आज भारत में सोने-चांदी का भाव (सोर्स-डिजाइन) 
बिज़नेस

Gold-Silver Rate Today: हफ्ते के पहले दिन सस्ता हुआ सोना और चांदी, जानें आज के ताजा भाव

Gold-Silver Rate Today 22 Dec: सप्ताह के पहले दिन सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट आई है। दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 1,34,320 रुपये है, जबकि चांदी फिसलकर 2,13,900 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है।

प्रिया सिंह

Gold-Silver Rate Today In India: भारतीय सर्राफा बाजार में सोमवार, 22 दिसंबर को सोने और चांदी की कीमतों में मामूली नरमी देखी गई है। पिछले एक सप्ताह से जारी बढ़त के बाद हफ्ते के पहले दिन निवेशकों को कीमतों में कुछ राहत मिली है।

वैश्विक स्तर पर उतार-चढ़ाव और स्थानीय मांग में कमी के चलते दिल्ली से लेकर मुंबई तक भाव नीचे आए हैं। हालांकि, लंबी अवधि के निवेश के लिहाज से विशेषज्ञ अभी भी पीली धातु में तेजी की संभावना जता रहे हैं।

प्रमुख शहरों में सोने का ताजा भाव

देश की राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 1,34,320 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है, वहीं 22 कैरेट सोने का भाव 1,23,140 रुपये है। आर्थिक राजधानी मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में 24 कैरेट गोल्ड 1,34,170 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। अहमदाबाद और भोपाल जैसे शहरों में 22 कैरेट सोने की कीमत 1,23,040 रुपये के स्तर पर बनी हुई है। पिछले एक सप्ताह के आंकड़ों को देखें तो सोने की कीमतों में औसतन 250 से 260 रुपये की मजबूती देखी गई थी, जिस पर आज ब्रेक लगा है।

चांदी की कीमतों में गिरावट का रुख

सोने के साथ-साथ चांदी की चमक भी आज कुछ फीकी पड़ी है। 22 दिसंबर को चांदी का भाव फिसलकर 2,13,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी चांदी का हाजिर भाव 65.85 डॉलर प्रति औंस पर देखा गया। दिलचस्प बात यह है कि पिछले एक सप्ताह में चांदी की कीमतों में 16,000 रुपये का बड़ा उछाल आया था। साल 2025 की शुरुआत से अब तक चांदी ने निवेशकों को 126 प्रतिशत का छप्परफाड़ रिटर्न दिया है, जो इसे निवेश का एक बेहतरीन विकल्प बनाता है।

शहरवार सोने की कीमतें (प्रति 10 ग्राम)

विभिन्न शहरों में सोने की कीमतों में टैक्स और लॉजिस्टिक्स के कारण थोड़ा अंतर होता है। लखनऊ, जयपुर और चंडीगढ़ में 24 कैरेट सोने का भाव 1,34,320 रुपये और 22 कैरेट का भाव 1,23,140 रुपये है। हैदराबाद और बेंगलुरु में 24 कैरेट सोना 1,34,170 रुपये प्रति 10 ग्राम पर उपलब्ध है।

निवेशकों को सलाह दी जाती है कि खरीदारी से पहले अपने नजदीकी शोरूम या आधिकारिक वेबसाइट पर हॉलमार्क वाले सोने के भाव जरूर चेक करें।

भविष्य का अनुमान, क्या और बढ़ेंगे दाम?

वैश्विक ब्रोकरेज फर्म गोल्डमैन सैक्स ने सोने को लेकर बेहद उत्साहजनक अनुमान जताया है। रिपोर्ट के मुताबिक, अगले साल दिसंबर तक सोना 4,900 डॉलर प्रति औंस के स्तर को छू सकता है।

दुनिया भर के केंद्रीय बैंकों द्वारा सोने की लगातार खरीदारी और वैश्विक अनिश्चितता के चलते कीमतों में उछाल जारी रहने की उम्मीद है। वर्तमान में अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का हाजिर भाव 4,322.51 डॉलर प्रति औंस के आसपास है। विशेषज्ञों का मानना है कि छोटी अवधि की गिरावट खरीदारी का अच्छा मौका हो सकती है।

नेपाल में बाढ़ से हाहाकार, मदद के लिए सबसे पहले आगे आया भारत; 10 टन राहत सामग्री भेजी, देखें लिस्ट

चीन में अजित डोभाल का बड़ा दांव, भारत-चीन सीमा वार्ता में 8 मुद्दों पर बनी बात, LAC पर शांति के लिए बड़ा कदम

मणिपुर दहलाने की साजिश नाकाम, 13 उग्रवादी गिरफ्तार, रॉकेट-ग्रेनेड से लैंडमाइन तक बड़े हथियार बरामद

तिब्बत में बाढ़ से तबाही, सद्गुरु के कैलाश यात्रा ग्रुप के लोग फंसे; 77 इमिग्रेशन सेंटर पर, देखें VIDEO

Explainer: नेपाल में अचानक क्यों आई भारी तबाही, क्या है वो असली वजह; जिसने तबाह की सैकड़ों जिंदगियां