DA Hike: सरकारी कर्मचारियों की मौज, लंबे इंतजार के बाद DA में बढ़ोतरी; जानें आपके पे-लेवल पर कितनी बढ़ेगी सैलरी
DA Hike: महंगाई भत्ता यानी DA कर्मचारियों की बेसिक सैलरी का एक हिस्सा होता है, जो बढ़ती महंगाई के असर को कम करने के लिए दिया जाता है। यह हर 6 महीने में संशोधित किया जाता है।
- Written By: मनोज आर्या
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
DA Hike Latest Updates: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए सरकार ने बड़ी खुशखबरी दी है। वित्त मंत्रालय (Ministry of Finance) ने सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में 2% की बढ़ोतरी का ऐलान किया है। अब DA 58% से बढ़कर 60% हो गया है, जो 1 जनवरी 2026 से लागू माना जाएगा। इसका सीधा फायदा लाखों कर्मचारियों और पेंशनर्स को मिलेगा। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।
महंगाई भत्ता यानी DA (Dearness Allowance) कर्मचारियों की बेसिक सैलरी का एक हिस्सा होता है, जो बढ़ती महंगाई के असर को कम करने के लिए दिया जाता है। यह हर 6 महीने में संशोधित किया जाता है और इसकी गणना ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (All India Consumer Price Index -AICPI) के आधार पर होती है।
2% DA बढ़ने से सैलरी पर क्या असर?
DA सीधे आपकी बेसिक पे (Basic Pay) पर लागू होता है, यानी 2% की बढ़ोतरी का मतलब है कि आपकी बेसिक सैलरी का 2% अतिरिक्त हर महीने मिलेगा।
सम्बंधित ख़बरें
शेयर मार्केट में गिरावट का असर, टॉप-7 कंपनियों का मार्केट कैप ₹2.16 लाख करोड़ घटा, TCS को सबसे ज्यादा नुकसान
Share Market Outlook: सोमवार को कैसा रहेगा शेयर बाजार? ये अहम फैक्टर्स तय करेंगे मार्केट की चाल
Gold-Silver Rate Today: आज भारत में सोने और चांदी का भाव, जानिए अपने शहर में नई कीमतें
भीषण गर्मी ने बढ़ाई बिजली की किल्लत, भारत में पहली बार 252.07 गीगावाट पहुंची डिमांड; टूटा पुराना रिकॉर्ड
नीचे आसान उदाहरण से समझें
लेवल-1 कर्मचारी (बेसिक पे ₹18,000)
पहले DA (58%) = ₹10,440
नया DA (60%) = ₹10,800
मासिक बढ़ोतरी = ₹360
लेवल-4 कर्मचारी (Basic Pay ₹25,500)
पहले DA = ₹14,790
नया DA = ₹15,300
मासिक बढ़ोतरी = ₹510
लेवल-7 कर्मचारी (Basic Pay ₹44,900)
पहले DA = ₹26,042
नया DA = ₹26,940
मासिक बढ़ोतरी ≈ ₹898
लेवल-10 कर्मचारी (Basic Pay ₹56,100)
पहले DA = ₹32,538
नया DA = ₹33,660
मासिक बढ़ोतरी =₹1,122
यानी जितनी ज्यादा बेसिक सैलरी होगी, उतना ज्यादा फायदा मिलेगा।
| लेवल | बेसिक पे | करंट सैलरी | सैलरी विद 2% हाइक | अंतर |
|---|---|---|---|---|
| Level 1 | ₹18,000 | ₹28,440 | ₹28,800 | ₹360 |
| Level 2 | ₹19,900 | ₹31,442 | ₹31,840 | ₹398 |
| Level 3 | ₹21,700 | ₹34,286 | ₹34,720 | ₹434 |
| Level 4 | ₹25,500 | ₹40,290 | ₹40,800 | ₹510 |
| Level 5 | ₹29,200 | ₹46,136 | ₹46,720 | ₹584 |
| Level 6 | ₹35,400 | ₹55,932 | ₹56,640 | ₹708 |
| Level 7 | ₹44,900 | ₹70,942 | ₹71,840 | ₹898 |
| Level 8 | ₹47,600 | ₹75,208 | ₹76,160 | ₹952 |
| Level 9 | ₹53,100 | ₹83,898 | ₹84,960 | ₹1,062 |
| Level 10 | ₹56,100 | ₹88,638 | ₹89,760 | ₹1,122 |
| Level 11 | ₹67,700 | ₹1,06,966 | ₹1,08,320 | ₹1,354 |
| Level 12 | ₹78,800 | ₹1,24,504 | ₹1,26,080 | ₹1,576 |
| Level 13 | ₹1,23,100 | ₹1,94,498 | ₹1,96,960 | ₹2,462 |
| Level 13A | ₹1,31,100 | ₹2,07,138 | ₹2,09,760 | ₹2,622 |
| Level 14 | ₹1,44,200 | ₹2,27,836 | ₹2,30,720 | ₹2,884 |
| Level 15 | ₹1,82,200 | ₹2,87,876 | ₹2,91,520 | ₹3,644 |
| Level 16 | ₹2,05,400 | ₹3,24,532 | ₹3,28,640 | ₹4,108 |
| Level 17 | ₹2,25,000 | ₹3,55,500 | ₹3,60,000 | ₹4,500 |
| Level 18 | ₹2,50,000 | ₹3,95,000 | ₹4,00,000 | ₹5,000 |
किन लोगों को मिलेगा फायदा?
इस DA बढ़ोतरी से लगभग 50 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 65 लाख पेंशनर्स को फायदा मिलेगा, जिसमें रक्षा कर्मी और रेलवे कर्मचारी भी शामिल हैं।
यह भी पढ़ें: शेयर मार्केट में गिरावट का असर, टॉप-7 कंपनियों का मार्केट कैप ₹2.16 लाख करोड़ घटा, TCS को सबसे ज्यादा नुकसान
DA कैलकुलेशन में क्या बदलाव?
सरकार के अनुसार DA को सैलरी का अलग हिस्सा ही माना जाएगा। 50 पैसे से ऊपर की राशि को अगले रुपये में राउंड ऑफ किया जाएगा। बेसिक पे (Basic Pay) वही होगा, जो 7वें वेतन आयोग के पे मैट्रिक्स (Pay Matrix) के अनुसार (कोई अन्य भत्ता शामिल नहीं होगा) है।
