-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Business »
- Gst Completes Eight Years Government Income Increased Simplification Still Awaited
GST के आठ साल पूरे, टैक्स कलेक्शन से बढ़ी सरकार की कमाई, सरलीकरण का अब भी इंतजार
- Written By: मनोज आर्या
1 जुलाई 2017 को भारत सरकार ने भारतीय संविधान में 101वां संशोधन करते हुए जीएसटी को लागू किया। इसके बाद से ही 1 जुलाई को जीएसटी दिवस के रूप में मनाया जाता है।

(कॉन्सेप्ट फोटो)
नई दिल्ली: एक जुलाई, 2025 को जीएसटी सिस्टम को लागू हुए आठ साल पूरे हो गए। इन आठ सालों के दौरान टैक्स कलेक्शन में काफी बढ़ोतरी हुई, लेकिन व्यापारी और आम जनता को जीएसटी में अभी और सरलीकरण का इंतजार है। बीते आठ सालों में जीएसटी सिस्टम को आसान बनाने की कई कोशिश हुई और इससे कारोबारियों को राहत भी मिली है। हालांकि, जीएसटी स्लैब में कोई बदलाव नहीं किया गया, जबकि सरकार ने जीएसटी के शुरुआती दौर में ही यह वादा किया था।
ऐसी सैकड़ों वस्तुएं हैं जिनकी जीएसटी रेट में असमानता से कंज्यूमर को परेशानी होती है। कारोबारियों के मुताबिक, अगर उनका एक ऑफिस दिल्ली में है और दूसरा नोएडा में तो उनका जीएसटी ऑडिट या मूल्यांकन अलग-अलग अधिकारी करेंगे और वह ऑडिट भी अलग-अलग होगा। इसकी वजह से उन्हें कई तरह की परेशानी होती है।
जीएसटी की धारा 129 का गलत इस्तेमाल
भारतीय कृषि उत्पाद उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानेश मिश्र कहते हैं कि जीएसटी की धारा 129 का गलत इस्तेमाल हो रहा है और इस संबंध में उन्होंने सरकार को पत्र भी लिखा है। उत्तर प्रदेश के कानपुर से दिल्ली एयरपोर्ट होते हुए स्वीडन जाने वाले जूते से लदे गाड़ी को वैध चालान और ई-वे बिल होने के बावजूद आगरा में रोक लिया गया और बिना तत्काल सुनवाई के 12 दिनों तक रोक कर रखा गया। मिश्र ने आगे कहा कि जीएसटी पोर्टल में जो पता है और वह बदल गया है तो उस पते पर माल भेजने पर भी धारा 129 के तहत जीएसटी अधिकारी माल को पकड़ लेते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
कच्चे तेल के बाजारों में लगी आग, होर्मुज में ऐसा क्या हुआ कि 76 डॉलर के पार पहुंच गया ब्रेंट क्रूड?
अमरावती संभाग के GST संग्रह में रिकॉर्ड बढ़ोतरी, राजस्व 800 करोड़ से बढ़कर 1600 करोड़ पहुंचा
IPO Market: 2026 में बना नया रिकॉर्ड! एक ही दिन में 6 SME IPO की बंपर लिस्टिंग, बाजार में मची हलचल
रोजाना सिर्फ 7 रुपये लगाओ, बुढ़ापे में ₹60,000 सालाना पाओ! जानिए Atal Pension Yojana का पूरा कैलकुलेशन
ऑडिट नियमों में सुधार की आवश्यकता
डेलाइट के पार्टनर (अप्रत्यक्ष कर) हरप्रीत सिंह ने बताया कि सरकार को जीएसटी रिटर्न का और सरलीकरण के साथ जीएसटी को आराम से अपनाने के लिए छोटे-छोटे कारोबारियों को तकनीकी मदद देनी चाहिए। वहीं, देश के तीन-चार हिस्सों में कारोबार करने वाले कारोबरी का ऑडिट या मूल्यांकन भी एक ही अधिकारी से कराई जानी चाहिए। चार्टर्ड एकाउंटेंट व जीएसटी विशेषज्ञ प्रवीण शर्मा ने बताया कि इनपुट टैक्स क्रेडिट लेने में भी कारोबारियों को दिक्कतें आ रही हैं। दो व्यापारियों ने आपस में कारोबार किया और किसी एक ने अपना जीएसटी रिटर्न नहीं भरा है तो दूसरे को इनपुट टैक्स क्रेडिट नहीं मिलेगा। कई एसे छोटे कारोबारी हैं जिन्होंने सालों से पोर्टल पर लॉग-इन नहीं किया है, लेकिन सरकारी की तरह से उन्हें टैक्स की डिमांड आई हुई है। कारोबारियों को दूसरे माध्य से भी डिमांड की सूचना दी जानी चाहिए।
