-
शनि, 8 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Utility News »
- Banks Will Be Closed For 6 Days This Week With 5 Consecutive Holidays
इस हफ्ते 6 दिन बंद रहेंगे बैंक, 5 दिन तो लगातार छुट्टी, क्रिसमस का जश्न फीका न पड़ जाए
- Written By: रंजन कुमार
Christmas Holidays: आज से शुरू हो रहे नए सप्ताह में क्रिसमस और महीने के चौथे शनिवार के साथ रविवार के दिन देशभर के सभी बैंक बंद रहेंगे। इस महीने कुल 19 दिन बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में जरूरी काम निपटा लें।

एसबीआई बैंक। इमेज-एआई
Bank Holidays in December 2025: दिसंबर के साथ-साथ साल 2025 भी अपने आखिरी पड़ाव पर है। कुछ दिनों के बाद ये अपनी खट्टी-मीठी यादों के साथ विदा हो जाएगा। क्रिसमस और न्यू ईयर जैसे प्रमुख त्योहार और उत्सव वाले दिसंबर में बैंकों की लंबी छुट्टियां शामिल हैं। 22 दिसंबर से शुरू हो रहे इस सप्ताह में अलग-अलग राज्यों के बैंक 7 दिनों में से 6 दिन बंद रहेंगे।
इतना ही नहीं दो राज्यों में इस हफ्ते लगातार 5 दिन बैंकों की छुट्टी रहेगी। ऐसे बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट देख लें, ताकि आप समय पर अपने जरूरी काम निपटा सकें। ऐसा न हो की क्रिसमस का जश्न फीका पड़ जाए। आप त्योहार पर शॉपिंग न कर पाएं।
इस महीने में 19 दिन बंद रहेंगे बैंक
इस महीने में 4 रविवार और 2 शनिवार की छुट्टियों के अलावा अलग-अलग राज्यों में त्योहारों की 13 छुट्टियां रहेंगी। इस तरह इस महीने में अलग-अलग राज्यों में कुल 19 दिन बैंकों की छुट्टी रहेगी। 7, 14, 21 और 28 दिसंबर को रविवार की वजह से सभी बैंक बंद रहेंगे। 13 और 27 दिसंबर को महीने के दूसरे और चौथे शनिवार की वजह से सभी बैंक बंद रहेंगे। 22 दिसंबर से शुरू हो रहे सप्ताह में क्रिसमस और महीने के चौथे शनिवार के साथ रविवार के दिन देश भर के सभी बैंक बंद रहेंगे। कुछ अन्य मौकों पर भी बैंकों की छुट्टी रहेगी।
सम्बंधित ख़बरें
बदल गई Death और Birth Registration की प्रक्रिया! अब देरी की तो लगाना पड़ेगा कोर्ट का चक्कर
क्या आपका भी मोबाइल मेट्रो में छूट गया है? वापस पाने के लिए जरूर अपनाएं यह आसान तरीका
ITR Refund: इनकम टैक्स फाइलिंग के बाद कब आएगा आपका रिफंड, ऐसे चेक करें पैसा और अपना लाइव स्टेटस
Corporate Rules 2026: जेपीसी ने घटाया पेनल्टी का बोझ, MD बनने की उम्र अब 18 साल
इस हफ्ते कब-कब बंद रहेंगे बैंक
22 दिसंबर: सिक्किम में लोसूंग/नामसूंग के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे।
24 दिसंबर: क्रिसमस की पूर्व संध्या पर मिजोरम, नागालैंड और मेघालय में सभी बैंकों की छुट्टी रहेगी।
25 दिसंबर: क्रिसमस पर पूरे देश में सभी बैंकों की छुट्टी रहेगी।
26 दिसंबर: मिजोरम, नागालैंड, मेघालय में क्रिसमस पर सभी बैंक बंद रहेंगे।
27 दिसंबर: नागालैंड में क्रिसमस सेलिब्रेशन के लिए बैंक बंद रहेंगे।
27 दिसंबर: चौथे शनिवार के मौके पर पूरे देश के सभी बैंकों की छुट्टी रहेगी।
