Gold-Silver Rate: सोने-चांदी में लगी आग, सिल्वर फिर 2.50 लाख के पार; जानें इस हफ्ते कितना बढ़ा भाव
Gold-Silver Price: इस हफ्ते सोने और चांदी की कीमतों में तेजी की वजह अमेरिका और ईरान में बढ़ते तनाव को माना जा रहा है, जिसने कीमती धातुओं के दाम को ऊपर की ओर धकेलने का काम किया है।
- Written By: मनोज आर्या
सोना और चांदी, (प्रतीकात्मक तस्वीर)
Gold-Silver Price Update: सोने और चांदी की कीमतों में इस हफ्ते तेजी देखने को मिली है। सोने का दाम 2,300 रुपए प्रति 10 ग्राम से अधिक और चांदी की कीमतों में करीब 8,000 रुपए प्रति किलो का इजाफा हुआ है। इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का दाम बढ़कर 1,55,066 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है, जो कि पिछले हफ्ते इसी दिन 1,52,765 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
यह दिखाता है कि सोने की कीमतों में बीते एक हफ्ते के दौरान 2,301 रुपए प्रति 10 ग्राम का इजाफा हुआ है। 22 कैरेट सोने का दाम बढ़कर 1,42,040 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है, जो कि पहले 1,39,933 रुपए था। वहीं, 18 कैरेट सोने की कीमत 1,14,574 रुपए प्रति 10 ग्राम से बढ़कर 1,16,300 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है।
सोने के साथ चांदी में भी तेज उछाल
सोने के साथ चांदी की कीमतों में भी तेजी बनी हुई है। चांदी की कीमत एक हफ्ते में 7,881 रुपए बढ़कर 2,50,314 रुपए प्रति किलो हो गई है, जो कि बीते हफ्ते 2,42,433 रुपए प्रति किलो थी। हाजिर बाजार में 24 कैरेट के सोने ने 20 फरवरी को 1,55,066 रुपए प्रति 10 ग्राम का उच्चतम भाव छुआ। वहीं, न्यूनतम भाव 17 फरवरी को 1,51,195 रुपए प्रति 10 ग्राम का रहा।
सम्बंधित ख़बरें
Gold-Silver Rate Today: भारत में आज सोने-चांदी के भाव में गिरावट, जानिए अपने शहर में रेट
Gold-Silver Rate Today: देश में सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानें आज का भाव
Gold-Silver Rate Today: आज सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, जानिए सोने-चांदी का भाव
Gold Price Today: सोना-चांदी में लगी आग या सस्ता है बाजार, जानें आपके मार्केट का हाल, Video
सिल्वर का ऑल टाईम लो और हाई
चांदी ने 20 फरवरी को 2,50,314 रुपए प्रति किलो का उच्चतम भाव छुआ। वहीं, न्यूनतम भाव 17 फरवरी को 2,32,955 रुपए प्रति किलो का देखा गया। इस हफ्ते अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली है। सोना और चांदी का दाम क्रमश: 5,080.90 डॉलर प्रति औंस और 82.343 डॉलर प्रति औंस था, जो कि एक हफ्ते पहले 5,046.30 डॉलर प्रति औंस और 77.96 डॉलर प्रति औंस था।
इस हफ्ते कीमतों में क्यों आई उछाल
इस हफ्ते सोने और चांदी की कीमतों में तेजी की वजह अमेरिका और ईरान में बढ़ते तनाव को माना जा रहा है, जिसने कीमती धातुओं के दाम को ऊपर की ओर धकेलने का काम किया है। अब अमेरिका सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद जब राष्ट्रपति ट्रंप ने सभी देशों पर टैरिफ कम किया है तो इसका असर आने वाले हफ्ते में देखने को मिल सकता है और सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट आ सकती है।
यह भी पढ़ें: Gold-Silver Rate Today: सोने में रिकॉर्ड तेजी, चांदी के भाव भी बढ़े, जानें आपके शहर में आज का ताजा रेट
भविष्य का आर्थिक अनुमान
आर्थिक विश्लेषकों के अनुसार जब तक अंतरराष्ट्रीय सीमा विवाद और तनाव कम नहीं होते, तब तक कीमती धातुओं के भाव ऊंचे बने रहेंगे। जेपी मॉर्गन जैसी बड़ी संस्थाओं के भविष्यवाणियों ने सोने के बाजार में लंबी अवधि के निवेशकों के बीच भारी उत्साह पैदा कर दिया है। आने वाले हफ्तों में वैश्विक घटनाक्रम और अमेरिकी ब्याज दरें घरेलू बाजार में सोने और चांदी की दिशा तय करने में मुख्य भूमिका निभाएंगी।
