पीयूष गोयल ने रियल स्टेट कारोबारियों को दिलाया भरोसा, फाइनेंस के लिए RBI के सामने उठाएंगे मुद्दा
‘कनफेडरेशन ऑफ रियल एस्टेट डेवलपर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया' यानी क्रेडाई के देशभर में तकरीबन 14,000 रियल एस्टेट डेवलपर सदस्य हैं। क्रेडाई ने 23 से 26 सितंबर तक 'क्रेडाई नैटकॉन' सम्मेलन आयोजित किया है। इसमें रियल एस्टेट सेक्टर के 1,100 से अधिक प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं।
- Written By: अपूर्वा नायक
वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल (सौजन्य : सोशल मीडिया)
सिडनी : केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को आयोजित क्रेडाई के एक समारोह में रियल एस्टेट कारोबारियों को इस बात का भरोसा दिलाया है कि बाकी बिजनेस की ही तरह इस सेक्टर को भी फाइनेंस की सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक यानी आरबीआई के सामने मुद्दा उठाएंगे।
मंत्री ने यह भी आश्वासन दिया कि वह रियल एस्टेट प्रोजेक्ट के लिए तेजी से मंजूरी के लिए राज्य सरकारों तथा शहरी स्थानीय निकायों से बात करेंगे, बशर्ते बिल्डर भ्रष्टाचार मुक्त ट्रांसपरेंट तरीके से कारोबार करने का वादा करें। रियल एस्टेट क्षेत्र के शीर्ष संगठन क्रेडाई द्वारा यहां आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गोयल ने कहा कि रियल एस्टेट संबंधी अधिनियम रेरा ने रियल एस्टेट सेक्टर में पारदर्शिता और निश्चितता ला दी है।
रोजगार जनरेट हो
उन्होंने कहा, ‘‘ स्पष्ट रूप से आपका यानी रियल एस्टेट क्षेत्र बेहतरीन काम कर रहा है और अत्यधिक योगदान दे रहा है,चाहे वह रोजगार जनरेशन हो, राष्ट्र की आवश्यकताओं को पूरा करना हो, टैक्स तथा जीएसटी में योगदान देना हो।” मंत्री ने कहा कि जब से रेरा लागू किया गया है ‘‘ आप इस बात की सराहना करेंगे कि इसके जरिये जो अनुशासन लाया गया है, वह ईमानदार तथा निष्ठावान डेवलपर के लिए अच्छा है।”
सम्बंधित ख़बरें
पासवर्ड और ओटीपी के बिना कैसे सुरक्षित होंगे बैंक खाते? ऑनलाइन फ्रॉड रोकने के लिए आ रही है नई टेक्नोलॉजी
देश पर बढ़ा विदेशी कर्ज, ₹72,00,000 करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ा; आम आदमी पर क्या असर?
भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में 1 अरब डॉलर की उछाल, $672.5 अरब के पार पहुंचा फॉरेक्स रिजर्व; देखें ताजा अपडेट
बैंकों की दादागिरी खत्म! रिजर्व बैंक ने बदला पेंशन से जुड़ा ये नियम, अब हर कटौती से पहले मिलेगी जानकारी
अधिक ईमानदार सिस्टम
पीयूष गोयल ने कहा, ‘‘ अब हमारे पास अधिक ईमानदार सिस्टम है। भगवान का शुक्र है कि अब बहुत से बेईमान डेवलपर सिस्टम से बाहर हो गए हैं और अब बैंकर भी इस सेक्टर के फाइनेंसिंग को लेकर अधिक भरोसा दिखा रहे हैं।”
अधिक जोर देने की जरूरत
क्रेडाई के अध्यक्ष बोमन ईरानी के रियल एस्टेट को बाकी बिजनेस की तरह फाइनेंस नहीं मिलने के सवाल करने पर गोयल ने कहा कि वह इस मुद्दे को आरबीआई और वित्त मंत्रालय के समक्ष उठाएंगे। उन्होंने कहा, ‘‘ यदि आपको लगता है कि इसपर और अधिक जोर देने की जरूरत है, तो सरकार क्रेडाई और आपके विभिन्न संगठनों के साथ मिलकर काम करने पर खुश होगी।”
आरबीआई को लेकर समस्या
गोयल ने कहा, ‘‘ यदि भारतीय रिजर्व बैंक यानी आरबीआई को लेकर कोई समस्या है तो मैं इसपर चर्चा करने और इसे केंद्रीय बैंक तथा वित्त मंत्रालय के समक्ष उठाने के लिए तैयार हूं, क्योंकि उद्योग मंत्री के तौर पर आप लोग मुझसे जुड़े हैं।”
ये भी पढ़े :- जल्द बढ़ेगा रियल एस्टेट बाजार का साइज, क्रेडाई-कोलियर्स ने जारी की रिपोर्ट
शॉर्टकट अपनाने की कोशिश नहीं
मंत्री ने साथ ही कहा, ‘‘ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का कहना है कि ‘न खाऊंगा, न खाने दूंगा’ और आप सभी को भी यह संकल्प करना होगा कि आप शॉर्टकट अपनाने की कोशिश नहीं करेंगे। यदि आपका बिजनेस नियमों के तहत काम करने के लिए तैयार है, तो मैं आपके साथ आऊंगा और इस दिशा में काम करूंगा।”
एनबीसी से महंगा लोन लेने पर मजबूर
इससे पहले, क्रेडाई के अध्यक्ष ईरानी ने कहा कि उद्योग को सस्ती कीमत पर जमीन, सरल भवन उपनियम और अंतिम छोर तक बेसिक इंफ्रास्क्रचर की जरूरत है। फाइनेंशियल प्रॉब्लम्स पर क्रेडाई के अध्यक्ष बोमन ईरानी ने कहा कि रियल एस्टेट डेवलपर को जमीन खरीदने के लिए बैंकों से लोन नहीं मिलता है। उन्होंने कहा, ‘‘ हमें किसी भी अन्य बिजनेस की तरह बैंक से फाइनेंस की सुविधा मिलना जरूरी है, ऐसा ना होने पर हमें नॉन बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी से महंगा लोन लेने के लिए मजबूर होना पड़ता है।”
14,000 रियल एस्टेट डेवलपर सदस्य
‘कनफेडरेशन ऑफ रियल एस्टेट डेवलपर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया’ यानी क्रेडाई के देशभर में तकरीबन 14,000 रियल एस्टेट डेवलपर सदस्य हैं। क्रेडाई ने 23 से 26 सितंबर तक ‘क्रेडाई नैटकॉन’ सम्मेलन आयोजित किया है। इसमें रियल एस्टेट सेक्टर के 1,100 से अधिक प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
