Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 25 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Gold-Silver Rate Today: आज चांदी में 2523 रुपये और सोना में 576 रुपये की उछाल, जानें अपने शहर का भाव

Gold-Silver Rate Today 08 May: बाजार खुलते ही चांदी और सोना की कीमतों में बदलाव नजर आया। MCX पर चांदी 2,61,063 पर पहुंच गई और सोना 1,52,837 पर था, जिससे सर्राफा बाजार में हलचल देखी जा रही है।

  • Written By: प्रिया सिंह
Updated On: May 08, 2026 | 11:05 AM

आज सोने-चांदी का भाव (सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Gold-Silver Rate Today In India: आज हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन सर्राफा बाजार में कीमती धातुओं की कीमतों में MCX की वर्तमान दरों के अनुसार बदलाव दर्ज किया गया है। सोने और चांदी की कीमतों में आई इस नई तेजी से निवेशकों और खरीदारों के बीच भारी हलचल मच गई है। MCX की ताजा अपडेट के अनुसार चांदी की कीमत में 2,523 रुपये की शानदार तेजी आई। वहीं दूसरी ओर आज सोने के भाव भी करीब 576 रुपये तक महंगा हुआ।

MCX पर आज चांदी 2,59,999 रुपये के भाव पर बड़े जोरदार तरीके से खुली थी और 2,61,811 तक गई। लेकिन MCX की वर्तमान दर के अनुसार सुबह 9.15 बजे चांदी 2,523 रुपये की तेजी के साथ 2,61,063 रुपये पर ट्रेड कर रही थी। इसी तरह सोना आज बाजार में 1,52,672 रुपये की कीमत पर खुलकर आगे बढ़ा। वर्तमान में सुबह 9.15 बजे यह 576 रुपये की तेजी के साथ 1,52,837 रुपये पर ट्रेड कर रहा है।

सर्राफा बाजार की स्थिति

MCX पर सोने और चांदी की वर्तमान कीमतों में तेजी के बीच सर्राफा बाजार में आज थोड़ी गिरावट भी देखी गई है। आज 24 कैरेट वाला सोना 320 रुपये की गिरावट के साथ 1,52,680 रुपये की कीमत पर ट्रेड कर रहा है। वहीं 22 कैरेट वाला सोना 300 रुपये की हल्की गिरावट के साथ 1,39,950 रुपये के स्तर पर आ गया है।

सम्बंधित ख़बरें

औद्योगिक विकास की नई रूपरेखा तैयार करेगा CMIA, ‘नीति से निर्मिति’ के मंत्र के साथ नई टीम का ऐलान

Adani Group Investment: अदाणी ग्रुप ने हार्ड इंफ्रास्ट्रक्चर में किया 1.5 लाख करोड़ का बड़ा निवेश

Explainer: शिप रीसाइक्लिंग का किंग बना भारत, जानिए कैसे समुद्र का कबाड़ बना देश के लिए ‘सोना’ जितना कीमती?

Gold-Silver Rate Today: सोने-चांदी के भाव में भयंकर गिरावट, 7 महीने के निचले स्तर पर आए रेट, जानें ताजा भाव

विभिन्न शहरों में रेट

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने का भाव 1,52,880 रुपये और 22 कैरेट का 1,40,100 रुपये है। मुंबई और कोलकाता में 24 कैरेट सोना 1,52,680 रुपये जबकि चेन्नई में यह 1,53,840 रुपये के भाव पर है। लखनऊ और कानपुर जैसे प्रमुख शहरों में 24 कैरेट सोने की कीमत आज 1,52,880 रुपये दर्ज की गई है।

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के ताजा आंकड़ों के अनुसार गुरुवार को बाजार बंद होने तक चांदी काफी मजबूत हुई थी। चांदी की कीमत में 7,000 रुपये की भारी बढ़त देखी गई और यह 2,61,500 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। लगातार चौथे दिन चांदी की कीमतों में यह शानदार तेजी औद्योगिक मांग में बेहतरी के कारण दर्ज की गई है।

यह भी पढ़ें: Share Market: मीडिल ईस्ट में युद्ध के डर से शेयर बाजार धड़ाम, सेंसेक्स 77631 तो 24233 अंक नीचे खुला निफ्टी

अंतरराष्ट्रीय बाजार का असर

विशेषज्ञों के अनुसार डॉलर में आई गिरावट और अमेरिका-ईरान शांति समझौते की उम्मीदों से सकारात्मक माहौल बना है। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमतों में भी तीन फीसदी से ज्यादा की बड़ी गिरावट आई है। वैश्विक बाजारों में हाजिर सोना 0.9 फीसदी की जोरदार बढ़त के साथ 4,734.28 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया है।

Gold silver rate today in india may 08 2026 check rates in mumbai pune nagpur delhi

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 08, 2026 | 11:05 AM

Topics:  

  • Business News
  • Gold Price
  • Gold-Silver Rate
  • MCX Gold Rate
  • Silver Price

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.