28 दिसंबर: रविवार को देश भर के सभी बैंक बंद रहेंगे।
यह भी पढ़ें: अगले सप्ताह 4 दिन बंद रहेंगे बैंक, प्लान कर लें अपना कामकाज
इन राज्यों में लगातार 5 दिन होगी बैंकों की छुट्टी
पूर्वोत्तर के राज्यों में बैंकों की लंबी छुट्टियां रहेंगी। मिजोरम और नागालैंड में 24, 25, 26, 27, 28 दिसंबर को बैंकों की छुट्टी रहेगी। इसके अलावा मेघालय में 24, 25, 26, 27, 28 दिसंबर को लगातार 5 दिन बैंक बंद रहेंगे। 29 को बैंक खुलेंगे। फिर 30 को बैंकों की छुट्टी रहेगी। 27 दिसंबर को महीने का चौथा शनिवार और 28 दिसंबर को रविवार की छुट्टी रहेगी। बाकी दिन स्थानीय त्योहारों और मौकों पर बैंकों की छुट्टी रहेगी।
Banks will be closed for 6 days this week with 5 consecutive holidays
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
स्लीपर कोच में पकड़ा गया जनरल टिकट वाला यात्री, TTE ने काटा फाइन तो बना दिया उसका स्केच; आंखों में आ गए आंसू
Aug 08, 2026 | 04:02 PMपुणे में CNG संकट से हाहाकार; ऑटो-टैक्सी के पहिए थमे, MNGL की नाकामी के खिलाफ पेट्रोल डीलर्स पहुंचे दिल्ली
Aug 08, 2026 | 03:53 PMमुरैना: मरीजों की जगह प्याज ढो रही एम्बुलेंस, दो एम्बुलेंस में भरकर लाई गईं प्याज की बोरियां- देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 03:49 PMदिल्ली की सड़क बनी ‘बोटिंग रूट’! जलभराव के बीच शख्स ने राफ्ट पर बैठकर की सवारी, वीडियो वायरल
Aug 08, 2026 | 03:48 PMOpenAI ला रहा है अपना पहला AI गैजेट, डोनट जैसा दिखेगा डिवाइस, बिना स्क्रीन करेगा ये बड़े काम
Aug 08, 2026 | 03:43 PMबॉलीवुड स्टार होने का नहीं मिला फायदा, अमिताभ बच्चन के पड़ोस में घर खरीदने से पहले देना पड़ा इंटरव्यू
Aug 08, 2026 | 03:42 PMJPSC-JSSC विवाद पर दूसरे दौर की वार्ता बेनतीजा, छात्रों ने 10 अगस्त को विधानसभा घेराव करने का किया एलान
Aug 08, 2026 | 03:38 PMवीडियो गैलरी

सोनीपत वीडियो कॉल अंतिम संस्कार में सबसे बड़ा मोड़! वृद्धाश्रम के संचालक ने खोला 5100 रुपये का असली राज- VIDEO
Aug 07, 2026 | 10:47 PM
जंतर-मंतर वाले बिरयानी बाबा जुनैद झारखंड पहुंचे, फंडिंग और पेपर लीक को लेकर कर दिए बड़े खुलासे! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:54 PM
स्टेशन पर अचानक फूट-फूटकर रोने लगा शख्स, वीडियो देख सोशल मीडिया पर भर आईं लोगों की आंखें! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:23 PM
मोहन भागवत की बात BJP वाले ही नहीं मानते! CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा हमला, देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 06:08 PM
संभल में वर्दी वाले इंस्पेक्टर पर गिरी गाज! मुस्लिम नेता के पैर छूने का VIDEO वायरल होने से मचा बवाल
Aug 06, 2026 | 09:32 PM
क्या महाराष्ट्र में कोई बड़ा खेल करने वाले हैं प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवार से अचानक हुई मुलाकात, देखें VIDEO
Aug 06, 2026 | 08:55 PM














