Gold Silver Rate Today: नवरात्रि के तीसरे दिन सोना हुआ सस्ता, चांदी में भी गिरावट; जानें 10 ग्राम का भाव

Silver Price Today: आज 13 अक्टूबर को दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,49,810 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,39,900 रुपये प्रति किलो पर है। जानें देश के बड़े शहरों के ताजा भाव।
Gold Silver Rate Today
आज सोने चांदी का भावSource/ Images Bazaar
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,49,810 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,37,340 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।

  • मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, पुणे और बेंगलुरु में 24 कैरेट सोने का भाव 1,49,670 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

  • चांदी 2,39,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर है; रुपये में मजबूती से सोने की कीमतों पर दबाव पड़ा है।

22 Carat Gold Price Today: अगर आप भी आज के दिन सोना-चांदी खरीदने की योजना बना रहें हैं तो आप के लिए 13 अक्टूबर के ताजा भाव के बारें में जानना अहम हैं। नवरात्रि के तीसरे दिन मंगलवार सुबह घरेलू बाजार में सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है।

राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 1,49,810 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है, जबकि मुंबई में इसकी कीमत 1,49,670 रुपये है। चांदी की कीमत भी नीचे आई है और यह 2,39,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही है। रुपये में मजबूती और अंतरराष्ट्रीय बाजार के रुझान का असर कीमती धातुओं की कीमतों पर पड़ रहा है। अगर आप आज सोना या चांदी खरीदने जा रहे हैं, तो पहले अपने शहर का ताजा रेट जरूर जान लें।

दिल्ली में सोने का ताजा भाव

राजधानी दिल्ली में 13 अक्टूबर की सुबह 24 कैरेट सोने की कीमत 1,49,810 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई। वहीं, 22 कैरेट सोने का भाव 1,37,340 रुपये प्रति 10 ग्राम है। इससे एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत में 1,400 रुपये की गिरावट आई थी।

Gold Silver Rate Today
Share Market Today: हरे निशान में खुला बाजार, सेंसेक्स 400 अंक उछला; डॉलर के मुकाबले रुपया 97 पैसे मजबूत

देश के अलग-अलग शहरों में आज 10 ग्राम सोने का रेट

Gold Price Today 13 October 2026
आज साने -चांदी के ताजा भावसोर्स- AI

मुंबई और कोलकाता में गोल्ड रेट

अगर हम बात करें मुंबई और कोलकाता में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,49,670 रुपये प्रति 10 ग्राम है। इन दोनों शहरों में 22 कैरेट सोना 1,37,190 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। सोने के भाव में शहर के हिसाब से थोड़ा अंतर हो सकता है।

चेन्नई में सोने की कीमत

वहीं चेन्नई में 13 अक्टूबर की सुबह 24 कैरेट सोने का भाव 1,49,670 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है। वहीं, 22 कैरेट सोने की कीमत 1,37,190 रुपये प्रति 10 ग्राम है। सोने की कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार, रुपये की विनिमय दर और घरेलू मांग जैसे कारकों से प्रभावित होती हैं।

पुणे और बेंगलुरु में कितना है गोल्ड रेट?

बता दें कि पुणे और बेंगलुरु में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,49,670 रुपये प्रति 10 ग्राम है। दोनों शहरों में 22 कैरेट सोने का भाव 1,37,190 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है। ये दरें सुबह के उपलब्ध भाव पर आधारित हैं। दिन के दौरान बाजार में उतार-चढ़ाव होने पर कीमतें बदल सकती हैं।

चांदी की कीमत में भी गिरावट

सोने के साथ चांदी की कीमत में भी गिरावट दर्ज की गई है। 13 अक्टूबर की सुबह चांदी का भाव 2,39,900 रुपये प्रति किलोग्राम है। इससे एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में चांदी की कीमत 2,000 रुपये गिर गई थी।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी यानी स्पॉट सिल्वर का भाव 60.09 डॉलर प्रति औंस बताया गया है। चांदी की कीमत पर भी वैश्विक बाजार के रुझान, डॉलर की चाल और घरेलू मांग का असर पड़ता है।

Gold Silver Rate Today
Explainer: गैस, दाल-तेल से दूध तक... 6 महीने में कितना महंगा हुआ मिडिल क्लास का किचन?

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव

अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोने की कीमत 4,161.81 डॉलर प्रति औंस बताई गई है। वैश्विक स्तर पर सोने की कीमतों में होने वाला उतार-चढ़ाव भारतीय बाजार के रेट को प्रभावित कर सकता है। इसके अलावा रुपये और डॉलर की विनिमय दर भी आयातित सोने की लागत पर असर डालती है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com