Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

सोना-चांदी में रिकॉर्ड तेजी, लगातार पांचवें दिन उछाल, सर्वोच्च स्तर पर पहुंची कीमत

  • Written By: विष्णू भारद्वाज
Updated On: May 29, 2024 | 04:50 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: सोना-चांदी में जोरदार तेजी का सिलसिला लगातार पांचवें दिन भी जारी रहा। वैश्विक बाजारों में तेजी के संग मुंबई के जवेरी बाजार में फिर सोना-चांदी की कीमत (Gold silver rate) ऐतिहासिक ऊंचाइयों (New Record) पर पहुंच गयी। हालांकि ऊंची कीमतों पर रिटेल ग्राहकी कमजोर देखी गयी। बुधवार को 24 कैरेट सोने का भाव (बिना जीएसटी) 400 रुपए के उछाल के साथ 69,360 रुपए प्रति 10 ग्राम के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 68,960 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। 3% जीएसटी के साथ शुद्ध सोने के दाम 71,440 रुपए हो गए। इसी तरह 22 कैरेट जेवराती सोना 65,440 रुपए प्रति दस ग्राम हो गया, जो अब तक का सर्वोच्च स्तर है। उधर, न्यूयॉर्क में सोना पहली बार 2300 डॉलर के पार हुआ और दाम 26 डॉलर यानी 1.10 प्रतिशत बढ़कर 2307 डॉलर प्रति औंस हो गया।

7120 रुपए महंगा हुआ सोना
8290 रुपए महंगी हुई चांदी
सोना 71,440 रुपए, चांदी 80,000 रुपए बिकी

चांदी ने किया महत्वपूर्ण स्तर पार
अभी तक सोने में तेजी का जोर अधिक था, लेकिन वैश्विक बाजार में 26 डॉलर प्रति औंस का महत्वपूर्ण स्तर पार होने के बाद चांदी में भी जोर पकड़ लिया है। न्यूयार्क में 3 साल बाद यह स्तर पार हुआ है। बुधवार को वैश्विक बाजार में चांदी करीब 4 प्रतिशत उछाल के साथ 26.98 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रही थी, लेकिन स्थानीय जवेरी बाजार में शुद्ध चांदी की कीमत (बिना जीएसटी) पहली बार 77,600 रुपए प्रति किलो की नई ऊंचाई पर पहुंच गयी। चांदी में आज 1470 रुपए यानी 2 प्रतिशत का बड़ा उछाल आया। 3% जीएसटी के साथ चांदी का दाम 79,930 रुपए हो गया। कारोबार के दौरान चांदी पहली बार 80,000 रुपए पर बिकी।

12 प्रतिशत की आई जबरदस्त तेजी
सोने-चांदी में पिछले एक माह से भारी तेजी देखी जा रही है। अमेरिका में ब्याज दरों में जल्द कटौती की उम्मीद तथा चाइना, रूस, भारत सहित कई देशों के केंद्रीय बैंकों की खरीद के साथ बढ़ती निवेश मांग के कारण यह तेजी आ रही है। साथ ही सट्टेबाज भी सक्रिय हो गए हैं। सोने में जहां निवेश मांग की वजह से तेजी है, वहीं चांदी में औद्योगिक मांग के साथ-साथ सट्टेबाजों की खरीद के कारण तेजी आने लगी है। पिछले एक माह में जहां सोने में 7120 रुपए प्रति दस ग्राम यानी 11.4% का बड़ा उछाल आया है, वहीं चांदी में 8290 रुपए प्रति किलो यानी 12% का उछाल आया है। आगे भी तेजी जारी रहने के आसार दिख रहे हैं।

सम्बंधित ख़बरें

‘टी20 मैच ऐसे नहीं खेला जाता…’ SA से मिली हार पर गुस्से लाल-पीले हुए सुनील गावस्कर, बल्लेबाजों की दी चेतावनी

‘ब्लैक बॉक्स सुरक्षित, 70% सबूत मेरे पास’, अजित पवार विमान हादसे को लेकर रोहित पवार का बड़ा खुलासा, मचा हड़कंप

अमरावती जिला अस्पताल के ICU पर भारी दबाव, 10 महीने में 1387 मरीज भर्ती, संसाधनों की कमी से 245 ने तोड़ा दम

थिएटर्स के बाद OTT पर धमाल मचाने को तैयार सूरज बड़जात्या, अपकमिंग वेब सीरीज को लेकर कही ये बात

Gold silver rate today gold price on new record

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 04, 2024 | 02:15 PM

Topics:  

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.