हजारों स्टार्टअप्स, विश्व में UPI का डंका; डिजिटल इंडिया ने बदली भारत की तस्वीर
टैक्स में समानता का अब भी इंतजार
रोटी और पराठे पर जीएसटी का रेट अलग है। बन और बटर पर कोई जीएसटी नहीं है, लेकिन बन और बटर लगाकर परोसा गया तो जीएसटी लग जाएगा। वहीं, 25 किलोग्राम तक के पैक्ड अनाज जैसे कि दाल, चावल और अन्य पर पांच फीसदी का टैक्स वसूला जात है। लेकिन, अगर 26 किलोग्राम या 30 किलोग्राम के पैक्ड अनाज खरीदते हैं तो उस पर कोई भी टैक्स नहीं लिया जात है। अब 25 किलोग्राम से कम खरीदने वालों का इसमें क्या कसूर है।
Gst completes eight years government income increased simplification still awaited
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नवभारत संपादकीय: बाल यौन शोषण वाले विज्ञापनों पर केंद्र सख्त, मेटा को एक हफ्ते का अल्टीमेटम
Jul 08, 2026 | 09:01 AMनवी मुंबई हिट एंड रन: तलोजा में तेज रफ्तार इलेक्ट्रिक कार ने 10 को रौंदा, 2 की मौत, 8 घायल
Jul 08, 2026 | 08:59 AMRaksha Bandhan 2026: राशिनुसार राखी बांधने से मिलेगा शुभ फल, जानें किस राशि के लिए कौन-सा रंग है बेस्ट
Jul 08, 2026 | 08:58 AMउमरिया: बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में चीतल को केला खिलाना युवक को पड़ा भारी, वीडियो वायरल होने के बाद हुआ गिरफ्तार
Jul 08, 2026 | 08:54 AMFasal Bima Yojana: धोखाधड़ी या गलत जानकारी देने वाले किसानों पर लगेगा 5 साल का बैन, 31 जुलाई आखिरी तारीख
Jul 08, 2026 | 08:51 AMबारुईपुर कांड पर सख्त हुए मुख्यमंत्री, 72 घंटे में मांगी रिपोर्ट; लिंचिंग में मारे गए युवक को बताया बेगुनाह
Jul 08, 2026 | 08:50 AMनवभारत विशेष: राम मंदिर चढ़ावे में भविष्य में पारदर्शिता रहे, भेंट सुरक्षित होने का दावा कितना सही?
Jul 08, 2026 | 08:45 AMवीडियो गैलरी

Meerut Robbery Case: हनीमून मना रही ‘लेडी डॉन’ ज्योति चौधरी गिरफ्तार, Instagram Reel से खुला राज। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 11:09 PM
सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:56 PM
Jabalpur Building Collapse: बड़ा फुहारा बाजार में 3 मंजिला जर्जर इमारत गिरी, टला बड़ा हादसा। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:47 PM
क्या जेल जाएंगे खान सर? गिरफ्तारी की लटकी तलवार! आर्म्स लाइसेंस विवाद में लीगल एडवाइजर का बड़ा खुलासा- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:34 PM
CM Yogi Security Breach: हेलीकॉप्टर तक पहुंचा किशोर, प्रयागराज एयरपोर्ट पर सुरक्षा में बड़ी चूक से हड़कंप। देख
Jul 07, 2026 | 10:25 PM
CM Yogi in Pratapgarh: ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया’ पर योगी का बड़ा हमला, विपक्ष को बताया गिरगिट। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:03 PM














