अगले हफ्ते शेयर बाजार की चाल तय करेंगे ये बड़े फैक्टर्स, इन्वेस्टमेंट से पहले समझ लें मार्केट का मूड
भारत में आने वाले हफ्ते में Stock Market में उठापटक देखने को मिल सकती है। हाल में देश-विदेश स्तर पर घटी कुछ घटनाओं के कारण बाजार पर कुछ असर पड़ सकता है। अगर आप भी निवेश की सोच रहे हैं तो जरा संभलकर।
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
प्रतीकात्मक फोटो, सोर्स- IANS
Share Market Next week: भारतीय शेयर बाजार के लिए आने वाला हफ्ता बेहद अहम होगा। जीएसटी 2.0 के लागू होने से लेकर एच-1बी वीजा फीस बढ़ोतरी और भारत-अमेरिका ट्रेड डील में प्रगति जैसे कई कारक निवेशकों की धारणा और बाजार की चाल को प्रभावित करेंगे।
पिछले हफ्ते भारतीय शेयर बाजार ने मजबूती दिखाई, लेकिन आने वाले दिनों में कई बड़े आर्थिक और अंतरराष्ट्रीय फैसलों के असर से निवेशकों की रणनीति बदल सकती है। जीएसटी 2.0 का नया ढांचा, अमेरिकी वीजा पॉलिसी में बदलाव और भारत-अमेरिका के बीच चल रही व्यापार वार्ता इस हफ्ते बाजार की दिशा तय करने में सबसे बड़ी भूमिका निभाएंगे।
जीएसटी 2.0 से आम लोगों को राहत
22 सितंबर से देश में जीएसटी 2.0 लागू हो रहा है। इसके तहत मौजूदा चार टैक्स स्लैब (5%, 12%, 18% और 28%) घटाकर सिर्फ दो- 5% और 18% रह जाएंगे। कई दैनिक उपयोग की वस्तुओं पर टैक्स दरें कम की गई हैं, जिससे सीधे तौर पर आम उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी। इसका असर बाजार की धारणा पर सकारात्मक पड़ सकता है क्योंकि खपत बढ़ने से कंपनियों के मुनाफे में सुधार की उम्मीद है।
सम्बंधित ख़बरें
Share Market Today: शेयर बाजार में लौटी रौनक, रिलायंस के बंपर उछाल के साथ बाजार ने की अच्छी शुरुआत
मिडिल-ईस्ट की जंग ने शेयर मार्केट में मचाई तबाही, 800 अंक गिरकर खुला सेंसेक्स, निफ्टी भी 286 अंक फिसला
Share Market: बाजार खुलते ही रॉकेट बना सेंसेक्स, एक झटके में मारी 427 अंकों की उछाल, 23,654 पर खुला निफ्टी
अमेरिका-ईरान डील की खबरों से झूम उठा Share Market, सेंसेक्स 76,029 के पार, निफ्टी ने भी मारी लंबी छलांग
एच-1बी वीजा फीस पर निवेशकों की नजर
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एच-1बी वीजा पर भारी-भरकम फीस बढ़ाकर एक लाख डॉलर कर दी है। हालांकि प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह फीस सिर्फ वन टाइम पेमेंट होगी और केवल नए वीजा आवेदनों पर लागू होगी। मौजूदा वीजा धारकों या विदेश में रहने वालों को इससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा। भारतीय आईटी और टेक्नोलॉजी कंपनियों पर इसका असर देखने को मिल सकता है क्योंकि वे अमेरिका में बड़ी संख्या में प्रोफेशनल्स को भेजती हैं।
भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर अपडेट अहम
भारत और अमेरिका के बीच चल रही व्यापार वार्ता में आने वाले हफ्ते कोई भी सकारात्मक या नकारात्मक अपडेट बाजार को हिला सकता है। अमेरिकी प्रतिनिधि मंडल भारत पहुंच चुका है और दोनों देशों के बीच बातचीत को “सकारात्मक दिशा” में आगे बढ़ते हुए बताया जा रहा है। निवेशकों की नजरें इस डील पर टिकी हैं क्योंकि इससे एक्सपोर्ट-इंपोर्ट और विदेशी निवेश के मोर्चे पर बड़ा असर पड़ सकता है।
कैसा रहा बीते हफ्ते बाजार का प्रदर्शन
पिछले हफ्ते भारतीय शेयर बाजार ने मजबूती दिखाई। निफ्टी 0.85% बढ़कर 25,327.05 पर बंद हुआ जबकि सेंसेक्स 721.53 अंक या 0.88% चढ़कर 82,626.23 पर पहुंचा। सेक्टोरल इंडेक्स में निफ्टी पीएसयू बैंक 4.83% की बढ़त के साथ सबसे ऊपर रहा। इसके अलावा निफ्टी रियल्टी (4.43%), निफ्टी एनर्जी (2.31%), निफ्टी पीएसई (2.19%) और निफ्टी सर्विसेज (0.95%) ने भी सकारात्मक रिटर्न दिया।
यह भी पढ़ें: घुटने पर आए अमेरिका सहित कई यूरोपीय देश, एयरपोर्ट पर साइबर अटैक से हाहाकार
कैसी रहीं एफआईआई और डीआईआई की गतिविधियां
विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने पिछले हफ्ते 1,327.38 करोड़ रुपये की बिकवाली की, जो हाल के हफ्तों में सबसे कम रही। वहीं घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने लगातार समर्थन जारी रखा और 11,177.37 करोड़ रुपये का निवेश किया। इससे बाजार को मजबूती मिली।
