Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शुक्र, 7 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Gold-Silver Rate Today: सोने के दाम में रिकॉर्ड तेजी, 24 कैरेट सोना 1,53,800 के पार, जानें सोने-चांदी का भाव

Gold-Silver Rate Today 07 August: आज वैश्विक तेजी के बीच सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने का भाव बढ़कर 1,53,800 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया, जिससे बाजार में भारी उछाल दर्ज किया गया है।

  • Written By: प्रिया सिंह
Updated On: Aug 07, 2026 | 11:54 AM

सोने-चांदी का भाव (सोर्स- AI जनरेटेड)

Follow Us
Follow Us:

Gold-Silver Rate Today In India: आज राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी के दामों में भारी तेजी देखी जा रही है। वैश्विक स्तर पर बढ़ रही अनिश्चितता के कारण निवेशकों ने सुरक्षित निवेश के रूप में सोने की तरफ रुख किया है, जिससे भारतीय सर्राफा बाजार में भी इसके दाम आसमान छू रहे हैं।

देश के अंदर सोने की बढ़ती मांग और कमजोर डॉलर से घरेलू बाजार में सोने के भाव लगातार तीसरे सत्र में बढ़ गए हैं। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हाजिर सोना तेजी के साथ रिकॉर्ड स्तर पर है, जिससे निवेशकों को आने वाले दिनों में और अधिक तेजी की उम्मीद है।

सोने और चांदी की ताजा कीमतें

घरेलू बाजार में आज 24 कैरेट सोने की कीमतों में जबरदस्त उछाल है। दिल्ली के सर्राफा बाजार में इसका भाव बढ़कर 1,53,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है, जिसमें सभी टैक्स शामिल हैं। वहीं मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का वायदा भाव 0.5% बढ़कर 1,49,607 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया।

सम्बंधित ख़बरें

Share Market: शेयर बाजार में मंदी का माहौल! सेंसेक्स 438 और निफ्टी 97 अंक गिरकर लाल निशान पर खुला 

क्या UPI ट्रांजेक्शन पर लगेगा चार्ज? वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने साफ कर दी तस्वीर, जानें पूरी डिटेल

8th Pay Commission से पहले सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, 3% DA बढ़ोतरी के साथ 63% होगा महंगाई भत्ता!

11 LPA की नौकरी छोड़ शुरू किया वाटर प्योरिफिकेशन बिजनेस, अब सालाना 28.5 लाख की कमाई का दावा; पोस्ट हुआ वायरल

सोने के साथ चांदी के भाव में भी आज भारी तेजी देखी जा रही है। दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी का भाव बढ़कर 2,34,800 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। वहीं मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव 0.95% बढ़कर 2,27,990 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रहा है।

प्रमुख भारतीय शहरों में सोने के दाम

भारत के प्रमुख शहरों में आज 24 कैरेट सोने की कीमतें काफी ऊंची बनी हुई हैं। दिल्ली, लखनऊ और जयपुर में इसका भाव 1,49,860 रुपये प्रति 10 ग्राम है। इसके अलावा मुंबई और कोलकाता में सोने की कीमत 1,49,730 रुपये है, जबकि चेन्नई में यह रिकॉर्ड 1,50,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है।

बाजार विशेषज्ञों का क्या कहना है

लेमन मार्केट्स के गौरव गर्ग के अनुसार, कमजोर डॉलर और अमेरिकी बॉन्ड प्रतिफल में नरमी से सोने की मांग बढ़ी है। वहीं शेयरखान के प्रवीण सिंह ने बताया कि ईरान और ओमान के बीच होर्मुज समझौते से हाजिर सोने की कीमत बढ़कर अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगभग 4,260 डॉलर प्रति औंस के करीब पहुंच गई है।

यह भी पढ़ें: Share Market: शेयर बाजार में मंदी का माहौल! सेंसेक्स 438 और निफ्टी 97 अंक गिरकर लाल निशान पर खुला

चीन की ओर से बड़ी खरीदारी

वैश्विक बाजार में आई इस भारी तेजी का मुख्य कारण चीन के केंद्रीय बैंक पीपुल्स बैंक ऑफ चाइना द्वारा लगातार की जा रही सोने की खरीद है। चीन पिछले 20 महीनों से लगातार सोने की बड़ी खरीदारी कर रहा है। वह अपने सोने के सुरक्षित भंडार को लंदन से हटाकर धीरे-धीरे हांगकांग में जमा कर रहा है।

वैश्विक मंदी की चिंताओं, अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों पर नरम रुख और भू-राजनीतिक तनावों ने भी इस तेजी को और बल दिया है। सुरक्षित निवेश के रूप में सोने की मांग बढ़ रही है, जिससे आने वाले समय में इसके दामों में और अधिक बढ़ोतरी होने की प्रबल संभावना बनी हुई है।

Gold silver rate today in india august 07 2026 check rates in mumbai pune delhi

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 07, 2026 | 11:54 AM

Topics:  

  • Business News
  • Gold Price
  • Gold-Silver Rate
  • Silver Price

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.