Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

ग्रीनलाइन मोबिलिटी अपने बेड़े में जोड़ेगी 1500 एलएनजी ट्रक

  • Written By: नवभारत डेस्क
Updated On: May 29, 2024 | 03:53 PM

Representational Pic

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली. ग्रीन मोबिलिटी सॉल्यूशंस ग्रीनलाइन मार्च 2024 में समाप्त होने वाले चालू वित्त वर्ष में अपने बेड़े मे 1500 तरलीकृत प्राकृतिक गैस (एलएनजी) ट्रक जोड़ेगी। यह कंपनी एस्सार समूह का हिस्सा है। कंपनी का उद्देश्य भारत में भारी ट्रकिंग को डीकार्बोनाइज करना है। यह एलएनजी संचालित माल परिवहन को व्यापक रूप से अपनाने का मार्ग प्रशस्त कर रहा है। जो डीजल की तुलना में बेहतर माइलेज प्रदान करता है। इससे परिचालन लागत कम होती है।

ग्रीनलाइन के सीईओ आनंद मिमानी ने बताया कि मार्च 2024 तक ग्रीनलाइन 1500 एलएनजी संचालित ट्रकों को तैनात करेगी। इस समय लगभग 100 से 110 वाहन प्रयोग में हैं। इसके अलावा, लगभग 66 सीएनजी और एलएनजी टैंकर भी हैं।

वर्तमान में  कंपनी के कुल 160 से 170 वाहन चल रहे हैं। एक एलएनजी ट्रक पर आम तौर पर बीमा, आरटीओ, रोड टैक्स, ट्रेलर आदि सहित लगभग 75 लाख रूपए लागत होती है।

सम्बंधित ख़बरें

हवाई यात्रियों की जेब पर डाका! IndiGo की उड़ानें ₹10,000 तक महंगी, एक्शन में आई सरकार; दी कड़ी चेतावनी

कौन है ईरान का सबसे अमीर शख्स Pierre Omidyar? अंबानी-अडानी के मुकाबले कुल कितनी संपत्ती; जानें सबकुछ

मिडिल ईस्ट की जंग और ट्रंप का डर! Share Market में हाहाकार, क्या अब और गिरेगा मार्केट? जानें एक्सपर्ट्स की राय

तेजस की उड़ान में देरी पर HAL का सख्त एक्शन, अमेरिकी कंपनी GE पर ठोका जुर्माना; जानें क्या है पूरा विवाद

मिमानी ने बताया कि ग्रीनलाइन के पीछे का विचार पूरे लॉजिस्टिक्स मूल्य श्रृंखला को डीकार्बोनाइज करना था। उन्होंने कहा कि कंपनी ने सबसे पहले सीएनजी वाहनों (टाटा 151 और आयशर वाहन) के साथ शुरूआत की। जिसमें सीएनजी के लिए अधिकतम भार वहन सीमा 15 टन थीं।

ग्रीनलाइन के सीईओ ने बताया कि एलएनजी एक ऐसी जगह है। जिसे हम समझना चाहते थे। हम एलएनजी को ईंधन के रुप म  स्थानांतरित करना चाहते हैं। हम भारत में एलएनजी के कारण सबसे बड़े वर्चुअल पाइपलाइन मूवर्स में से एक हैं।  हमने सेल के साथ भागीदारी की और बहुत कुछ सीखा है।

उन्होंने एलएनजी से चलने वाले ट्रकों के लिए वित्त पोषण के बारे में बताया कि अभी तक वाहनों को कंपनी की इक्विटी के जरिए खरीदा गया है।

मिमानी ने बताया कि कंपनी बैंकों और एनबीएफसी के साथ चर्चा कर रही है, जो ट्रकों का वित्त पोषण करते हैं। उन्होंने कहा कि हमें एनबीएफसी (टीवीएस क्रेडिट) में से एक के साथ एक छोटी सी शुरुआत मिली है। जो नये वाहनों को निधि देने के लिए सहमत है। एचडीएफसी, आईसीआईसीआई जैसे अन्य बैंकों के साथ भी चर्चा की जा रही है। हालांकि, एलएनजी ट्रक माल वाहन क्षेत्र में नए हैं। ऐसे में कुछ बैंकरों की अपनी आशंकाएं भी हैं। लेकिन हमें पूरी उम्मीद है कि आने वाले दिनों में वे हमें फंड देने के लिए राजी हो जाएंगे।

Greenline mobility to add 1500 lng trucks to its fleet

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 25, 2023 | 08:01 PM

Topics:  

  • Business News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.