Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

8 साल बाद GST में बड़ा बदलाव, क्या सस्ता हुआ और क्या महंगा; यहां देखें पूरी लिस्ट

GST 2.0: जीएसटी दरों में हुए बदलाव के बाद अब क्रिकेट मैच का लुफ्त उठाना महंगा हो जाएगा, क्योंकि घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय मैच के टिकटों पर लगने वाला GST 18% हो चुका है।

  • Written By: मनोज आर्या
Updated On: Sep 04, 2025 | 12:25 PM

जीएसटी काउंसिल की बैठक के दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, (सोर्स- PTI)

Follow Us
Close
Follow Us:

GST Rate Cut Impact on Goods: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता और मंत्रियों की समूह (GoP) की मौजूदगी में बुधवार, 3 सितंबर को 56वीं जीएसटी काउंसिल की मीटिंग हुई। इस बैठक में इनडायरेक्ट टैक्स से जुड़े कई अहम फैसले लिए गए। हालांकि, इस बैठक का सबसे चर्चित मुद्दा है जीएसटी स्लैब में बदलाव रहा। परिषद ने जीएसटी के मौजूदा चार स्लैब को 5, 12,18 और 28 प्रतिशत को बदलकर दो स्लैब 5 और 18 प्रतिशत करने की मंजूरी दे दी है। 8 साल बाद जीएसटी में हुए इस बदलाव से आम जनता को बड़ी राहत मिलने वाली है।

जीएसटी स्लैब में बदलाव के बाद 28 प्रतिशत टैक्स वाले अधिकांश प्रोडक्ट अब 18 प्रतिशत टैक्स के दायरे में आएंगे। वहीं, 12 प्रतिशत बकेट वाले ज्यादातर उत्पाद 5 प्रतिशत पर शिफ्ट हो जाएंगे। इसके साथ जीएसटी परिषद ने कुछ उत्पादों और सेवाओं को पूरी तरह से टैक्स फ्री कर दिया है। आइए जानतें हैं कि जीएसटी रिफॉर्म के बाद कौन से उत्पाद सस्ते होंगे और कौन से प्रोडक्ट का दाम बढ़ने वाला है।

GST रेट कट होने  से सस्ता होने वाले उत्पादों की लिस्ट

डेली यूज के सामान

सम्बंधित ख़बरें

ट्रंप का ‘फैमिली फर्स्ट’ फॉर्मूला! सिर्फ एक साल में कमाए ₹12,000 करोड़; क्या है उनकी जादुई कमाई का सीक्रेट

Share Market: अमेरिका से आई खुशखबरी से गदगद शेयर बाजार, सेंसेक्स 2,073 अंक उछला; इन शेयरों ने मचाया धमाल

Elon Musk का मास्टर स्ट्रोक: स्पेसएक्स और एक्स AI का हुआ विलय, जल्द आएगा साल का सबसे बड़ा IPO

Share Market: ट्रंप की टैरिफ कटौती से शेयर बाजार में तूफान, सेंसेक्स में 2500 अंक तो निफ्टी में 700 की तेजी

  • हेयर ऑयल, शैंपू, टूथपेस्ट
  • टॉयलेट शॉप बार
  • टूथब्रश, शेविंग क्रिम
  • बटर, घी, चीज, डेरी उत्पाद
  •  नमकीन, भुजिया, मिक्चर
  • यूटेंसिल
  • फिडिंग बॉटल
  • बच्चों के नैपकिन और डायपर्स
  • सिलाई मशीन और पार्ट्स

हेल्थ केयर सेक्टर

  • हेल्थ और लाइफ इंश्यूरेंस,
  • थर्मोमीटर, मेडिकल ग्रेड ऑक्सीजन, डायग्नोस्टिक किट
  • ग्लुकोमीटर और टेस्ट स्ट्रीप्स
  • चश्मा

एजुकेशन

  • मैप्स, चार्टस और ग्लोब्स
  • पेंसिल, शार्पनर, क्रेयनंस
  • नोटबुक
  • इरेजर

कृषि क्षेत्र

  • ट्रैक्टर टायर और पार्टस
  • ट्रैक्टर
  • बायो-पेस्टीसाइड और माइक्रोन्यूट्रिएंट्स
  • ड्रीप इरीगेसन सिस्टम और स्प्रिंकलर्स
  • खेती में इस्तेमाल होने वाली मशीन

ऑटोमोबाइल सेक्टर

  • पेट्रोल-डीजल, एलपीजी, सीएनजी कार,
  • थ्री व्हीलर्स
  • मोटरसाइकिल (350 सीसी से नीचे)
  • कमर्शियल वाहन

इलेक्ट्रॉनिक्स

  • एसी
  • टेलीविजन
  • मॉनिटर और प्रोजेक्टर
  • डिश वाशिंग मशीन

GST रेट कट होने  से महंगा होने वाले उत्पादों की लिस्ट

इन प्रोडक्ट्स पर 40% टैक्स

  • पान मसाला
  • सिगरेट
  • गुटखा
  • चबाने वाला तंबाकू
  • अनिर्मित तंबाकू; तंबाकू अपशिष्ट [तंबाकू के पत्तों के अलावा]
  • सिगार, चुरूट, तंबाकू या तंबाकू के विकल्प वाले सिगारिलो
  • वातित शर्करा युक्त पेय/शीतल पेय
  • कार्बोनेटेड ड्रिंक्स
  • फलों के पेय या फलों के रस वाले कार्बोनेटेड पेय
  • ऑनलाइन जुआ या गेमिंग
  • कैफीनयुक्त पेय
  • कैसीनो/रेस क्लब प्रवेश, सट्टेबाजी/जुआ

ये भी पढ़ें: GST 2.0: जीएसटी में बदलाव से सिर्फ सस्ती नहीं, महंगी हो जाएंगी ये चीजें; देख लें पूरी लिस्ट

क्रिकेट का लुफ्त उठाना भी पड़ेगा महंगा

जीएसटी दरों में हुए बदलाव के बाद अब क्रिकेट मैच का लुफ्त उठाना भी महंगा पड़ेगा। क्योंकि अभी तक (घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय) मैच के टिकटों पर लगाने वाले 12 प्रतिशत जीएसटी को बढ़ाकर 18 प्रतिशत कर दिया गया है। इसके साथ ही कोयला, लिग्नाइट, पीट पर भी मौजूदा  5 प्रतिशत जीएसटी को बदलकर 18 प्रतिशत कर दिया गया है।

Gst big changes after 8 years what became cheaper and costlier see the full list

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 04, 2025 | 12:25 PM

Topics:  

  • Business News
  • GST
  • GST Rate

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.