Gold-Silver Price Today: सोना-चांदी फिर महंगे, जानें दिल्ली से चेन्नई तक 10 ग्राम गोल्ड के ताजा भाव

Gold Rate Today In India: 12 अक्टूबर को सोना 1,51,720 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी की ताजा कीमत 2,26,140 रुपये प्रति किलो पर पहुंची। जानें शहरवार ताजा भाव।
Gold Silver Rate India Today
आज सोने -चांदी के ताजा भाव Source/ (Images Bazaar)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • 12 अक्टूबर को सोने और चांदी की कीमतों में तेजी।

  • MCX पर सोना 1,51,503 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा।

  • चांदी 2,25,820 रुपये प्रति किलो के भाव पर कारोबार कर रही है।

  • अमेरिकी महंगाई के आंकड़ों से कीमतों पर असर पड़ने की संभावना।

Aaj Ka Sona Chandi Ka Rates: सोना और चांदी खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए आज यानी 12 अक्टूबर का ताजा भाव जानना जरूरी है। घरेलू बाजार में दोनों कीमती धातुओं की कीमतों में तेजी दर्ज की गई है। वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने और चांदी के वायदा भाव बढ़े हैं।

इस बीच निवेशकों की नजर अमेरिका के महंगाई से जुड़े आंकड़ों पर टिकी है, जिनका असर फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों से जुड़े फैसले और कीमती धातुओं की कीमतों पर पड़ सकता है। आइए जानते हैं आज सोने-चांदी के भाव और देश के प्रमुख शहरों में इनके ताजा रेट।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी का भाव बढ़ा

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कॉमेक्स पर सोने का वायदा भाव 0.48 फीसदी बढ़कर 4,236.40 डॉलर प्रति औंस हो गया। वहीं, चांदी की कीमत में 0.69 फीसदी की तेजी आई और यह 61.47 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। घरेलू वायदा बाजार MCX पर सोना 1,51,503 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,25,820 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर दर्ज की गई।

Gold Silver Rate India Today
Share Market Outlook: बाजार के लिए भारी पड़ेगा अगला हफ्ता? महंगाई डेटा से कच्चे तेल तक, इन खबरों पर रहेगी नजर

दिल्ली से चेन्नई तक सोने के ताजा रेट

देश के प्रमुख शहरों में 24 कैरेट सोने की कीमतों में अंतर देखने को मिल रहा है। 12 अक्टूबर को दिल्ली में 10 ग्राम सोने का भाव 1,51,180 रुपये, मुंबई में 1,51,440 रुपये और कोलकाता में 1,51,240 रुपये है। वहीं, चेन्नई में इसकी कीमत 1,51,880 रुपये, बेंगलुरु में 1,51,560 रुपये और हैदराबाद में 1,51,680 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई। स्थानीय टैक्स और अन्य लागतों के कारण अलग-अलग शहरों में कीमतें बदल सकती हैं।

प्रमुख शहरों में चांदी की कीमत कितनी है?

चांदी के भाव भी शहर के हिसाब से अलग-अलग हैं। दिल्ली में 99.9% शुद्ध चांदी की कीमत 2,25,340 रुपये प्रति किलोग्राम है। मुंबई में इसका भाव 2,25,730 रुपये और कोलकाता में 2,25,430 रुपये है। चेन्नई में चांदी 2,26,390 रुपये प्रति किलोग्राम पर है, जबकि बेंगलुरु में 2,25,910 रुपये और हैदराबाद में 2,26,090 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव दर्ज किए गए हैं।

Gold Silver Rate India Today
8th Pay Commission: रेलवे कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, बेसिक पे में 5% हाइक की उठी मांग

अमेरिकी महंगाई के आंकड़ों पर निवेशकों की नजर

इस सप्ताह अमेरिका में महंगाई, उत्पादक कीमतों और खुदरा बिक्री से जुड़े आंकड़े जारी होने हैं। इन आंकड़ों से अमेरिकी अर्थव्यवस्था की स्थिति और महंगाई के रुझान का पता चलेगा।

कच्चे तेल और ऊर्जा की कीमतों में बढ़ोतरी महंगाई को प्रभावित कर सकती है। इसके आधार पर निवेशक यह अनुमान लगाने की कोशिश करेंगे कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व आगे ब्याज दरों को लेकर क्या रुख अपना सकता है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com