ऑल टाइम हाई के बाद चांदी धड़ाम…एक झटके में आई 24,000 रुपये की गिरावट, सोना भी 3% से ज्यादा लुढ़का
Gold-Silver Rate Today: सोना और चांदी शुक्रवार को बाजार खुलते ही गिर गए। निवेशकों की मुनाफावसूली, मजबूत डॉलर और वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच सोना 1.66 लाख, चांदी 3.82 लाख प्रति किलोग्राम पर।
- Written By: अक्षय साहू
सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट (सोर्स- सोशल मीडिया)
Gold-Silver Price 30 Jan: सोना और चांदी की कीमतें शुक्रवार को बाजार खुलते ही अचानक गिर गईं। एमसीएक्स पर मार्च डिलीवरी वाली चांदी की कीमत में सुबह-सुबह 24 हजार रुपये से अधिक की गिरावट दर्ज की गई। इस गिरावट के बाद चांदी का भाव लगभग 3.82 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया। वहीं, सोना करीब 3 हजार रुपये लुढ़ककर प्रति 10 ग्राम 1.66 लाख रुपये के स्तर के पास पहुंच गया।
शुक्रवार सुबह दोनों कीमती धातुएं लाल निशान में कारोबार कर रही थीं। इनकी कीमतों में गिरावट का मुख्य कारण इस हफ्ते की जोरदार तेजी के बाद निवेशकों की मुनाफावसूली थी। इस तेज रफ्तार के चलते कीमतें नए रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गई थीं। हालांकि, सुबह के शुरुआती सत्र में गिरावट के बाद सोना और चांदी दोनों में थोड़ी मजबूती देखने को मिली। करीब 10 बजे चांदी में 11,893 रुपये की कमी दर्ज की गई और यह प्रति किलोग्राम 3,88,000 रुपये पर कारोबार कर रही थी।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी शुक्रवार को सोने की कीमतों में नरमी देखी गई। मजबूत डॉलर ने सोने पर दबाव डाला। फिर भी, भू-राजनीतिक और आर्थिक अनिश्चितताओं के बीच निवेशक सुरक्षित निवेश की तलाश में बने रहे, जिससे जनवरी में सोना अपने सबसे मजबूत मासिक प्रदर्शन की ओर बढ़ रहा था।
सम्बंधित ख़बरें
Gold-Silver Rate Today: सोने-चांदी के दाम हुए कम! चांदी 6000 से ज्यादा और सोना 1575 गिरा, जानें आज का भाव
सोने की कीमतों में आएगा रिकॉर्ड तोड़ उछाल! दुनिया भर के केंद्रीय बैंक करने जा रहे हैं बड़ी खरीदारी
Gold-Silver Rate Today: सोने और चांदी की कीमतों में रिकॉर्ड उछाल, जानिए आज के ताजा भाव
Gold-Silver Rate Today: भारत में आज सोने की कीमतों में भारी उछाल आया, जानिए अपने शहर का भाव
यह 1980 के बाद का सबसे बड़ा मासिक उछाल हो सकता है। स्पॉट गोल्ड 0124 GMT तक 0.9% गिरकर 5,346.42 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। इससे पहले के सत्र में सोने ने 5,594.82 डॉलर का रिकॉर्ड स्तर छुआ था। इस गिरावट के बावजूद जनवरी में सोने की कीमतों में 24% से अधिक की बढ़ोतरी हुई है, जो लगातार छठा महीना है जब सोने की कीमतें बढ़ रही हैं।
यह भी पढ़ें: Share Market: बजट से पहले शेयर बाजार में कोहराम, सेंसेक्स 489 अंक गिरा और निफ्टी 25250 के नीचे फिसला
चांदी की कीमतों में भी गिरावट
अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी की कीमत में भी थोड़ी गिरावट देखी गई। स्पॉट चांदी 0.2% घटकर 115.83 डॉलर प्रति औंस पर आ गई। गुरुवार को यह 121.64 डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर थी। जनवरी में चांदी में 62% की वृद्धि हुई है, जो अब तक के सबसे अच्छे मासिक प्रदर्शन की ओर संकेत करती है। इस बीच, डॉलर इंडेक्स में थोड़ी बढ़ोतरी हुई। फेडरल रिजर्व द्वारा इस हफ्ते ब्याज दरों को अपरिवर्तित रखने के फैसले ने कुछ सहारा दिया, हालांकि डॉलर इंडेक्स लगातार दूसरे हफ्ते गिरावट की ओर बढ़ रहा है।
