किसानों को जल्द बड़ी राहत, इस दिन खाते आएगी पीएम किसान की 20वीं किस्त
PM Kisan 20th Installment: पीएम किसान योजना की किस्त जल्द ही आने वाली है, इसलिए इसके पात्र किसानों को भुगतान विफलता से बचने के लिए उससे पहले इसे पूरा करना होगा।
- Written By: मनोज आर्या
प्रतीकात्मक तस्वीर, (सोर्स-सोशल मीडिया)
PM Kisan 20th Installment: देश के करोड़ों किसानों के लिए एक खुशखबरी है। सरकार जल्द ही प्रधानमंत्री किसान योजना की 20वीं किस्त जारी करने जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स से मुताबिक, पीएम मोदी 18 जुलाई को किसान योजना के अगले किस्त का ऐलान करने वाले हैं। गौरतलब है कि इस दिन पीएम मोदी बिहार के मोतीहारी दौरे पर जाने वाले हैं, यहां वह कई बड़ी घोषणाएं कर सकते हैं। हालांकि, अभी अधिकारिक रूप से इस संबंध में कुछ नहीं कहा गया है। इस योजना की पिछली (19वीं) किस्त फरवरी 2025 में जारी किया गया था।
संबंधित विभाग द्वारा पात्र किसानों को सलाह दी गई है कि वे जल्द से जल्द पीएम किसान योजना से जुड़ी सभी प्रक्रियाएं (ई-केवाईसी से लेकर लाभार्थी सूची में नाम जुड़वाने तक) पूरी कर लें, ताकि जब डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से राशि वितरित की जाए, तो उन्हें किसी भी तरह की कोई समस्या का सामना न करना पड़े।
इस प्रोसेस के तहत लिस्ट में देखें अपना नाम
- अधिकारिक पीएम किसान पोर्टल http://pmkisan.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर स्क्रॉल के बाद, किसान कॉर्नर में, लाभार्थी सूची पर क्लिक करें।
- अपना राज्य, जिला, उप-जिला, ब्लॉक, गांव इंटर करें।
- अपने गांव के लाभार्थियों की लिस्ट में देखने लके लिए रिपोर्ट प्राप्त करें पर क्लिक करें।
सेल्फ-रजिस्टर्ड किसानों के लिए
जिन किसानों ने सीएससी सेंटर या ऑनलाइन के जरिए अपना रजिस्ट्रेशन कराया है, वे इन प्रोसेस को फॉलो करते हुए अपनी स्वीकृति स्थिति की जांच कर सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
आम जनता को एक और झटका! हर LPG सिलेंडर पर देना होगा टैक्स, समझिए क्या है पूरा मामला
बुल्स और बियर्स की जंग के बाद संभला बाजार,152 अंक चढ़कर बंद हुआ सेंसेक्स; जानिए किन शेयरों ने भरी उड़ान
धूत ट्रांसमिशन का IPO आया, 829 से 871 रुपये तय हुआ प्राइस बैंड, जानें निवेश की पूरी डिटेल
Share Market में मंदी की आहट? लगातार बढ़त के बाद औंधे मुंह गिरा बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में भारी गिरावट
- पीएम किसान पोर्टल http://pmkisan.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर किसान कॉर्नर ऑपशंस में सेल्फ-रजिस्टर्ड किसान/सीएसी किसानों की स्थिति पर क्लिक करें।
- अपनी स्थिति सत्यापित करने के लिए अपना आधार नंबर इंटर करें और कैप्चा भरें।
किसी भी सवाल के लिए अपने संपर्क सूत्र को कैसे सर्च करें?
योजना के पात्र लाभार्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अपने डिटेल वेरिफिकेशन करें और ई-केवाईसी विफलता, गलत बैंक डिटेल, आधार मिलान न होना या मोबाइल नंबर में गलती जैसी समस्याओं के मामले में सही संपर्क सूत्र (पीओसी) से संपर्क करें।
ये भी पढ़ें: महंगी हो जाएगी Mercedes Benz की सवारी, सितंबर से बढ़ जाएंगे वाहनों के दाम
ई-कैसे कैसे करें?
पीएम किसान योजना की किस्त जल्द ही आने वाली है, इसलिए इसके पात्र किसानों को भुगतान विफलता से बचने के लिए उससे पहले इसे पूरा करना होगा। सभी पीएम किसान लाभार्थियों के लिए ई-केवाईसी (इलेक्ट्रॉनिक नो योर कस्टमर) अनिवार्य है। इसके बिना, आपका नाम लाभार्थी सूची से हटाया जा सकता है। योजना की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, पीएम किसान पंजिकृत किसानों के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य है।
