क्या इस बजट में महिलाओं को मिलेगा सम्मान, एमएसएससी का होगा विस्तार
केंद्रीय बजट 2023 में लिमिटेड समय के निवेश अवसर के तौर पर इस महिला सम्मान बजट सर्टिफिकेट ने महिलाओं के वित्तीय भागीदारी और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभायी है।
- Written By: अपूर्वा नायक
महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट (सौ. सोशल मीडिया )
नई दिल्ली : सरकार ने महिलाओं में बचत को बढ़ावा देने के लिए महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट पेश किया था, जो महिलाओं के लिए एकमुश्त स्मॉल सेविंग स्कीम है। ये स्कीम मार्च 2025 तक महिलाओं के लिए उपलब्ध रहने वाली है। इस स्कीम को आम बजट 2023-24 में आजादी का अमृत महोत्सव के हिस्से के तौर पर घोषित किया गया था। हालांकि इस स्कीम को सिर्फ 2 साल तक के लिए ही शुरू किया गया था। महिलाओं को ध्यान में रखते हुए फंडिंग को बढ़ाने की सख्त जरूरत है। हालांकि अभी साफ तौर पर ये नहीं कहा जा सकता है कि इस स्कीम का विस्तार किया जाएगा या नहीं। आइए इस स्कीम से जुड़ी और भी जानकारी जानते हैं।
कुछ विशेष सूत्रों के द्वारा ये कहा जा रहा है कि केंद्रीय बजट 2023 में लिमिटेड समय के निवेश अवसर के तौर पर इस महिला सम्मान बजट सर्टिफिकेट ने महिलाओं के वित्तीय भागीदारी और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभायी है। इस स्कीम में महिलाओं को 7.5 रिटर्न मिलता है। हालांकि ये स्कीम में किसी भी प्रकार का कोई टैक्स बेनिफिट नहीं मिलता है। साथ ही इस स्कीम में ज्यादा से ज्यादा 2 लाख रुपये तक का ही निवेश किया जा सकता है। ये बजट प्रमुख तौर पर कम आय वाली महिलाओं के समूह के लिए डिजाइन की गई है।
जानकारों के अनुसार बताया जा रहा है कि ये स्कीम 31 मार्च 2025 को खत्म हो सकती है। यदि इस स्कीम को आने वाले सालों के लिए आगे बढ़ाया जाता है, तो महिलाओं की फाइनेंशियल इंडीपेंडेंस को और भी मजबूत किया जा सकता है। जिस तरह से सरकार महिलाओं को ध्यान में रखकर बनायी गयी नीतियों पर फोकस किए हुए है। इससे ये बात साफ हो गई है कि इस योजना को आगे भी बढ़ाया जा सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
Budget 2026 Wishlist: टैक्स राहत से लेकर सस्ती शिक्षा तक, जानें क्या है आम आदमी की विशलिस्ट
Budget 2026: रेलवे के लिए हो सकता है 2.80 लाख करोड़ का रिकॉर्ड आवंटन, AI और स्लीपर वंदे भारत का दिखेगा जलवा
Budget 2026: मेडिकल डिवाइस इंडस्ट्री की मांग, आयात शुल्क बढ़ाकर 10-15% करने की अपील
बाल संगोपन योजना के 47 आवेदन पत्रों का वितरण, 300 से अधिक एकल महिलाओं ने लिया भाग
बिजनेस की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट की खास बातें
इस स्कीम में न्यूनतम निवेश 1,000 रुपये है, साथ ही इसमें 100 रुपये के कई डिपॉजिट किए जा सकते हैं। इस अकाउंट में ज्यादा से ज्यादा 2 लाख रुपये तक का निवेश किया जा सकता है। इस स्कीम के अंतर्गत निवेशक को हर साल 7.5 प्रतिशत का रिटर्न मिलता है। जिसे क्वॉटरली तौर पर एडजस्ट किया जाता है और इसके खत्म होते समय भुगतान के साथ अकाउंट में डिपॉजिट किया जाता है। अगर नियमों का उल्लंघन करके अकाउंट खोला गया है या फिर डिपॉजिट किया जाता है, तो उस पर पोस्ट ऑफिस सेविंग अकाउंट की दर पर इंटरेस्ट मिलेगा।
