरह आईपीओ सिर्फ 0.14 प्रतिशत के प्रीमियम के साथ लिस्ट हो सकते हैं।
अलॉटमेंट चेक करने की प्रोसेस
1. अगर आप हेक्सावेयर टेक्नोलॉजीज आईपीओ या किसी कंपनी के आईपीओ का अलॉटमेंट चेक करने के लिए आप सबसे पहले https://www.bseindia.com/investors/appli_check.aspx पर जाकर चेक करें।
2. वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने इश्यू टाइप के अंतर्गत 2 ऑप्शन्स आएंगे। आपको इसमें इक्विटी पर क्लिक करना पड़ेगा।
3. इसके बाद आपको इश्यू नेम नाम के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। इसमें आपको अपने आईपीओ का नाम सिलेक्ट करना होगा।
4. ये सब करने के बाद आप दिए गए बॉक्स में अपना एप्लिकेशन नंबर सब्मिट कर सकते हैं। साथ ही आप इसमें अपने पैन कार्ड की भी डिटेल्स डाल सकते हैं।
5. इसके बाद सर्च के ऑप्शन क्लिक करें और हेक्सावेयर टेक्नोलॉजीज आईपीओ का अलॉटमेंट स्टेट्स आपकी स्क्रीन पर आ सकता है।
